महाराष्ट्र विधान भवन में मारपीट मामले में नितिन देशमुख और ऋषिकेश टाकले गिरफ्तार

महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर गुरुवार को भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर और NCP-SCP नेता जितेंद्र आव्हाड के समर्थकों के बीच झड़प की घटना हुई थी। इस मामले पर लगातार हंगामा मचा हुआ है। विपक्ष लगातार इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहा है। वहीं, अब महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष ने भी इस मामले का संज्ञान […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 18 जुलाई 2025, 07:54 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महाराष्ट्र विधान भवन में मारपीट मामले में नितिन देशमुख और ऋषिकेश टाकले गिरफ्तार
Photo: UB India News Archive

महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर गुरुवार को भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर और NCP-SCP नेता जितेंद्र आव्हाड के समर्थकों के बीच झड़प की घटना हुई थी। इस मामले पर लगातार हंगामा मचा हुआ है। विपक्ष लगातार इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहा है। वहीं, अब महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने विधानसभा में एंट्री को लेकर बड़ा फैसला किया है।

मुंबई के विधानभवन में बीते दिन हुई मारपीट की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों, नितिन देशमुख और ऋषिकेश टाकले को गिरफ्तार किया है. मारपीट का मामला मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है. मुख्यमंत्री ने भी इस घटना पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था. पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और जांच जारी है. पुलिस ने बताया कि मारपीट के मामले में दो लोगों को किया गया गिरफ्तार है. रात को देर से नितीन देशमुख और ऋषिकेश टकले को हिरासत में लिया गया था. इसके बाद दोनों आरोपियों का रात में मेडिकल जांच करवाई गई थी.

गुरुवार को विधान भवन के अंदर आव्हाड और पडलकर के समर्थकों के बीच विवाद हो गया था. इससे एक दिन पहले दोनों विधायकों के बीच तीखी बहस हुई थी. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आव्हाड के समर्थक नितिन देशमुख और पडलकर के समर्थक ऋषिकेश टाकले को गिरफ्तार कर उनका बयान दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है.

मुख्यमंत्री कही थी कार्रवाई की बात

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना को गंभीर बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति से कार्रवाई की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि इस तरह की घटना करने वालों पर जरूर कार्रवाई की जाएगी. हालांकि पडलकर ने मारपीट पर खेद जताया है,

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला- नितेश राणे

विधानभवन के बाहर हुई मारपीट मामले में बीजेपी नेता केबिनेट मंत्री नितेश राणे ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एनसीपी नेता जितेंद्र अहवाड़ यूबीटी नेता अम्बादास दानवे से बात कर रहे हैं. इसी बीच एक पत्रकार वीडियो बना रहा है और जितेंद्र अहवाड़ उस वीडियो बना रहे पत्रकार के हाथ पर जोर से मारकर वीडियो लेने से मना करते है.

नितेश राणे ने लिखा है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर जितेंद्र आव्हाड का हमला, पत्रकार से विधानसभा परिसर में मारपीट राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता पर सीधा हमला किया है. विधानभवन जैसे पवित्र और संवैधानिक परिसर में जितेंद्र आव्हाड ने एक पत्रकार के साथ मारपीट की और उसे रिपोर्टिंग करने से रोका है.

महाराष्ट्र की संस्कृति खराब हो चुकी- संजय राउत

विधानभवन में हुई मारपीट को लेकर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र की संस्कृति खराब हो चुकी है. आमदार निवास की घटना , बेग में पैसे मिलते है , हनी ट्रेप ऐसी कई घटना यहां हो रही है , विधानभवन में गुंडागर्दी शुरू है. मकोका के गुंडों को विधानभवन किसने आने के लिए पास दिया इसकी जांच हो. गुंडे कैसे आय अंदर कानून व्यस्तता खत्म हो गई है. जिस तरह से महाराष्ट्र के हाल है उसे देखते हुए ऐसा लगता है कि अब महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शाशन लगाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस अगर विरोधी पार्टी में होते तो चीला कर मांग करते कि राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए. विधानभवन में बस हथियार निकालना बाकी था , में साफ कहता हूं कि जितेंद्र आव्हाड को मारने की साजिश थी. गुंडों की टोली को लेकर राज कर रहे है. इतनी बड़ी संख्या में लोग कैसे अंदर आते हैं, कौन कौन दलाल पहुचते है वहां इसकी जांच हो. गृहमंत्री का काम है पुलिस का काम है यह देखने की वहा कैसे लोग आते है सुरक्षा देना ही उनका काम है.

स्पीकर ने क्या फैसला किया?

महाराष्ट्र विधान भवन में मारपीट की घटना के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने बड़ा फैसला किया है। विधानसभा के सत्र के लिए जारी किए जाने वाला One Day रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों के साथ विधान भवन में बिना पास आने वाले कार्यकर्ताओं पर रोक लगा दी है। इसके अलावा विधानभवन सुरक्षा विभाग ने प्राथमिक जांच रिपोर्ट स्पीकर को सौंप दिया है। स्पीकर आज जांच रिपोर्ट की जानकारी सदन को देंगे।

विपक्ष की क्या है मांग?

एनसीपी (SP) के विधायक रोहित पवार ‘गुंडाराज’ का बैनर लेकर विधान भवन पहुंचे हैं। MVA ने बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर को विधानसभा से सस्पेंड करने की मांग की है। विपक्ष आज विधानसभा में पडलकर को एक साल के लिए सदन से सस्पेंड करने की मांग उठाएगा।

क्या बोले विपक्षी नेता?

कांग्रेस विधायक विजय वड्डेटीवार ने कहा- “महाराष्ट्र में गुंडाराज चल रहा है। विधायक के इशारे पर विधान भवन नें मारपीट हो रही है। कपड़े फाड़े जा रहे हैं। जितेंद्र आव्हाड को मारने की धमकी मिल रही है। इनको सत्ता का अहंकार आ गया है। इन्हें लग रहा है कि कोई इनका कुछ बिगाड़ नहीं सकता है। पडलकर को सालभर के लिए सदन से निलंबित किया जाए।” वहीं, NCP(SP) विधायक रोहित पवार ने कहा- “गोपीचंद पडलकर महाराष्ट्र का नया ‘आका’ है। महाराष्ट्र में गुंडाराज नहीं चलेगा। इस नए आका को मुख्यमंत्री का सपोर्ट हासिल है।”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई
अपराध

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन […]

UB India News11 अग॰