किस दिशा में जा रही दीदी की राजनीति?

पश्चिम बंगाल का मुर्शिदाबाद जिला इन दिनों हिंसा की आग में झुलस रहा है. यहां नए वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं 15 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. पुलिस ने इस हिंसा के मामले में 150 से ज्यादा उपद्रवियों को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 13 अप्रैल 2025, 07:02 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
किस दिशा में जा रही दीदी की राजनीति?
Photo: UB India News Archive

पश्चिम बंगाल का मुर्शिदाबाद जिला इन दिनों हिंसा की आग में झुलस रहा है. यहां नए वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं 15 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. पुलिस ने इस हिंसा के मामले में 150 से ज्यादा उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है. इस हिंसा के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चरम पर है. टीएमसी विधायकों के बयान, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुस्लिम नेताओं के साथ बैठक और बीजेपी नेताओं के सोशल मीडिया पर तीखे हमले इस सवाल को जन्म दे रहे हैं कि क्या पश्चिम बंगाल को अस्थिर करने की कोई साजिश रची जा रही है?

मुर्शिदाबाद के जंगीपुर, सुती और शमशेरगंज जैसे इलाकों में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, वाहनों में आग लगाई और राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया. पुलिस के अनुसार, हिंसा की शुरुआत एक अफवाह से हुई, जिसमें दावा किया गया कि पुलिस कार्रवाई में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई. इसके बाद भीड़ ने उग्र रुख अख्तियार कर लिया. हालात को नियंत्रित करने के लिए बीएसएफ की 8 कंपनियों को तैनात किया गया है. वहीं कलकत्ता हाई कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. कोर्ट ने साफ कहा कि वह ‘आंखें मूंदकर नहीं बैठ सकता’ और शांति बहाली उसका प्राथमिक लक्ष्य है.

TMC विधायकों के बयान ने विवाद को हवा दी
इस बीच, टीएमसी विधायकों के बयान ने विवाद को और हवा दी. जंगीपुर के टीएमसी विधायक ने दावा किया कि वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन अचानक से हिंसक हो उठे और इसमें कोई सियासी साजिश नहीं थी. उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार हर धर्म की संपत्तियों की रक्षा करती है. यह केंद्र का कानून है, जिसका जवाब केंद्र को देना चाहिए.’ हालांकि, उनके इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए इसे ‘हिंसा को जायज ठहराने की कोशिश’ करार दिया. बीजेपी का आरोप है कि टीएमसी हिंसा को प्रायोजित कर रही है ताकि मुस्लिम वोट बैंक को अपने पक्ष में रख सके.

मुस्लिम नेताओं से मिलीं ममता, बीजेपी ने बोला हमला
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस हिंसा के बीच मुस्लिम नेताओं के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें टीएमसी के कई वरिष्ठ नेता शामिल थे. सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में ममता ने मुस्लिम समुदाय को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार वक्फ संपत्तियों की रक्षा करेगी और बंगाल में इस कानून को लागू नहीं होने देगी. ममता ने पहले भी सार्वजनिक मंचों से कहा है, ‘मुझे गोली मार दो, लेकिन मैं बंगाल को धार्मिक आधार पर बंटने नहीं दूंगी.’ कोलकाता में ‘नवकार महामंत्र दिवस’ के दौरान उन्होंने एकता पर जोर देते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि उनकी सरकार हर धर्म का सम्मान करती है. ममता का यह रुख उनके 30% मुस्लिम वोट बैंक को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जो टीएमसी की सियासी ताकत का आधार है.

दूसरी ओर, बीजेपी ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है. बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘ममता बनर्जी बंगाल को दूसरा बांग्लादेश बनाना चाहती हैं. मुर्शिदाबाद में हिंसा सांप्रदायिक ताकतों को बढ़ावा देने का नतीजा है.’ वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी सोशल मीडिया कर एक पोस्ट में कहा, ‘टीएमसी की गुंडागर्दी और हिंसा बंगाल को अराजकता की ओर ले जा रही है. ममता सरकार को जवाब देना होगा.’ बीजेपी नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि मुर्शिदाबाद में हिन्दू परिवार को टार्गेट करके हमला किया जा रहा है, जिसके पीछे टीएमसी का हाथ है.

अभिषेक बनर्जी का बीजेपी पर पलटवार
बीजेपी के इन दावों ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी, जहां बीजेपी समर्थक इसे ‘वोटबैंक की राजनीति’ और टीएमसी समर्थक इसे ‘सांप्रदायिक ध्रुवीकरण’ का हथियार बता रहे हैं. हालांकि, टीएमसी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है. टीएमसी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा, ‘2026 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी अशांति फैलाना चाहती है. यह हिंसा उनकी साजिश का हिस्सा है.” ममता ने भी स्पष्ट किया कि वक्फ कानून केंद्र का फैसला है और उनकी सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि उनकी सरकार हर धर्म की संपत्तियों की रक्षा करेगी.

इस हिंसा ने एक बार फिर बंगाल की सियासत में धार्मिक ध्रुवीकरण के खतरे को उजागर कर दिया है. बीजेपी जहां इसे अवैध घुसपैठ और सांप्रदायिक हिंसा से जोड़कर देख रही है, वहीं टीएमसी इसे केंद्र सरकार की नीतियों का नतीजा बता रही है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह विवाद 2026 के विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभा सकता है. मुर्शिदाबाद, जहां मुस्लिम आबादी लगभग 66% है, टीएमसी का गढ़ रहा है, लेकिन बीजेपी इस क्षेत्र में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही है.

कलकत्ता हाई कोर्ट की सख्ती और केंद्रीय बलों की तैनाती के बाद मुर्शिदाबाद में स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आ रही है. लेकिन सवाल यह है कि क्या यह हिंसा वाकई से अचानक से भड़की थी, या इसके पीछे कोई गहरी सियासी साजिश है? ममता बनर्जी की मुस्लिम नेताओं के साथ बैठक और बीजेपी के आक्रामक रुख ने इस आग में और घी डालने का काम किया है. पश्चिम बंगाल को ‘बांग्लादेश बनाने’ का आरोप लगाने वाली बीजेपी और इसे ‘सांप्रदायिक साजिश’ करार देने वाली टीएमसी के बीच यह जंग अब सड़कों से सोशल मीडिया और विधानसभा तक पहुंच चुकी है. ऐसे में, सच्चाई क्या है और इसका जवाब कौन देगा, यह वक्त ही बताएगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई
अपराध

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन […]

UB India News11 अग॰