अगले चैत्र नवरात्रि तक लाल आतंक का सफाया होगा…………

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दंतेवाड़ा में कहा कि अगले चैत्र नवरात्रि तक लाल आतंक खत्म हो जाएगा। बस्तर से नक्सलवाद खत्म होने के कगार पर है। नक्सलियों से अपील है कि वो सरेंडर करें। नक्सलियों को सरेंडर कराकर गांवों को नक्सल मुक्त बनाइए। हर गांव को एक करोड़ मिलेगा। शाह ने कहा कि बस्तर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 5 अप्रैल 2025, 09:04 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अगले चैत्र नवरात्रि तक लाल आतंक का सफाया होगा…………
Photo: UB India News Archive

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दंतेवाड़ा में कहा कि अगले चैत्र नवरात्रि तक लाल आतंक खत्म हो जाएगा। बस्तर से नक्सलवाद खत्म होने के कगार पर है। नक्सलियों से अपील है कि वो सरेंडर करें। नक्सलियों को सरेंडर कराकर गांवों को नक्सल मुक्त बनाइए। हर गांव को एक करोड़ मिलेगा।

शाह ने कहा कि बस्तर पंडुम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएंगे। कांग्रेस ने 75 साल तक गरीबी हटाओ का नारा लगाया। पीएम मोदी ने करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। करोड़ों गरीबों को फ्री राशन मिल रहा है। नक्सलियों से फिर कहा कि किसी को कोई मारना नहीं चाहता, नक्सली सरेंडर करें। भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार संरक्षण देगी।

इससे पहले मंच पर पहुंचने पर सीएम साय ने उन्हें गौर मुकुट पहनाकर स्वागत किया। उन्हें कोंडागांव का प्रसिद्ध ढोकरा आर्ट भेंट किया।

अगले चैत्र नवरात्रि तक लाल आतंक का सफाया होगा- अमित शाह

  • अमित शाह ने कहा कि मैं अभी-अभी मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन करके आया हूं। माता से आशीर्वाद लेकर आया हूं कि अगले चैत्र नवरात्र तक लाल आतंक का सफाया हो जाएगा।
  • अगले साल बस्तर पंडुम के नाम से आयोजन होगा। जिसमें देश के हर एक कोने से आदिवासी समुदाय के लोग, जनजाति के लोग यहां पहुंचेंगे।
जहां गोली की आवाज आती थी, वहां स्कूल की घंटी सुनाई देती है- सीएम साय

  • सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, माता की पूजा कर संकल्प लिया है कि नक्सलवाद को खत्म करना है।
  • 15 महीने से सरकार में हैं। डबल इंजन की सरकार है। गृहमंत्री के मार्गदर्शन में सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों से लड़ाई लड़ रहे हैं।
  • नक्सली जब समाप्त हो जाएंगे तब देश-दुनिया के लोग यहां आएंगे। ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, समेत अन्य राज्यों के 27 हजार कलाकार बस्तर पंडुम में शामिल हुए हैं।
  • हम मोदी की गारंटी पूरी कर रहे हैं। विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग हैं उनके लिए पीएम जनमन योजना की शुरुआत की है। जिसके लिए सड़क बिजली पानी सब उन लोगों तक पहुंच रही है।
  • जहां भी सुरक्षा कैंप खुले हैं जहां पहले गोलियों की आवाज आती थी वहां अब स्कूल की घण्टियों की आवाज आ रही है।
आने वाले 1 साल में बस्तर लाल आतंक से मुक्त होगा- विजय शर्मा

  • गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आने वाले 1 साल में बस्तर लाल आतंक से मुक्त होगा। गृहमंत्री अमित शाह लौह पुरुष हैं। उन्होंने संकल्प लिया है कि बस्तर से नक्सलवाद का खात्मा किया जाएगा।
  • बस्तर के इस कार्यक्रम में सभी जनजातियों के विभिन्न पारंपरिक और सांस्कृतिक परंम्पराओं को लेकर आए हैं। इसी को लेकर बस्तर पंडुम का आयोजन हुआ। 32 जनपद, 7 जिलों में आयोजन हुआ। अब संभाग स्तरीय आयोजन किया जा रहा है।
  • आज का यह कार्यक्रम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इतनी विविधताएं लेकर एक कार्यक्रम हुआ है। बस्तर पंडुम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
  • बस्तर के गांव नौ जवान विश्व पटल पर सामने आकर अपने मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। बस्तर और देश से नक्सलवाद का खात्मा किया जाएगा। जिसके बाद बस्तर पूरे विश्व में बदलता दिखेगा।
शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, तेलंगाना में 86 नक्सलियों का सरेंडर

  • अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हैं। वहीं पड़ोसी राज्य तेलंगाना के कोत्तागुडम में छत्तीसगढ़ के 86 नक्सलियों का सरेंडर हुआ है।
  • भद्राद्रि कोठागुडेम जिला: मल्टी जोन – 1 आईजी चंद्रशेखर रेड्डी ने कोठागुडेम हेमचंद्रपुरम पुलिस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।
  • छत्तीसगढ़ के 86 माओवादी पार्टी सदस्यों ने भद्राद्री कोठागुडेम जिले और मुलुगु जिले की पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
  • सरेंडर्ड नक्सलियों में 66 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल हैं।
  • आईजी चंद्रशेखर रेड्डी ने कहा कि उन्होंने तेलंगाना सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन चेयुथा कार्यक्रम के तहत आत्मसमर्पण किया।
  • आत्मसमर्पण करने वालों को तत्काल सहायता के रूप में 25 हजार रुपये दिए गए।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
दिल्ली में निर्भया जैसा कांड,47 किमी सड़क पर दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट
अपराध

दिल्ली में निर्भया जैसा कांड,47 किमी सड़क पर दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट

ग्रेटर नोएडा से कश्मीर गेट तक 47 किलोमीटर तक एक नाबालिग के साथ बस में दरिंदगी हुई और आरोपी लड़की को कश्मीर गेट उतारकर फरार हो गए. मामला 4 अगस्त का है, दोनों आरोपी तिमारपुर से अरेस्ट हो गए हैं.

UB India News31 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰