भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ा,एस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच न्यूयॉर्क में हुई मुलाकात …………

भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ा है। सोमवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा यानी कि UNGA के 80वें सत्र के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने आपसी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 23 सितंबर 2025, 07:25 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ा,एस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच न्यूयॉर्क में हुई मुलाकात …………
Photo: UB India News Archive

भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ा है। सोमवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा यानी कि UNGA के 80वें सत्र के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने आपसी रिश्तों को और गहरा करने पर जोर दिया। रुबियो ने मुलाकात के बाद कहा, ‘भारत अमेरिका के लिए बहुत अहम साझेदार है।’ उन्होंने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, दवाइयां और महत्वपूर्ण खनिज जैसे क्षेत्रों में भारत के साथ मिलकर काम करने की सराहना की।

मुलाकात के दौरान क्या बात हुई?

जयशंकर और रुबियो ने करीब एक घंटे तक बातचीत की। इस दौरान दोनों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने का वादा किया। खास तौर पर दोनों देशों के बीच क्वाड (भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया) के जरिए सहयोग को और बढ़ाने पर सहमति बनी। जयशंकर ने X पर लिखा, ‘रुबियो से न्यूयॉर्क में मिलकर अच्छा लगा। हमने आपसी और वैश्विक मुद्दों पर खुलकर बात की। प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए नियमित संपर्क बनाए रखने पर सहमति बनी।’ रुबियो ने भी एक्स पर लिखा, ‘जयशंकर के साथ व्यापार, ऊर्जा, दवाइयों और महत्वपूर्ण खनिज जैसे क्षेत्रों में भारत-अमेरिका रिश्तों को और मजबूत करने पर बात हुई। इससे दोनों देशों में खुशहाली बढ़ेगी।’

तनाव में गुजरे हैं पिछले कुछ महीने

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब हाल के महीनों में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और रूस से तेल खरीद को लेकर कुछ तनाव देखा गया है। ट्रंप प्रशासन ने रूस से तेल खरीदने की वजह से भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया था, जिससे कुल टैरिफ 50% हो गया। यह दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ में से एक है। इसके अलावा, हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H1B वीजा पर 1,00,000 डॉलर का भारी शुल्क लगाने की घोषणा की, जिससे भारतीय पेशेवरों, खासकर आईटी और मेडिकल क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ी है।

व्यापार समझौते की दिशा में बढ़ा कदम

इसी दिन भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौते को जल्द पूरा करने पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल न्यूयॉर्क में अमेरिकी अधिकारियों से मिला। दोनों देश 2030 तक आपसी व्यापार को 191 अरब डॉलर से बढ़ाकर 500 अरब डॉलर करने का लक्ष्य रखते हैं। 16 सितंबर को अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय की टीम ने भारत का दौरा किया था, जहां इस समझौते पर सकारात्मक बातचीत हुई थी।

जयशंकर ने और मुलाकातें भी कीं

जयशंकर ने न्यूयॉर्क में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों के साथ भी अनौपचारिक बैठक की। उन्होंने यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कैलास को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘यह मुलाकात भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी, यूक्रेन संकट, गाजा, ऊर्जा और व्यापार जैसे मुद्दों पर खुली चर्चा का मौका थी।’ इसके अलावा, उन्होंने अमेरिकी राजदूत नामित और दक्षिण-मध्य एशिया के लिए विशेष दूत सर्जियो गोर से भी मुलाकात की। गोर ने भारत-अमेरिका रिश्तों को और बेहतर बनाने की इच्छा जताई। जयशंकर ने न्यूयॉर्क में अपनी व्यस्तताओं की शुरुआत फिलीपींस के विदेश सचिव टेरेसा पी. लाजारो से मुलाकात के साथ की थी। 27 सितंबर को वह UNGA के मंच से दुनिया को संबोधित करेंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत: एक संबोधन से आगे, भारत की पहचान और वैश्विक विमर्श की बड़ी परीक्षा……………..
राष्ट्रीय

न्यूयॉर्क में मोहन भागवत: एक संबोधन से आगे, भारत की पहचान और वैश्विक विमर्श की बड़ी परीक्षा……………..

न्यूयॉर्क की धरती पर जब किसी भारतीय नेता या विचारक की आवाज गूंजती है, तो वह केवल एक शहर के सभागार तक सीमित नहीं रहती। न्यूयॉर्क दुनिया की आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक राजधानी जैसा महत्व रखने वाला शहर है। यहां कही गई बात भारत में भी सुनी जाती है और दुनिया के अनेक हिस्सों में […]

UB India News29 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………
खास खबर

पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………

पूर्व सीडीएस जनरल अनिल जौहान के एक बयान के बाद पाकिस्तान के किराना हिल्स की चर्चा जोरों पर है. भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि बीते साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उस किराना हिल्स पर कोई हमला नहीं किया गया. बल्कि भारत ने ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा इलाके में तैनात […]

UB India News26 अग॰
‘दिमागी नक्सल’ से इतने आहत क्यों है कांग्रेस के नेता ……………….
खास खबर

‘दिमागी नक्सल’ से इतने आहत क्यों है कांग्रेस के नेता ……………….

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजनीति को ऐसे-ऐसे शब्द दिए हैं, जो उनके समर्थकों को जितना पसंद आते हैं, उससे कहीं ज्यादा उनके विरोधियों को बेधते हैं। शब्द की पहुंच और सफलता को इन दोनों ही परिस्थितियों से समझा जा सकता है। दिल्ली के 2020 के विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने पहली बार आंदोलनजीवी शब्द का […]

UB India News24 अग॰
भाजपा की रणनीति को कितनी धार देगी नितिन की नई टीम…………..
राष्ट्रीय

भाजपा की रणनीति को कितनी धार देगी नितिन की नई टीम…………..

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा घोषित नई राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश समेत अगले वर्ष विधानसभा चुनावों वाले राज्यों को जिस तरह प्रतिनिधित्व दिया गया है, उससे साफ है कि भाजपा ने संगठनात्मक पुनर्संरचना के बहाने आने वाले चुनावों की राजनीतिक बिसात भी बिछानी शुरू कर दी है। दरअसल, भाजपा की […]

UB India News19 अग॰
जनगणना 2027: आंकड़ों की लड़ाई या सत्ता के नए समीकरण को लेकर क्यों मचा है घमासान………………….
राष्ट्रीय

जनगणना 2027: आंकड़ों की लड़ाई या सत्ता के नए समीकरण को लेकर क्यों मचा है घमासान………………….

जनगणना को लेकर इस समय जो सियासी घमासान है, उसकी जड़ सिर्फ जनसंख्या की गिनती नहीं, बल्कि जातिगत आंकड़े, आरक्षण, सामाजिक न्याय और भविष्य के राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़ी हुई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जनगणना 2027 में पहली बार स्वतंत्र भारत में व्यापक जाति-गणना शामिल की जा रही है। केंद्र सरकार ने 30 […]

UB India News19 अग॰
नितिन नवीन की नई टीम का एलान, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ महामंत्री बनाए गए…………
राष्ट्रीय

नितिन नवीन की नई टीम का एलान, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ महामंत्री बनाए गए…………

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान कर दिया। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री […]

UB India News17 अग॰
वंदे मातरम् पर सियासी घमासान: राष्ट्रगीत से राजनीति तक
राष्ट्रीय

वंदे मातरम् पर सियासी घमासान: राष्ट्रगीत से राजनीति तक

भारत की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ का अवसर देश के लिए गौरव, स्मरण और आत्ममंथन का दिन होना चाहिए था। लेकिन इस बार स्वतंत्रता दिवस के आसपास राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। जिस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान करोड़ों भारतीयों […]

UB India News16 अग॰
79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने काफी दूरी तय की है…..
राष्ट्रीय

79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने काफी दूरी तय की है…..

आजादी सिर्फ सत्ता या व्यवस्था से मुक्ति का नाम नहीं, बल्कि हर नागरिक के अपने हिस्से की स्वतंत्रता, सम्मान और बेहतर जीवन की तलाश है. 79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने भूख, गरीबी, अशिक्षा और अभावों से काफी दूरी तय की है, लेकिन नई पीढ़ी के लिए आजादी के मायने अब बदल गए […]

UB India News15 अग॰