पाकिस्तान के सिर पर तलवार: आतंकी भारत को सौंप दो

भारत और पाकिस्तान के बीच सीज़फायर कब तक बना रहेगा, दोनों देशों के बीच तनाव नहीं बढ़ेगा, इसकी शर्तें विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साफ-साफ बता दी। भारत ने पाकिस्तान को दो टूक लफ़्ज़ों में बता दिया कि पाकिस्तान को भारत के साथ संबंध सामान्य बनाने के लिए क्या-क्या करना होगा। विदेश मंत्री जयशंकर ने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 17 मई 2025, 08:52 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पाकिस्तान के सिर पर तलवार: आतंकी भारत को सौंप दो
Photo: UB India News Archive

भारत और पाकिस्तान के बीच सीज़फायर कब तक बना रहेगा, दोनों देशों के बीच तनाव नहीं बढ़ेगा,  इसकी शर्तें विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साफ-साफ बता दी। भारत ने पाकिस्तान को दो टूक लफ़्ज़ों में बता दिया कि पाकिस्तान को भारत के साथ संबंध सामान्य बनाने के लिए क्या-क्या करना होगा। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान को अगर भारत से बात करनी है, तो उसे सबसे पहले अपने यहां मौजूद मोस्ट वांटेड आतंकवादियों को भारत को सौंपना होगा, अपने यहां चल रहे आतंकवादी संगठनों के infrastructure का सफ़ाया करना होगा और भारत समेत पूरी दुनिया की नज़र में ये साबित करना होगा कि पाकिस्तान ने सीमा पार से आतंकवाद को sponsor करना बंद कर दिया है। विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के पास उसके यहां रह रहे भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की लिस्ट पहले से मौजूद है। अब इन आतंकवादियों को भारत के हवाले करना होगा। अगर इसमें कोई दिक्कत है, तो भारत मदद करने को तैयार है। पाकिस्तान इस मुद्दे पर अगर भारत से बात करना चाहता है, तो बात हो सकती है।  पाकिस्तान को मोस्ट वांटेड टेररिस्ट्स की लिस्ट कई बार दी जा चुकी है। वैसे तो लिस्ट देने की ज़रूरत भी नहीं थी क्योंकि पाकिस्तान ने ही इन दहशतगर्दों को पाला-पोसा है, उन्हें हथियार देकर प्रशिक्षित किया है। इन्हीं आतंकवादियों के जरिए भारत के खिलाफ साजिशें रची हैं। सारे के सारे दहशतगर्द पाकिस्तानी हुकूमत की पनाह में, वहां की फौज की हिफाजत में रहते हैं। फिलहाल जो आतंकवादी पाकिस्तान में छुपे हैं, उनमें 1993 के मुंबई धमाकों के मुजरिम दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील से लेकर 26/11 मुंबई हमले के गुनहगार हाफ़िज़ सईद, साजिद मीर और ज़की उर रहमान लखवी, खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा, हिज़्बुल मुजाहिदीन का सरगना सैयद सलाहुद्दीन, 2001 के पार्लियामेंट अटैक, 2019 के पुलवामा हमले और 2016 के पठानकोट हमले का मोस्ट वांटेड मसूद अज़हर शामिल हैं। भारत के ये सारे वांटेड आतंकवादी  लाहौर, स्यालकोट, कराची, रावलपिंडी और PoK में देखे गए हैं। पाकिस्तान को बख़ूबी पता है कि उसके पाले हुए ये टेररिस्ट कहां मौजूद हैं। एस. जयशंकर ने आतंकवादियों की जो लिस्ट पाकिस्तान को दी है, उसे देखकर वहां के हुक्मरान की नींद उड़ जाएगी। जयशंकर ने पाकिस्तान की उस रग पर हाथ रख दिया, जहां सिर्फ छूने से भी पाकिस्तान बिलबिलाने लगता है। सैकड़ों बम जो दर्द नहीं दे सकते, वो दर्द भारत के विदेश मंत्री ने दे दिया। पाकिस्तान अगर आतंकवादियों को भारत के हवाले कर देता है तो पूरी दुनिया के सामने साबित हो जाएगा कि ये आतंकी पाकिस्तान की पनाह में थे। अगर पाकिस्तान इन आतंकवादियों को भारत के हवाले नहीं करता है तो भारत एक बार फिर घर में घुसकर मारेगा। इन आतंकवादियों को पाकिस्तान ने जहां छुपाया होगा, वहां से ढूंढ कर निकालेगा और पूरी दुनिया को दिखाएगा कि पाकिस्तान आतंकवाद की फैक्ट्री चलाता है, दहशतगर्द मैन्युफैक्चर करता है और उन्हें पूरी दुनिया को सप्लाई करता है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
दिल्ली में निर्भया जैसा कांड,47 किमी सड़क पर दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट
अपराध

दिल्ली में निर्भया जैसा कांड,47 किमी सड़क पर दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट

ग्रेटर नोएडा से कश्मीर गेट तक 47 किलोमीटर तक एक नाबालिग के साथ बस में दरिंदगी हुई और आरोपी लड़की को कश्मीर गेट उतारकर फरार हो गए. मामला 4 अगस्त का है, दोनों आरोपी तिमारपुर से अरेस्ट हो गए हैं.

UB India News31 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰