भारत-पाकिस्तान में युद्ध जैसे हालात के बिच कल देश भर के 244 जिलों में होगा मॉक ड्रिल ……………

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 हिंदू पर्यटकों के नरसंहार के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं. भारत ने इस हमले के गुनहगारों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए अपनी सेना को खुली छूट दे दी है. इस बीच भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने सीमावर्ती राज्यों को युद्ध के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 6 मई 2025, 06:09 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत-पाकिस्तान में युद्ध जैसे हालात के बिच कल देश भर के 244 जिलों में होगा मॉक ड्रिल ……………
Photo: UB India News Archive

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 हिंदू पर्यटकों के नरसंहार के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं. भारत ने इस हमले के गुनहगारों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए अपनी सेना को खुली छूट दे दी है. इस बीच भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने सीमावर्ती राज्यों को युद्ध के हालात को लेकर मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया है. इस आदेश के बाद लोगों में एक तरह की आशंका पनप रही है कि क्या वाकई इस बार युद्ध होगा. यह मॉक ड्रिल सात मई यानी बुधवार को शाम में आयोजित होगी. इस दौरान देश के कुल 244 सीमावर्ती जिलों में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजेंगे. शहरों को ब्लैक आउट किया जाएगा. आम लोगों को आपात स्थिति में शेल्टर लेने की प्रैक्टिस कराई जाएगी.

इस मॉक ड्रिल का मकसद युद्ध जैसी स्थिति में लोगों को तैयार करना है ताकि वे आपात स्थिति में अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें.

क्यों हो रही यह मॉक ड्रिल?
यह मॉक ड्रिल ऐसे समय में हो रही है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. सरकार ने पहलगाम हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है. पाकिस्तान के खिलाफ अब तक कई कड़े कदम उठाए गए हैं. भारत ने सिंधु जल समझौता को निलंबित कर दिया, पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कम कर दिया गया, व्यापार बंद कर दिया गया और पाकिस्तानी विमानों के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है. इसके अलावा अटारी बॉर्डर पर जमीन से आने-जाने पर भी रोक लगा दी गई. पाकिस्तान ने भारत के इस कदम को युद्ध की कार्रवाई करार दिया है. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है.

ऐसी स्थिति में भारत सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि अगर युद्ध जैसी स्थिति बनती है तो देश की जनता और प्रशासन तैयार रहें. गृह मंत्रालय ने बताया कि आखिरी बार ऐसी मॉक ड्रिल 1971 में हुई थी, जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था. अब 54 साल बाद फिर से ऐसी ड्रिल हो रही है. यह स्थिति की गंभीरता को दर्शाती है.

कहां-कहां होगी मॉक ड्रिल?
यह मॉक ड्रिल देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 244 जिलों में होगी. ये जिले सिविल डिफेंस के लिए पहले से चिह्नित किए गए हैं. हालांकि, अभी तक सरकार ने इन 244 जिलों की पूरी लिस्ट सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन कुछ जानकारियां सामने आई हैं.

पंजाब: पंजाब के फिरोजपुर कैंटोनमेंट में रविवार को एक 30 मिनट की ब्लैकआउट ड्रिल हो चुकी है. यह इलाका भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के करीब है, इसलिए यहां पहले ही प्रैक्टिस शुरू हो गई है. पंजाब के कई अन्य जिलों जैसे अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट में भी 7 मई को मॉक ड्रिल होने की संभावना है. ये बॉर्डर से सटे जिले हैं.

जम्मू-कश्मीर: जम्मू, श्रीनगर, अनंतनाग और राजौरी जैसे जिले इस ड्रिल का हिस्सा हो सकते हैं, क्योंकि ये इलाके सीधे तौर पर पाकिस्तान से लगते हैं और हाल के आतंकी हमलों का केंद्र रहे हैं.

राजस्थान: जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और बाड़मेर जैसे बॉर्डर से सटे जिले भी इस ड्रिल में शामिल हो सकते हैं.

गुजरात: पाकिस्तान की सीमा से सटे कच्छ जिले में भी मॉक ड्रिल होने की उम्मीद है.

उत्तर भारत: उत्तर प्रदेश, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में भी यह ड्रिल हो सकती है. क्योंकि ये राज्य रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं. मिसाल के तौर पर उत्तर प्रदेश के आगरा, मथुरा, और मेरठ जैसे जिले शामिल हो सकते हैं.

दक्षिण और पूर्वी भारत: तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के कुछ बड़े जिले भी इस ड्रिल का हिस्सा होंगे. मिसाल के तौर पर चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता, और विशाखापत्तनम जैसे शहरों में ड्रिल होने की संभावना है.

मध्य भारत: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ जिले जैसे भोपाल, रायपुर, और नागपुर, भी इस लिस्ट में हो सकते हैं.

मॉक ड्रिल में क्या होगा?

इस ड्रिल में कई तरह की गतिविधियां होंगी, ताकि आम लोग और प्रशासन दोनों को आपात स्थिति से निपटने की ट्रेनिंग मिले. एयर रेड सायरन- हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजाए जाएंगे. यह सायरन सुनकर लोगों को सुरक्षित जगह पर शेल्टर लेना होगा.

कैसे पता करें कि आपके जिले में ड्रिल है?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके जिले में यह ड्रिल हो रही है या नहीं, तो अपने जिला प्रशासन की वेबसाइट या सोशल मीडिया पेज चेक करें. इसके अलावा स्थानीय समाचार चैनल और अखबारों में भी इसकी जानकारी दी जाएगी. गृह मंत्रालय ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे लोगों को पहले से सूचित करें, ताकि कोई पैनिक न हो.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत: एक संबोधन से आगे, भारत की पहचान और वैश्विक विमर्श की बड़ी परीक्षा……………..
राष्ट्रीय

न्यूयॉर्क में मोहन भागवत: एक संबोधन से आगे, भारत की पहचान और वैश्विक विमर्श की बड़ी परीक्षा……………..

न्यूयॉर्क की धरती पर जब किसी भारतीय नेता या विचारक की आवाज गूंजती है, तो वह केवल एक शहर के सभागार तक सीमित नहीं रहती। न्यूयॉर्क दुनिया की आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक राजधानी जैसा महत्व रखने वाला शहर है। यहां कही गई बात भारत में भी सुनी जाती है और दुनिया के अनेक हिस्सों में […]

UB India News29 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………
खास खबर

पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………

पूर्व सीडीएस जनरल अनिल जौहान के एक बयान के बाद पाकिस्तान के किराना हिल्स की चर्चा जोरों पर है. भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि बीते साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उस किराना हिल्स पर कोई हमला नहीं किया गया. बल्कि भारत ने ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा इलाके में तैनात […]

UB India News26 अग॰
‘दिमागी नक्सल’ से इतने आहत क्यों है कांग्रेस के नेता ……………….
खास खबर

‘दिमागी नक्सल’ से इतने आहत क्यों है कांग्रेस के नेता ……………….

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजनीति को ऐसे-ऐसे शब्द दिए हैं, जो उनके समर्थकों को जितना पसंद आते हैं, उससे कहीं ज्यादा उनके विरोधियों को बेधते हैं। शब्द की पहुंच और सफलता को इन दोनों ही परिस्थितियों से समझा जा सकता है। दिल्ली के 2020 के विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने पहली बार आंदोलनजीवी शब्द का […]

UB India News24 अग॰
भाजपा की रणनीति को कितनी धार देगी नितिन की नई टीम…………..
राष्ट्रीय

भाजपा की रणनीति को कितनी धार देगी नितिन की नई टीम…………..

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा घोषित नई राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश समेत अगले वर्ष विधानसभा चुनावों वाले राज्यों को जिस तरह प्रतिनिधित्व दिया गया है, उससे साफ है कि भाजपा ने संगठनात्मक पुनर्संरचना के बहाने आने वाले चुनावों की राजनीतिक बिसात भी बिछानी शुरू कर दी है। दरअसल, भाजपा की […]

UB India News19 अग॰
जनगणना 2027: आंकड़ों की लड़ाई या सत्ता के नए समीकरण को लेकर क्यों मचा है घमासान………………….
राष्ट्रीय

जनगणना 2027: आंकड़ों की लड़ाई या सत्ता के नए समीकरण को लेकर क्यों मचा है घमासान………………….

जनगणना को लेकर इस समय जो सियासी घमासान है, उसकी जड़ सिर्फ जनसंख्या की गिनती नहीं, बल्कि जातिगत आंकड़े, आरक्षण, सामाजिक न्याय और भविष्य के राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़ी हुई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जनगणना 2027 में पहली बार स्वतंत्र भारत में व्यापक जाति-गणना शामिल की जा रही है। केंद्र सरकार ने 30 […]

UB India News19 अग॰
नितिन नवीन की नई टीम का एलान, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ महामंत्री बनाए गए…………
राष्ट्रीय

नितिन नवीन की नई टीम का एलान, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ महामंत्री बनाए गए…………

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान कर दिया। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री […]

UB India News17 अग॰
वंदे मातरम् पर सियासी घमासान: राष्ट्रगीत से राजनीति तक
राष्ट्रीय

वंदे मातरम् पर सियासी घमासान: राष्ट्रगीत से राजनीति तक

भारत की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ का अवसर देश के लिए गौरव, स्मरण और आत्ममंथन का दिन होना चाहिए था। लेकिन इस बार स्वतंत्रता दिवस के आसपास राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। जिस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान करोड़ों भारतीयों […]

UB India News16 अग॰
79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने काफी दूरी तय की है…..
राष्ट्रीय

79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने काफी दूरी तय की है…..

आजादी सिर्फ सत्ता या व्यवस्था से मुक्ति का नाम नहीं, बल्कि हर नागरिक के अपने हिस्से की स्वतंत्रता, सम्मान और बेहतर जीवन की तलाश है. 79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने भूख, गरीबी, अशिक्षा और अभावों से काफी दूरी तय की है, लेकिन नई पीढ़ी के लिए आजादी के मायने अब बदल गए […]

UB India News15 अग॰