पाकिस्तान के परमाणु बम : गैरज़िम्मेदार हाथों में. …………

ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को श्रीनगर गये और शुक्रवार को गुजरात के भुज एयर बेस गए। दुनिया को ये बताया कि पाकिस्तानी सेना के दावे कितने खोखले हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं का पराक्रम पूरी दुनिया ने देखा, हमारी फौज ने पाकिस्तान […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 17 मई 2025, 08:47 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पाकिस्तान के परमाणु बम : गैरज़िम्मेदार हाथों में. …………
Photo: UB India News Archive

ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को श्रीनगर गये और शुक्रवार को गुजरात के भुज एयर बेस गए। दुनिया को ये बताया कि पाकिस्तानी सेना के दावे कितने खोखले हैं।  राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं का पराक्रम पूरी दुनिया ने देखा, हमारी फौज ने पाकिस्तान को 23 मिनट में ही घुटनों पर ला दिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तानी दहशतगर्दों ने हमारे मस्तक पर वार किया, हमने सामने से पाकिस्तान के सीने पर वार किया, दहशतगर्दों ने बेगुनाह लोगों को धर्म देखकर मारा, भारत ने पाकिस्तान को उसका कर्म देखकर मारा। यही नया भारत है। राजनाथ सिंह ने कहा कि ये तो साफ हो गया कि पाकिस्तान गैरजिम्मेदार मुल्क है, इसलिए अब पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को International Atomic Energy Agency की निगरानी में लिया जाना चाहिए। राजनाथ सिंह ने सही मौके पर सही टारगेट सेलेक्ट किया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने बार-बार एटमी हमलों की धमकी दी लेकिन हमारी वायु सेना ने 23 मिनट के लिए पाकिस्तान के पूरे एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह जाम कर दिया, फिर उसके एयरबेस तबाह किए, फिर पाकिस्तान के परमाणु ज़खीरे के दरवाजे पर मिसाइल्स दागीं, पाकिस्तान को साफ संदेश दिया कि वो अपने परमाणु बमों की धमकी न दे। अगर गड़बड़ी की कोशिश की, ये परमाणु बम पाकिस्तान को ही कब्रिस्तान बना देंगे क्योंकि भारत की मिसाइल्स का अगला निशाना पाकिस्तानी  परणाणु भंडार भी हो सकते हैं। इससे पाकिस्तान डरा और भाग कर अमेरिका के दरवाजे पर मदद मांगने पहुंचा। इसके बाद ही पूरी दुनिया में इस बात की चर्चा है कि पाकिस्तान एटमी ताकत होने लायक नहीं हैं, उसके परमाणु बम आंतकवादियों के हाथ में आ सकते हैं। अगर बच गए और फिर भारत में कुछ गड़बड़ हुई, तो भारत इन्हें निशाना बना सकता है। इससे पूरी दुनिया को खतरा होगा। इसीलिए राजनाथ सिंह ने कहा कि अब IAEA को पाकिस्तान के न्यूक्लियर बमों को अपनी निगरानी में लेना चाहिए।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..
सांसद

सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..

संसद के मानसून सत्र में 19 बैठकों में 11 बिल पास किए गए। इनमें से दस बिलों पर लोकसभा में कुल मिलाकर 64 मिनट का समय लगा। नौ बिलों के मामले में, सिर्फ उन्हें पेश करने वाले मंत्री ने ही बात की और कोई बहस नहीं हुई। निचले सदन में पूरे सत्र के दौरान प्रश्नकाल […]

UB India News25 अग॰
2029 में ही हो सकता है वन नेशन वन इलेक्शन !
खास खबर

2029 में ही हो सकता है वन नेशन वन इलेक्शन !

वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। शिवराज सिंह चौहान ने बार-बार चुनाव को विकास में बाधक बताया है। उन्होंने हरिद्वार में संतों से अपील करते हुए कहा कि विकसित भारत के लिए वन नेशन वन इलेक्शन जरूरी है। 2034 में नहीं 2029 में ही […]

UB India News24 अग॰
क्या तकनीक ने महाशक्तियों की पुरानी सैन्य बढ़त को कमजोर कर दिया है?
संपादकीय

क्या तकनीक ने महाशक्तियों की पुरानी सैन्य बढ़त को कमजोर कर दिया है?

युद्ध हमेशा से ताकत की परीक्षा रहा है। इससे पता चलता है कि किसके पास कितनी सैन्य ताकत है, कौन उसका कितना बेहतर इस्तेमाल कर सकता है और किसके पास लंबे समय तक लड़ने की क्षमता है। लेकिन अब दुनिया के कई संघर्षों में एक नया बदलाव दिखाई दे रहा है। छोटे खिलाड़ी ऐसी कार्रवाई […]

UB India News24 अग॰
क्या मौजूदा बिहार सरकार का इकबाल कमजोर हुआ है !…………
पटना

क्या मौजूदा बिहार सरकार का इकबाल कमजोर हुआ है !…………

बिहार में सम्राट सरकार, प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव के ‘डबल अटैक’ से दबाव में है? मुख्यमंत्री भले सम्राट चौधरी हैं लेकिन जदयू की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। जानकारों का कहना है कि नीतीश शासनकाल की तुलना में मौजूदा सरकार के ‘इकबाल’ में कमी आयी है। मौजूदा सरकार सवालों से घिरी हुई […]

UB India News22 अग॰
एनटीए पर क्यों लगातार उठ रहे सवाल……………
खास खबर

एनटीए पर क्यों लगातार उठ रहे सवाल……………

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जून, 2026 की यूजीसी-नेट परीक्षा के अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र के प्रश्नपत्रों में गंभीर त्रुटियों और प्रश्नों की पुनरावृत्ति को स्वीकार करते हुए सितंबर में इन विषयों की परीक्षा दोबारा आयोजित करने की घोषणा बेशक कर दी गई है, लेकिन यह स्थिति चिंताजनक इसलिए है, क्योंकि जिस परीक्षा के जरिये […]

UB India News19 अग॰
जनगणना 2027: आंकड़ों की लड़ाई या सत्ता के नए समीकरण को लेकर क्यों मचा है घमासान………………….
राष्ट्रीय

जनगणना 2027: आंकड़ों की लड़ाई या सत्ता के नए समीकरण को लेकर क्यों मचा है घमासान………………….

जनगणना को लेकर इस समय जो सियासी घमासान है, उसकी जड़ सिर्फ जनसंख्या की गिनती नहीं, बल्कि जातिगत आंकड़े, आरक्षण, सामाजिक न्याय और भविष्य के राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़ी हुई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जनगणना 2027 में पहली बार स्वतंत्र भारत में व्यापक जाति-गणना शामिल की जा रही है। केंद्र सरकार ने 30 […]

UB India News19 अग॰
पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?
खास खबर

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

बीते 15 अगस्त को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान पीएम मोदी से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम बजाया गया और फिर पीएम ने राष्ट्रध्वज फहराया जिसके बाद राष्ट्र गान जन गण मन गाया गया. वंदे मातरम की रचना मशहूर लेखक बंकिम चंद्र चटोपाध्याय ने की थी. वंदे मातरम में मूल […]

UB India News16 अग॰
आजादी के 80 साल :  कितना बदल गया भारत , भारत की रणनीतिक गलतियां, जिनका असर आज भी दिखता है…..
खास खबर

आजादी के 80 साल : कितना बदल गया भारत , भारत की रणनीतिक गलतियां, जिनका असर आज भी दिखता है…..

आज हम अपने देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. आज लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने डिफेंस और आत्मनिर्भरता को लेकर खास तौर पर भारत की बढ़ती रक्षा उत्पादन क्षमता का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत का रक्षा प्रोडक्शन लगभग चार गुना हो गया है. उन्होंने इसे आत्मनिर्भर […]

UB India News15 अग॰
एफसीआरए और कुछ गंभीर सवाल…………..
कारोबार

एफसीआरए और कुछ गंभीर सवाल…………..

विदेशी अंशदान को लेकर भारत में बहस नई नहीं है। विदेशी धन सामाजिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, राहत और धार्मिक गतिविधियों के लिए उपयोगी संसाधन उपलब्ध कराता है, किंतु उसके साथ विदेशी प्रभाव, राजनीतिक हस्तक्षेप और राष्ट्रीय हितों पर संभावित प्रभाव की चिंता भी जुड़ी रहती है। इसी संतुलन के लिए विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, […]

UB India News13 अग॰