चुनावी फायदे के लिए राजबल्लभ यादव को बरी कराया !

पटना हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव को नाबालिग से रेप मामले में गुरुवार को बरी कर दिया। जस्टिस मोहित कुमार शाह और जस्टिस हरीश कुमार की खंडपीठ ने गुरुवार को राजबल्लभ यादव, सुलेखा देवी, राधा देवी, संदीप सुमन, टूसी देवी और छोटी देवी की अपील पर अपना फैसला सुनाया।’ पीड़िता के पिता ने कहा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 16 अगस्त 2025, 08:52 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चुनावी फायदे के लिए राजबल्लभ यादव को बरी कराया !
Photo: UB India News Archive

पटना हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव को नाबालिग से रेप मामले में गुरुवार को बरी कर दिया। जस्टिस मोहित कुमार शाह और जस्टिस हरीश कुमार की खंडपीठ ने गुरुवार को राजबल्लभ यादव, सुलेखा देवी, राधा देवी, संदीप सुमन, टूसी देवी और छोटी देवी की अपील पर अपना फैसला सुनाया।’

पीड़िता के पिता ने कहा कि, ‘नीतीश कुमार की सरकार ने मेरा साथ दिया था, तभी मैं इतने दिनों तक राजबल्लभ यादव के खिलाफ केस लड़ पा रहा था। अब अगर राज्य सरकार ही राजबल्लभ यादव और अन्य आरोपियों को बरी करना चाहती है, तो मैं क्या कर सकता हूं। उन्होंने कहा कि मेरे पास न तो पैसा है, न ही इतना सामर्थ्य है कि मैं दोबारा हाई कोर्ट या फिर सुप्रीम कोर्ट जाऊं। इतनी मेरी औकात ही नहीं है।’

‘चुनावी फायदे के लिए राजबल्लभ यादव को बरी कराया है’

पीड़ित परिवार ने कहा कि ‘सरकार ने अपने फायदे के लिए राजबल्लभ यादव को बरी करवाया है। आने वाले दिनों में राज्य में चुनाव होना है, इसलिए ये सबकुछ कराया गया है। जब से ये पूरा मामला शुरू हुआ है, तब से मुझे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।’

नाबालिग के पिता ने बताया कि ‘अब कोई हम लोगों का हाल भी नहीं देखने आता है कि हम लोग किस तरह से रह रहे हैं, किन परेशानियों का सामना कर रहे हैं। घटना के दौरान कहा गया था कि पीड़िता के बालिग होने पर उसे नौकरी दी जाएगी, लेकिन नौकरी भी नहीं मिली, जो भी आश्वासन दिया गया था, वो आश्वासन बनकर ही रह गया।’

‘सरकार के नुमाइंदों की ओर से पीड़िता को पढ़ाने-लिखाने और नौकरी दिलाने तक की बात कही गई थी। लेकिन सारी बातें कोरी साबित हुई।’ पीड़िता के पिता ने कहा कि ‘सरकार से हमारी मांग है कि नामजद आरोपियों को सजा होनी चाहिए, वे पूरी तरह से दोषी है।’

‘बेटी काम्पिटिशन की तैयारी करती है, घर पर ही रहती है’

पीड़िता के पिता ने बताया कि, ‘घटना के बाद से मेरी बेटी घर से बाहर नहीं निकलती है। वो घर पर ही रहकर काम्पिटिशन की तैयारी कर रही है।’ उन्होंने कहा कि ‘राजबल्लभ यादव को बरी किए जाने के बाद अब हम लोग कहां जाएं, कौन हमारी मदद करेगा, किससे मदद मांगे, ये समझ नहीं आ रहा है।’

नाबालिग के साथ घर पर रेप का आरोप

मामला 6 फरवरी 2016 का है। नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की लड़की बिहारशरीफ नगर इलाके में किराये के घर में रहकर पढ़ाई करती थी। उस दिन सुलेखा और उसकी मां उसके कमरे पर गईं थी। दोनों ने लड़की से बर्थडे पार्टी में चलने को कहा।

लड़की ने भी हामी भर दी। लड़की को लेकर सुलेखा और उसकी मां नवादा के विधायक राजबल्लभ के मकान पर पहुंची। वहां राजवल्लभ ने लड़की के साथ रेप किया।

7 फरवरी को सुलेखा ने लड़की को उसके घर बिहारशरीफ छोड़ा। उसे 30 हजार रुपए दिए और मुंह बंद करने की धमकी दी, लेकिन लड़की चुप नहीं रही। 9 फरवरी को उसने बिहारशरीफ के एक थाने में FIR दर्ज करा दी।

लड़की ने फोटो देखकर राजबल्लभ को पहचाना था

10 फरवरी को पुलिस लड़की को लेकर नवादा स्थित राजबल्लभ के घर पहुंची। इसके बाद बच्ची को राजबल्लभ की फोटो दिखाई। लड़की ने फोटो देखकर राजबल्लभ को पहचान लिया।

शिनाख्त के बाद डीआईजी ने राजबल्लभ को गिरफ्तारी के आदेश दिए। अगले दिन फोरेंसिक टीम नवादा वाले घर पहुंची और जांच की। 15 फरवरी को राजद ने राजबल्लभ को पार्टी से हटा दिया। इसी दिन पुलिस ने सुलेखा के पति अरुण को गिरफ्तार किय।

15 फरवरी को कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करते हुए विधायक राजबल्लभ प्रसाद के खिलाफ सर्च वारंट जारी किया। 19 फरवरी को सुलेखा के दामाद संदीप को गिरफ्तार किया गया।

25 फरवरी को सुलेखा समेत 4 लोग पकड़ लिए गए। 28 फरवरी को राजबल्लभ के पटना और नवादा के घर को सील किया गया। राजबल्लभ अब भी फरार थे। 23 दिन तक फरार रहने के बाद 10 मार्च को उन्होंने कोर्ट में सरेंडर किया था।

सिविल कोर्ट के क्रिमिनल लॉयर बोले- कोर्ट का फैसला स्वागतयोग्य है

बिहार शरीफ सिविल कोर्ट के क्रिमिनल लॉयर सत्येंद्र कुमार बताते हैं कि ‘पटना हाईकोर्ट का जो फैसला है, वह स्वागत योग्य है। ट्रायल के समय से ही मैं इस केस को देख रहा था। जितने भी गवाह थे, चाहे वह घटनास्थल के संबंध में हो, चाहे कोई और। घटना के दो दिन बाद प्राथमिकी दर्ज हुई थी। बहुत सारे सस्पेंस इस केस में जुड़े हुए थे। हाई कोर्ट में राज्य सरकार का किसी तरह का कोई हस्तक्षेप नहीं हो सकता है। यह हाई कोर्ट का अपना निर्णय है।’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई
अपराध

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन […]

UB India News11 अग॰