पटना में पुलिस अपराधियों के बिच एनकाउंटर तो बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार को अपराधियों ने मारी गोली

पटना पुलिस अब गोली का जवाब गोलियों से दे रहा है. इसी की बानगी मनेर में तब देखने को मिली जब दानापुर पुलिस दही गोप हत्या कांड का आरोपी सोनू को पकड़ने मनेर थानाक्षेत्र के सूअरमर्वा में पहुंची. आरोपियों को पकड़ने पहुंची दानापुर और मनेर पुलिस पर अपराधियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया. फिर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 21 मार्च 2025, 05:29 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना में पुलिस अपराधियों के बिच एनकाउंटर तो बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार को अपराधियों ने मारी गोली
Photo: UB India News Archive

पटना पुलिस अब गोली का जवाब गोलियों से दे रहा है. इसी की बानगी मनेर में तब देखने को मिली जब दानापुर पुलिस दही गोप हत्या कांड का आरोपी सोनू को पकड़ने  मनेर थानाक्षेत्र के सूअरमर्वा में पहुंची. आरोपियों को पकड़ने पहुंची दानापुर और मनेर पुलिस पर अपराधियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया. फिर क्या था पुलिस ने भी गोलियां बरसानी शुरू किया. इस दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दोनों तरफ से जमकर गोलियां चली.

गोलीबारी के दौरान एक अपराधी सोनू को पुलिस की गोली लगी और वह घायल हो गया, जबकि वहां मौजूद लगभग 6 के संख्या में अपराधियों में सभी अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गाए.  फिलहाल पुलिस फरार अपराधियों को पकड़ने में जुटी है. वहीं घायल अपराधी को पीएमसीएच (PMCH) इलाज के लिए भेजा गया है. दानापुर दही गोप हत्या कांड में सोनू है वांछित है.

वहीं इस मामले को लेकर सीटी एसपी पश्चिमी सरथ आरएस ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को दानापुर हत्या कांड में वांछित सोनी के सूअरमर्वा में होने की सूचना मिली थी. उसी को लेकर दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वार छापेमारी की गयी थी. लेकिन, पुलिस के पहुंचे वह मौजूद लगभग 6 के संख्या में अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी तो पुलिस ने भी फायरिंग किया और एक अपराधी सोनू को पैर में गोली लगी है बाकी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

बेगूसराय में गुरुवार रात मुजफ्फरपुर सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी के चचेरे मामा मालिक सहनी को गोली मार दी। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी भगवती स्थान के समीप की है। मालिक सहनी को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, मालिक सहनी का कुंभी भगवती स्थान चौक के पास मिठाई, सुधा के प्रोडक्ट और कोल्ड ड्रिंक की दुकान है। दो दिन पहले मालिक सहनी का बेटा विक्रम जब दुकान पर था तो गांव के ही कुछ युवक आए और सामान लिया, जिसमें पैसे को लेकर दोनों में विवाद हुआ था।

एक बाइक पर सवार थे तीन बदमाश

बीते रात करीब 10:00 बजे मालिक सहनी जब दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए और तीनों दुकान के बाहर रुके। बाइक पर पीछे बैठे दो युवक ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। एक गोली मालिक साहनी के दाएं पैर में लगी, जबकि बाकि गोलियां दुकान के काउंटर और फ्रिज में लगी है। गोली की आवाज सुनकर जब तक लोग दौड़े, तब तक सभी बदमाश फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना घायल के परिजन और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य है।

तीनों बदमाश गांव के ही निवासी

घायल मालिक सहनी कहना है कि गोली मारने वाले बदमाशों की हमने पहचान कर ली है। तीनों बदमाश गांव के ही हैं। हमसे कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ था। दो दिन पहले पैसे को लेकर मेरे बेटे से विवाद हुआ था, इस वजह से गोली मारी गई है। फिलहाल चेरिया बरियारपुर थाना की पुलिस सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। गोली मारने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है।

पटना के गर्दनीबाग में अपराधियों ने फायरिंग की

पटना में अपराधियों ने  फायरिंग की है. मिली जानकारी के अनुसार पटना के गर्दनीबाग में अपराधियों ने गोलीबारी की. इस दौरान एक लड़के को गोली मारी गयी है. वहीं इस घटना में एक महिला के पैर में भी गोली लग गयी है. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गयी और अपराधियों को पकड़ने में जुटी है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है. अपराधियों चारों ओर से घेर कर पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
दिल्ली में निर्भया जैसा कांड,47 किमी सड़क पर दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट
अपराध

दिल्ली में निर्भया जैसा कांड,47 किमी सड़क पर दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट

ग्रेटर नोएडा से कश्मीर गेट तक 47 किलोमीटर तक एक नाबालिग के साथ बस में दरिंदगी हुई और आरोपी लड़की को कश्मीर गेट उतारकर फरार हो गए. मामला 4 अगस्त का है, दोनों आरोपी तिमारपुर से अरेस्ट हो गए हैं.

UB India News31 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰