मुंबई हमले का आतंकी तहव्वुर राणा को लेकर NIA दोपहर तक भारत पहुचेंगी ,NIA हेडक्वार्टर के बाहर सुरक्षा बढ़ी………….

2008 मुंबई आतंकी हमलों का दोषी तहव्वुर राणा को आज भारत लाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच एजेंसी NIA और खुफिया एजेंसी RAW की एक जॉइंट टीम तहव्वुर को लेकर बुधवार को स्पेशल फ्लाइट से रवाना हुई। फ्लाइट आज दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड होगी। यहां से तहव्वुर को गिरफ्तार कर NIA हेडक्वाटर ले जाया […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 10 अप्रैल 2025, 05:41 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मुंबई हमले का आतंकी तहव्वुर राणा को लेकर NIA दोपहर तक भारत पहुचेंगी ,NIA हेडक्वार्टर के बाहर सुरक्षा बढ़ी………….
Photo: UB India News Archive

2008 मुंबई आतंकी हमलों का दोषी तहव्वुर राणा को आज भारत लाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच एजेंसी NIA और खुफिया एजेंसी RAW की एक जॉइंट टीम तहव्वुर को लेकर बुधवार को स्पेशल फ्लाइट से रवाना हुई। फ्लाइट आज दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड होगी। यहां से तहव्वुर को गिरफ्तार कर NIA हेडक्वाटर ले जाया जाएगा।

तहव्वुर ने भारत आने से बचने के लिए अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। उसने अपनी याचिका में खुद को पार्किंसन बीमारी से पीड़ित बताते हुए कहा था कि अगर भारत डिपोर्ट किया गया तो उसे प्रताड़ित किया जा सकता है।

तहव्वुर राणा को 2009 में FBI ने गिरफ्तार किया था। राणा को अमेरिका में लश्कर-ए-तैयबा का समर्थन करने के लिए दोषी ठहराया गया था। अब तक वह लॉस एंजिल्स के एक डिटेंशन सेंटर में बंद था।

26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने हमले किए। ये हमले चार दिनों तक चले। इन हमलों में कुल 175 लोग मारे गए, जिनमें 9 हमलावर भी शामिल थे और 300 से अधिक लोग घायल हुए।

इस बीच, राणा को भारत लाने को लेकर होम मिनिस्ट्री में गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने मीटिंग की।

दिल्ली पहुंचते ही एनआईए उसे मुंबई अटैक केस में गिरफ्तार करेगी। राणा को दिल्ली लाए जाने के बाद तिहाड़ जेल के उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में रखा जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि राणा (64) को जेल में रखने के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं और जेल अधिकारी अदालत के आदेश का इंतजार करेंगे। राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है और 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली का करीबी है।

तहव्वुर राणा को बुलेट प्रूफ गाड़ी में ले जाया जाएगा

26/11 के आतंकी को बुलेट प्रूफ गाड़ी में पालम टेक्निकल एयरपोर्ट से एनआईए हेडक्वॉक्टर लाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक बुलेट प्रूफ गाड़ी के साथ मार्क्स मेन गाड़ी को भी स्टैंड बॉय में रखा गया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के कमांडोज इस गाड़ी के साथ भी स्टैंड बॉय पर हैं। मार्कसमेन गाड़ी बेहद सुरक्षित गाड़ी होती है जिसमें किसी तरह का हमला कारगर नहीं हो सकता। बड़े आतंकियों, गैंगस्टरों को इसी गाड़ी से स्पेशल सेल कोर्ट और एजेंसी के दफ्तर लाने ले जाने के लिए इस्तेमाल करती है।

पटियाला हाउस कोर्ट में हो सकती है राणा की पेशी

आतंकी तहव्वुर राणा की कोर्ट में पेशी से पहले पटियाला हाउस कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई। पटियाला कोर्ट छावनी में तब्दील हुआ। मीडिया की एंट्री आज कोर्ट में बंद की गई। सभी गेटों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। पैरा मिलिट्री फोर्स और दिल्ली पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान।

तहव्वुर राणा का होगा मेडिकल चेकअप

सूत्रों के अनुसार, तहव्वुर राणा को लोदी रोड स्थित एनआईए हेडक्वाटर लाया जाएगा, यही अंदर ही मेडिकल कराया जाएगा। एनआईए हेडक्वाटर जाने वाले रास्ते पूरी तरह से बेरिकेटिंग लगाकर बन्द कर दिए गए हैं।

कुछ ही घंटों में भारत में होगी तहव्वुर हुसैन राणा

 सूत्रों के मुताबिक आतंकी तहव्वुर हुसैन राणा को 12 से 1 बजे के बीच दिल्ली लाया जा सकता है। पहले 9 से 10 बजे के बीच आने की संभावना थी लेकिन बीच मे फ्यूल रिफलिंग के चलते एक स्टॉपेज लिया गया है। तहव्वुर राणा को कहां से निकाल कर NIA हेडक्वार्टर लेकर जाना है इसका फैसला लास्ट मोमेंट पर होगा।
अलर्ट पर स्वाट कमांडो को अलर्ट पर रखा गया है।

मुंबई हमले की दिल्ली में होगी सुनवाई

एनआईए को दिल्ली में 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले की सुनवाई के लिए कानून मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को दिल्ली में 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले की लंबे समय से लंबित सुनवाई के लिए कानून मंत्रालय से आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। कानूनी समन्वय के हिस्से के रूप में, दो महानिरीक्षक (आईजी), एक उप महानिरीक्षक (डीआईजी) और एक पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकदमे की कार्यवाही को आगे बढ़ाने के लिए एजेंसी की कानूनी टीम के साथ मिलकर काम करेंगे।

तिहाड़ जेल में रखा जा सकता है राणा

मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से भारत लाए जाने के बाद तिहाड़ जेल के उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में रखा जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि राणा (64) को जेल में रखने के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं और जेल अधिकारी अदालत के आदेश का इंतजार करेंगे। राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है और 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली का करीबी है।

NIA हेडक्वार्टर के बाहर सुरक्षा बढ़ी

NIA हेडक्वार्टर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 2 किलोमीटर तक रोड को दिल्ली पुलिस ने अपनी बेरीकेटिंग से बंद कर दिया है। सभी आने जाने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है।

कई लेयर की सिक्योरिटी रहेगा तहव्वुर हुसैन राणा

 तहव्वुर हुसैन राणा को गिरफ्तार कर दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा जा सकता है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के SWAT कमांडो के सुरक्षा घेरे में राणा ले जाया जायेगा। कई लेयर सिक्योरिटी होगी। SWAT कमांडो की टीम एयरपोर्ट पहुंची हुई है। दिल्ली पुलिस की कई गाड़ियां राणा के काफिले को एस्कॉर्ट करेंगी। एयरपोर्ट से बुलेटप्रूफ गाड़ी में जाएगा राणा।

Categories: अपराध
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
दिल्ली में निर्भया जैसा कांड,47 किमी सड़क पर दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट
अपराध

दिल्ली में निर्भया जैसा कांड,47 किमी सड़क पर दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट

ग्रेटर नोएडा से कश्मीर गेट तक 47 किलोमीटर तक एक नाबालिग के साथ बस में दरिंदगी हुई और आरोपी लड़की को कश्मीर गेट उतारकर फरार हो गए. मामला 4 अगस्त का है, दोनों आरोपी तिमारपुर से अरेस्ट हो गए हैं.

UB India News31 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰