पहलगाम हमला लश्कर-ए-तैयबा (LeT, QDe.118) के समर्थन के बिना संभव नहीं था और TRF और LeT के बीच संबंध हैं-UNSC

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की प्रतिबंध निगरानी टीम ने पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है. यूएन ने कहा है कि द रेजिस्टेंस फ्रंट ने पहलगाम आतंकी हमले की दो बार जिम्मेदारी ली थी, इतना ही नहीं, उसने घटनास्थान की एक फोटो भी शेयर की है. यूएन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 30 जुलाई 2025, 07:01 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पहलगाम हमला लश्कर-ए-तैयबा (LeT, QDe.118) के समर्थन के बिना संभव नहीं था और TRF और LeT के बीच संबंध हैं-UNSC
Photo: UB India News Archive

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की प्रतिबंध निगरानी टीम ने पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है. यूएन ने कहा है कि द रेजिस्टेंस फ्रंट ने पहलगाम आतंकी हमले की दो बार जिम्मेदारी ली थी, इतना ही नहीं, उसने घटनास्थान की एक फोटो भी शेयर की है. यूएन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि पहलगाम आतंकी पहलमा पाकिस्तान में स्थित लश्कर-ए-तैयबा के समर्थन के बिना संभव नहीं था.

इस्लामिक स्टेट, अल-कायदा और उनसे जुड़े संगठनों पर एनालिटिकल सपोर्ट एंड सेंक्शन मॉनिटरिंग टीम की मंगलवार को 36वीं रिपोर्ट में 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जिक्र किया गया है. इस हमले में 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी. रिपोर्ट में कहा गया है, ”पांच आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटक स्थल पर हमला किया. टीआरएफ ने इस हमले की जिम्मेदारी उसी दिन ली और साथ ही घटनास्थल की एक तस्वीर भी प्रकाशित की थी.” 

‘लश्कर की मदद के बिना संभव नहीं था हमला’

पीटीआई के मुताबिक, रिपोर्ट में एक सदस्य देश के हवाले से कहा गया है, ”यह हमला पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के समर्थन के बिना संभव नहीं था और टीआरएफ तथा लश्कर के बीच संबंध हैं. एक दूसरे सदस्य देश ने कहा कि हमला टीआरएफ ने किया था जो लश्कर का ही दूसरा नाम है.” हालांकि, एक अन्य सदस्य देश ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि लश्कर-ए-तैयबा अब निष्क्रिय हो चुका है.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पाकिस्तान के दबाव में नहीं लिया टीआरएफ का नाम?

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि क्षेत्रीय संबंध अब भी नाजुक हैं और ‘‘यह आशंका है कि आतंकवादी संगठन इन क्षेत्रीय तनावों का फायदा उठा सकते हैं.’’ अमेरिका ने इस महीने टीआरएफ को विदेशी आतंकवादी संगठन और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध किया है. पहलगाम हमले के बाद 25 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक बयान जारी कर कहा था कि ऐसे घृणित आतंकवादी काम के जिम्मेदार अपराधियों और प्रायोजकों को न्याय के कटघरे में लाना जरूरी है. हालांकि, पाकिस्तान के दबाव में उस बयान में टीआरएफ का नाम शामिल नहीं किया गया था.

1267 की मॉनिटरिंग कमेटी की रिपोर्ट में क्या है?
*22 अप्रैल को पांच आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में एक पर्यटक स्थल पर हमला किया. इस हमले में 26 नागरिक मारे गए. उसी दिन इस हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली. साथ ही हमले के स्थल की एक तस्वीर भी प्रकाशित की. अगले दिन भी इसने हमले की जिम्मेदारी को दोहराया. हालांकि, 26 अप्रैल को TRF ने हमले से अपने जिम्मेदारी वापस ले ली. इसके बाद TRF की ओर से कोई और संवाद नहीं हुआ, और किसी अन्य समूह ने भी जिम्मेदारी नहीं ली. क्षेत्रीय संबंध पहले से ही नाजुक हैं और आशंका है कि आतंकवादी समूह इन तनावों का फायदा उठा सकते हैं.’

रिपोर्ट के मुताबिक, एक सदस्य देश ने कहा कि यह हमला लश्कर-ए-तैयबा (LeT, QDe.118) के समर्थन के बिना संभव नहीं था और TRF और LeT के बीच संबंध हैं. एक अन्य सदस्य देश ने कहा कि यह हमला TRF द्वारा किया गया, जो LeT के पर्याय के रूप में कार्य करता है. जबकि एक अन्य सदस्य देश ने इन विचारों को खारिज कर दिया और कहा कि LeT अब निष्क्रिय हो चुका है.
मॉनिटरिंग कमेटी की रिपोर्ट में TRF के उल्लेख का क्या महत्व?

दरअसल, 1267 प्रतिबंध समिति का यह निर्णय सर्वसम्मति से है. टीआरएफ का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की 1267 प्रतिबंध समिति की निगरानी टीम (MT) की रिपोर्ट में शामिल होना, इसलिए विशेष रूप से अहम है क्योंकि इस समिति के सभी निर्णय (जिनमें निगरानी रिपोर्टें भी शामिल हैं) सुरक्षा परिषद के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से लिए जाते हैं. पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने पहले पाकिस्तान की राष्ट्रीय असेंबली में यह दावा किया था कि उन्होंने UNSC के प्रेस बयान से TRF का जिक्र हटवाया था, लेकिन TRF का MT रिपोर्ट में उल्लेख यह दिखाता है कि विश्व समुदाय पाकिस्तान की झूठी और भ्रामक कहानी को स्वीकार नहीं करता.
भारत ने कर दिया है इंतजाम

दरअसल, भारत ने इस साल अप्रैल और मई में समिति को TRF के बढ़ते प्रभाव और लश्कर के साथ इसके संबंधों के बारे में जानकारी दी थी.  एक सदस्य देश ने स्पष्ट रूप से कहा है कि टीआरएफ वास्तव में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है. रिपोर्ट में यह भी व्यापक चेतावनी दी गई है कि आतंकवादी समूह क्षेत्रीय तनाव का फायदा उठा सकते हैं. मामले को अगली बार UNSC प्रतिबंध समिति द्वारा उठाया जाएगा. वहां भारत TRF के खिलाफ औपचारिक प्रतिबंध लगाने की उम्मीद कर रहा है. अगर फल होता है, तो यह वैश्विक मंच पर नई दिल्ली के लिए एक बड़ा कूटनीतिक और सुरक्षा जीत होगी.
Categories: अपराध
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई
अपराध

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन […]

UB India News11 अग॰