मोतिहारी में ऑनर किलिंग, भाई ने बहन और प्रेमी की हत्या कर दी ……….

बिहार के मोतिहारी के केसरिया थाने के तिर्लोकवा गांव में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. लड़की के भाई अमन कुमार ने अपनी बहन और उसके प्रेमी विकास कुमार की लोहे के हथौड़े से मार कर उसकी हत्या कर दी है. बताया जाता है कि मृतक विकास कुमार और युवती घर में मौजूद थे. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025, 05:22 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मोतिहारी में ऑनर किलिंग, भाई ने बहन और प्रेमी की हत्या कर दी ……….
Photo: UB India News Archive

बिहार के मोतिहारी के केसरिया थाने के तिर्लोकवा गांव में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. लड़की के भाई अमन कुमार ने अपनी बहन और उसके  प्रेमी विकास कुमार की लोहे के हथौड़े से मार कर उसकी हत्या कर दी है. बताया जाता है कि मृतक विकास कुमार और युवती घर में मौजूद थे. तभी उसके भाई अमन कुमार की नजर पड़ी और अमन कुमार ने अपनी बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर दी है.

विकास कुमार भी तिरलोकवा तिलोकीया गांव का है और उसका काफी वर्षों से अमन के बहन से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था. बार-बार मना करने के बावजूद वह नहीं माना इसके बाद घर में आपत्तिजनक हालत में मिलने के बाद अमन कुमार ने अपनी बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर दी हैं. मृतक विकास कुमार भी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है.

पुलिस ने प्रेमिका के भाई अमन कुमार को मुख्य आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर लिया है। घटना केसरिया थाना क्षेत्र के त्रिलोकवा गांव की है। मृतक की पहचान विकास कुमार(24) और प्रिया कुमारी(22) के रूप में हुई है। घटनास्थल पर FSL की टीम भी पहुंच चुकी है। साक्ष्य जुटाकर जांच में जुट गई है।

10 बजे बेटे के मोबाइल पर आया था फोन 

घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक विकास की मां चिंता देवी ने बताया कि गुरुवार की रात 10 बजे के करीब हमलोग खाना खा रहे थे। मेरे बगल में विकास बैठा था। उसके फोन पर एक कॉल आया।उसने फोन रखते ही हमसे कहा कि मां मैं प्रिया से मिलने जा रहा हूं।

3 साल से था रिलेशन

3 साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों अक्सर मिला करते थे। मुझे और लड़की के घरवालों को दोनों के रिलेशन के बारे में पता था। इस वजह से मैं भी नहीं रोकी। मैंने सिर्फ कहा- जल्दी आना, बारिश बहुत तेज हो रही है।

मर्डर के बाद पुलिस दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाते हुए।
मर्डर के बाद पुलिस दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाते हुए।

घटना से पहले बेटे ने मुझे किया था फोन

लगभग एक घंटे बाद मुझे विकास का फोन आया। उसने घबराते हुए कहा ‘मां, मुझे प्रिया के घरवालों ने एक कमरे में बंद कर दिया है, भैया को भेजकर मुझे बचा लो।’ इसके बाद से उसका फोन बंद हो गया। बारिश तेज हो रही थी, इस वजह से मेरा दूसरा बेटा लड़की के घर नहीं जा सका। सुबह में जब खबर आई तो पता चला कि प्रिया के पिता और भाई ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है।

2 KM की दूरी पर था घर

विकास का घर प्रिया के गांव से लगभग 2 KM की दूरी पर था। रास्ते में आने-जाने के दौरान दोनों के बीच साल 2022 में बातचीत शुरू हुई। दोनों ने अपना मोबाइल नंबर एक्सचेंज किया। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच कॉल पर लंबी बातें होने लगी। मुलाकात के करीब 6 महीने बाद दोनों के बीच प्यार बढ़ गया और फिर ये लोग रिलेशन में आ गए।

घटना के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर जुटी भीड़।
घटना के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर जुटी भीड़।

2024 में प्रिया के घरवालों को हुई थी जानकारी

विकास अक्सर प्रिया से मिलने उसके गांव आ करता था। 2024 में प्रिया के घरवालों को इसकी जानकारी हो गई। उन्होंने विकास के कमर में पिस्टल देखा, जिसके बाद उसके घरवाले डर गए। उन्होंने जब विकास के बारे में पता लगाया तो उन्हें जानकारी मिली की विकास आम्स एक्ट में अपराधी है।

उन्होंने प्रिया को बहुत समझाने की कोशिश की। विकास के बारे में सब कुछ बताया कि उसके ऊपर कई मामले दर्ज हैं। वो अपराध किस्म का इंसान है, लेकिन प्रिया नहीं मानी। दोनों ने शादी करने की ठानी थी। विकास भी अपने आपराधिक रुतबे के कारण किसी की बात मानने को तैयार नहीं था।

कई बार आर्म्स एक्ट में विकास जा चुका है जेल

चकिया SDPO सतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रेमिका के भाई अमन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई
अपराध

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन […]

UB India News11 अग॰