CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बिहार में होगी 1.6 लाख शिक्षकों की भर्ती

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के शिक्षा विभाग को सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. उन्होंने सभी सरकारी स्कूलों में खाली पदों की गिनती तुरंत करने और शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4) जल्द आयोजित करने का आदेश दिया है. इस कदम का उद्देश्य […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 16 जुलाई 2025, 06:46 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बिहार में होगी 1.6 लाख शिक्षकों की भर्ती
Photo: UB India News Archive
सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के शिक्षा विभाग को सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. उन्होंने सभी सरकारी स्कूलों में खाली पदों की गिनती तुरंत करने और शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4) जल्द आयोजित करने का आदेश दिया है. इस कदम का उद्देश्य बिहार के शिक्षा तंत्र को और मजबूत करना है. ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके.

शिक्षकों के खाली पदों की गिनती का निर्देश
सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग को सभी सरकारी स्कूलों में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर पर शिक्षकों के रिक्त पदों की तुरंत गणना करने का निर्देश दिया है. यह प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा गया है. ताकि रिक्तियों की सटीक जानकारी के आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सके. बिहार में वर्तमान में 5.65 लाख शिक्षकों के मुकाबले 7 लाख शिक्षकों की जरूरत है, जिसके चलते लगभग 1.6 लाख पद खाली होने की संभावना है.
TRE 4 परीक्षा जल्द आयोजित करने का आदेश
मुख्यमंत्री ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4.0 जल्द आयोजित करने का निर्देश दिया है. इस भर्ती के तहत प्राथमिक (कक्षा 1-5), मिडिल स्कूल (कक्षा 6-8), सेकेंडरी (कक्षा 9-10) और सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 11-12) शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. BPSC TRE 4.0 के लिए अधिसूचना सितंबर 2025 में जारी होने की संभावना है, और परीक्षा अगस्त में हो सकती हैय. इस भर्ती में 1.6 लाख से अधिक पदों पर नियुक्तियां होने की उम्मीद है.

महिलाओं के लिए 35% आरक्षण
बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान पहले ही तय किया है. इसका लाभ बिहार की पात्र महिलाओं को मिलेगा, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा. यह आरक्षण प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक सभी स्तरों की शिक्षक भर्ती पर लागू होगा. इस कदम से महिलाओं को शिक्षा क्षेत्र में अधिक अवसर मिलेंगे और बिहार के शिक्षा तंत्र में उनकी भागीदारी बढ़ेगी.

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में कदम
सीएम नीतीश कुमार का यह निर्देश बिहार की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. खाली पदों को भरने से स्कूलों में शिक्षक-छात्र अनुपात में सुधार होगा, जिससे पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ेगी. सरकार का लक्ष्य 2026 तक सभी शिक्षक पदों को भरना है ताकि बिहार के हर बच्चे को बेहतर शिक्षा मिल सके. 

बेरोजगार युवाओं को बड़ी उम्मीद
सीएम के इस फैसले से बिहार के बेरोजगार शिक्षित युवाओं को बड़ी उम्मीद मिली है. उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही परीक्षा की तारीख जारी की जाएगी और उन्हें सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!
शिक्षा

TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा और टीआरई- 4 को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने बड़ी बात कही है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा है कि TRE4 में पीटी-मेन्स और CDP हमने स्वीकार नही किया है। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव दिया है। हमने कहा कि छात्रों […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..
शिक्षा

TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..

BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। वहीं छात्र आज सीएम हाउस घेरने निकले हैं। इस बीच CM सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट कर विद्यार्थी सहयोग शिविर के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया-विद्यार्थियों की हर आवाज सुनी […]

UB India News25 अग॰
एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?
शिक्षा

एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और अगले साल तक एक करोड़ युवा भारतीयों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में ट्रेनिंग देने की घोषणा की। यह स्पष्ट संकेत था कि मोदी सरकार युवाओं को ज्यादा प्रतिस्पर्धी और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना चाहती है। खास बात […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………
शिक्षा

TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अच्‍छी खबर है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इसकी घोषणा कभी भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए ही TRE-4 की घोषणा की गई […]

UB India News24 अग॰
परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन
शिक्षा

परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन

बिहार सरकार राज्य की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने की तैयारी में जुट गई है. इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सदस्यीय विशेष समिति का गठन करने का फैसला लिया है. इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर […]

UB India News24 अग॰
पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………
शिक्षा

पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………

बिहार की राजधानी पटना में आज पीएचडी होल्डर्स का लोकभवन मार्च किया गया. यह मार्च सुबह 11 बजे आर ब्लॉक चौराहे से शुरू हुआ. अपनी कई मांगों को लेकर पीएचडी होल्डर्स पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. अब आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए वे लोकभवन तक मार्च कर रहे हैं. मार्च को देखते […]

UB India News22 अग॰
TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….
शिक्षा

TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….

शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। 18 अगस्त से शुरू हुआ ‘न्याय सत्याग्रह’ का आज 5वां दिन है। शुक्रवार को रात भर सैकड़ों छात्र धरनास्थल पर बैठे रहे। वहीं, शनिवार सुबह होते होते ये संख्या हजार तक पहुंच सकती है। […]

UB India News22 अग॰