लाल किले के पास कार ब्लास्ट में अबतक 11 लोगों की मौत, NIA कर सकती है धमाके की जांच

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास चलती कार में सोमवार शाम 6.52 बजे धमाका हुआ। इसमें 2 महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई। ब्लास्ट में 29 लोग घायल हैं। ब्लास्ट से ठीक पहले का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें एक सफेद I-20 कार पार्किंग से निकलती दिख […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 11 नवंबर 2025, 03:45 AM 13 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लाल किले के पास कार ब्लास्ट में अबतक 11 लोगों की मौत, NIA कर सकती है धमाके की जांच
Photo: UB India News Archive

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास चलती कार में सोमवार शाम 6.52 बजे धमाका हुआ। इसमें 2 महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई। ब्लास्ट में 29 लोग घायल हैं। ब्लास्ट से ठीक पहले का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें एक सफेद I-20 कार पार्किंग से निकलती दिख रही है। इसमें आतंकी डॉ. मोहम्मद उमर के होने का शक है। पुलिस का कहना है कि उमर फरीदाबाद मॉड्यूल का हिस्सा हो सकता है। पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से लखनऊ तक अभियान चलाकर 2900kg विस्फोटक (संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट) जब्त किया है।

देर रात दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास  एक कार में हुए जबरदस्त धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 29 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने देर रात घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने एलएनजेपी अस्पताल में जाकर घायलों से मुलाकात भी की। दिल्ली पुलिस, एसएफएल की टीम, एनआईए और एनएसजी भी इस मामले की जांच में जुट गई है। ब्लास्ट हरियाणा नंबर की आई-20 कार में हुआ। गृह मंत्री अमित शाह आज सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक बड़ी बैठक करेंगे।

आर्मी की एक टीम धमाके वाली जगह पहुंची

आर्मी की एक टीम धमाके वाली जगह पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है।

 

लाल किला को बंद रखा गया

दिल्ली पुलिस के अगले आदेश तक पब्लिक के लिए लाल किला को बंद रखा गया है।

गृह मंत्री अमित शाह करेंगे सुरक्षा समीक्षा बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे कर्तव्य भवन में उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। केंद्रीय गृह सचिव, आईबी निदेशक, दिल्ली पुलिस आयुक्त और। बैठक में डीजी एनआईए शामिल होंगे. बैठक में जम्मू-कश्मीर के डीजीपी वर्चुअली शामिल होंगे।

लाल किला ब्लास्ट पर आया गडकरी का बयान

दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ‘यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आतंकवाद का समर्थन करने वालों के लिए इस देश में कोई जगह नहीं है। सभी को इसकी निंदा करनी चाहिए। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’

घायलों और मृतकों की लिस्ट आई सामने

राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम को एक कार में हुए विस्फोट में मारे गए और घायल लोगों की लिस्ट सामने आई है। मृतकों में से कुछ की पहचान अभी अज्ञात है। घायलों और मृतकों की सूची इस प्रकार है:

  1. शायना परवीन, पुत्री मोहम्मद सैफुल्लाह, ख्वाब बस्ती, मीर रोड, शकूर की दंडी, दिल्ली (घायल)
  2. हर्षुल, पुत्र संजीव सेठी, गदरपुर, उत्तराखंड (घायल)
  3. शिवा जायसवाल, पुत्र अज्ञात, देवरिया, उत्तर प्रदेश (घायल)
  4. समीर, पुत्र अज्ञात, मंडावली, दिल्ली (घायल)
  5. जोगिंदर, पुत्र अज्ञात, नंद नगरी, दिलशाद गार्डन, दिल्ली (घायल)
  6. भवानी शंकर शर्मा, पुत्र अज्ञात, संगम विहार, दिल्ली (घायल)
  7. अज्ञात (मृत)
  8. गीता, पुत्री शिव प्रसाद, कृष्णा विहार, दिल्ली (घायल)
  9. विनय पाठक, पुत्र रामकांत पाठक, आया नगर, दिल्ली (घायल)
  10. पप्पू, पुत्र दूधवीर राम, आगरा, उत्तर प्रदेश (घायल)
  11. विनोद, पुत्र विशाल सिंह, बटजीत नगर, दिल्ली (घायल)
  12. शिवम झा, पुत्र संतोष झा, उस्मानपुर, दिल्ली (घायल)
  13. अज्ञात (अमान) (घायल)
  14. मोहम्मद शहनवाज, पुत्र अहमद जमां, दरियागंज, दिल्ली (घायल)
  15. अंकुश शर्मा, पुत्र सुधीर शर्मा, ईस्ट रोहताश नगर, शाहदरा (घायल)
  16. अशोक कुमार, पुत्र जगबंश सिंह, हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश (मृत)
  17. अज्ञात (मृत)
  18. मोहम्मद फारुख, पुत्र अब्दुल कादिर, दरियागंज, दिल्ली (घायल)
  19. तिलक राज, पुत्र किशन चंद, रोहमपुर, हिमाचल प्रदेश (घायल)
  20. अज्ञात (घायल)
  21. अज्ञात (मृत)
  22. अज्ञात (मृत)
  23. अज्ञात (मृत)
  24. मोहम्मद सफवान, पुत्र मोहम्मद गुफरान, सीताराम बाजार, दिल्ली (घायल)
  25. अज्ञात (मृत)
  26. मोहम्मद दाऊद, पुत्र जानुद्दीन, अशोक विहार, लोनी, गाजियाबाद (घायल)
  27. किशोरी लाल, पुत्र मोहन लाल, यमुना बाजार, कश्मीरी गेट, दिल्ली (घायल)
  28. आजाद, पुत्र रसूलुद्दीन, पांचवीं पुश्ता, कर्तार नगर, दिल्ली (घायल)

NIA को सौंपी जा सकती है जांच

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली धमाके की जांच आधिकारिक तौर पर NIA कर सकती है। अभी तक धमाके की जांच स्पेशल सेल और लोकल पुलिस कर रही है। फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से दिल्ली धमाके का लिंक जुड़ने के बाद अब NIA को जांच सौंपी जा सकती है।

डॉक्टर उमर मोहम्मद को तारिक ने दी थी कार

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक ब्लास्ट में शामिल गाड़ी आमिर ने ली थी, और उसके बाद आमिर ने तारिक को गाड़ी दी थी। इसके बाद तारिक ने कार डॉक्टर उमर मोहम्मद को दी थी।

कार सवार का डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस

लाल किले के बाहर सोमवार शाम हुए ब्लास्ट के केस में खुफिया एजेंसियों को शक है कि आई-20 कार में फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा डॉक्टर उमर मोहम्मद सवार था। पुलिस कार में सवार शख्स जिसकी मौत हुई, उसका डीएनए टेस्ट करवाएगी। इसके बाद ही पुष्टि होगी कि कार में डॉक्टर उमर मोहम्मद ही सवार था या नहीं। फरीदाबाद मॉड्यूल का एक आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद फरार चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक, आई-20 कार ने हरियाणा से दिल्ली में बदरपुर के रास्ते एंट्री की थी।

उमर कार में ढाई घंटे बैठा रहा, एक पल के लिए नहीं उतरा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक डॉ. उमर पार्किंग में खड़ी i-20 कार में लगभग ढाई से तीन घंटे तक बैठा रहा। वह एक पल के लिए भी कार से बाहर नहीं निकला। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, डॉ. उमर या तो किसी का इंतजार कर रहा था या फिर पार्किंग में किसी निर्देश का इंतजार में था। उमर फरीदाबाद मॉड्यूल का हिस्सा था।दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास हुए विस्फोट को लेकर UAPA के तहत FIR दर्ज की है। सुरक्षा एजेंसियों ने आत्मघाती हमले के एंगल से भी जांच शुरू कर दी है। मौके से आरडीएक्स के सबूत नहीं मिले हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार को एक कार ब्लास्ट ने सभी को दहला कर रख दिया। इस कार ब्लास्ट की चपेट में आने से कई अन्य गाड़ियों के भी परखच्चे उड़ गए जिसमें अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। लाल किले के पास हुए ब्लास्ट की जांच लगातार जारी है। दिल्ली पुलिस, एनएसजी, सुरक्षा एजेंसियां और सेना की टीम ब्लास्ट वाली जगह पर मौजूद है। इस बीच अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी कर के लोगों को कुछ रूट पर जाने से बचने की सलाह दी है।

क्या है ट्रैफिक एडवायजरी?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया- “11 नवंबर 2025 को, आपात स्थिति के कारण, छत्ता रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक नेताजी सुभाष मार्ग दोनों कैरिजवे और सर्विस रोड पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सुबह 06:00 बजे से अगले आदेश तक इन मार्गों से बचें और परेशानी मुक्त यात्रा के लिए वैकल्पिक सड़कों का उपयोग करें। उस दिन छत्ता रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक और इसके विपरीत नेताजी सुभाष मार्ग पर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

पहले जानिए, कहां हुआ धमाका?
धमाका पुरानी दिल्ली के अति व्यस्त लाल किला इलाके में हुआ। लाल किला परिसर के प्रवेश द्वार से कोई 150-200 मीटर की दूरी पर लाल किला मेट्रो स्टेशन है। यहीं पास में सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल है। इसी सिग्नल पर शाम 6:52 बजे धमाका हुआ।

आई20 कार में हुआ धमाका
यह धमाका Hyundai i20 कार में हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस कार के अंदर तीन लोग बैठे थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी धमाके के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में i20 कार का जिक्र किया। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से इस मामले की जांच की जा रही है।

कई मायने में असाधारण है ये धमाका
दिल्ली में हुआ धमाका कई मायनों में असाधारण है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाके में मारे गए लोगों के शवों और घायलों में किसी तरह के पैलेट या पंचर होने के निशान नहीं मिले हैं, जो आम तौर पर बम विस्फोट में मिलते हैं। साथ ही बम धमाके में मारे गए लोगों के शव काले पड़ जाते हैं, लेकिन इस केस में ऐसा कुछ नहीं हुआ। धमाका इतना तेज था कि चार किलोमीटर तक धमाके की आवाज सुनी गई। यही वजह है कि धमाके की प्रकृति को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

फरीदाबाद आतंकी नेटवर्क से जुड़ रहे तार
बीते कुछ दिनों में जांच एजेंसियों ने हरियाणा के फरीदाबाद में एक आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उसके ठिकानों से 2910 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया है। इससे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक डॉक्टर आदिल को गिरफ्तार किया था। जम्मू कश्मीर का रहने वाला आदिल सहारनपुर के एक अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहा था। आदिल से पूछताछ में ही फरीदाबाद के डॉ. मुजम्मिल शकील के बारे में पता चला, जहां से भारी मात्रा में विस्फोटक मिला। अब जांच एजेंसियों को शक है कि दिल्ली के धमाके में भी अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल हो सकता है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा कार सवार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस कार में धमाका हुआ, उसकी धमाके से पहले की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध दिख रहा है। माना जा रहा है कि कार में दिख रहा शख्स है डॉ. उमर है, जिसके नाम पर ये कार थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, जब कार पार्किंग में खड़ी थी तब भी डॉ. उमर कार में सवार था और वह करीब तीन घंटे तक कार में ही बैठे रहा था और एक पल के लिए भी कार से बाहर नहीं निकला।

मस्जिद के पास पार्किंग में तीन घंटे खड़ी रही थी कार, निकलने के चार मिनट बाद ही धमाका

दिल्ली पुलिस के अनुसार, जिस हुंडई i20 कार में धमका हुआ है, वो वारदात से पहले एक मस्जिद के पास पार्किंग में करीब तीन घंटे तक खड़ी रही थी। धमाके से पहले एक तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में कार सुनहरी मस्जिद के पास सड़क पर जाती दिखी है।  दिल्ली पुलिस के अनुसार, कार ने 10 नवंबर की दोपहर 3:19 बजे पार्किंग में प्रवेश किया। शाम 6:48 बजे पार्किंग से निकली। इसके महज चार मिनट बाद ही 6:52 बजे सुभाष मार्ग लाल बत्ती पर कार में ब्लास्ट हुआ। धमाके की चपेट में आसपास खड़े कई और वाहन भी आ गए। 

धमाका शाम करीब 6.52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ। धमाके के बाद व्यस्त इलाके में शव क्षत-विक्षत पड़े मिले। कई वाहन भी जल गए। विचलित करने वाले दृश्यों में जमीन पर शव और शरीर के कटे हुए अंग दिखाई दे रहे थे।
Delhi Blast car was parked near mosque for three hours and explosion occurred four minutes after it left
विस्फोट के कुछ ही देर में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौके पर जमा हो गए। धमाके में दस लोगों की मौत हो गई। जबकि 24 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है 
Delhi Blast car was parked near mosque for three hours and explosion occurred four minutes after it left
धमाके से पहले का वीडियो फुटेज
सूत्रों के अनुसार, जानकारी मिली है कि संदिग्ध गाड़ी के पार्क होने के बाद कार से बाहर नहीं निकला। अनुमान है कि संदिग्ध किसी का इंतजार कर रहा था, पार्किंग में किसी से निर्देश मिलने की प्रतिक्षा कर रहा था।
Delhi Blast car was parked near mosque for three hours and explosion occurred four minutes after it left
धमाके से दहली दिल्ली, मौके पर पुलिस
दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट के संबंध में कोतवाली पुलिस स्टेशन में गैरकानूनी गतिविधियाँ (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 16, 18 और विस्फोटक अधिनियम और BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है।
Delhi Blast car was parked near mosque for three hours and explosion occurred four minutes after it left
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह आईईडी बम धमाका था, दिल्ली पुलिस ने सुबह तड़के पहाड़गंज के एक होटल से चार लोगों को उठाया है।
Delhi Blast car was parked near mosque for three hours and explosion occurred four minutes after it left
चलती कार में लाल बत्ती पर धमाका
देश की राजधानी दिल्ली सोमवार शाम भीषण धमाके से दहल उठी। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीड़ भरे इलाके में कार में हुए जोरदार धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। धमाके से कई गाड़ियों में आग लग गई।
Delhi Blast car was parked near mosque for three hours and explosion occurred four minutes after it left
प्रारंभिक जांच में आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि चपेट में आए लोगों के शरीर के हिस्से काफी दूर तक जाकर गिरे। आस-पास खड़ी गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। धमाके की आवाज ढाई किलोमीटर दूर आईटीओ चौराहे तक सुनी गई। इस बीच, अमेरिका ने धमाके की जांच में मदद की पेशकश की है।
Delhi Blast car was parked near mosque for three hours and explosion occurred four minutes after it left
गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर आई-20 गाड़ी में धमाका हुआ। पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया, धमाका धीमी गति से चल रही कार में शाम करीब 6:52 बजे हुआ। शुरुआती जांच के अनुसार, कार में तीन लोग सवार भी थे।
Delhi Blast car was parked near mosque for three hours and explosion occurred four minutes after it left
पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। एनएसजी, एनआईए, एफएसएल, दिल्ली पुलिस, खुफिया ब्यूरो की टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। दमकल की दस गाड़ियों ने शाम 7:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया।
Delhi Blast car was parked near mosque for three hours and explosion occurred four minutes after it left
धमाके से दहली दिल्ली – 
दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया, आग में छह कारें, दो ई-रिक्शा व एक ऑटोरिक्शा जलकर राख हो गए। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Delhi Blast car was parked near mosque for three hours and explosion occurred four minutes after it left
चांदनी चौक ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से साझा वीडियो में विस्फोट की भयावहता दिखाई दे रही है। इसमें एक शव वाहन पर पड़ा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, कई शवों के अंग बिखरे हुए थे। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय भार्गव ने बताया कि 800 मीटर दूर उनकी पूरी इमारत हिल गई थी।
Delhi Blast car was parked near mosque for three hours and explosion occurred four minutes after it left
दिल्ली, यूपी, हरियाणा, मुंबई सहित देशभर में हाई अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मुंबई और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। देशभर में रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, हवाई अड्डों और धार्मिक स्थानों की सघन निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। अयोध्या में राममंदिर और नागपुर स्थित संघ मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई
अपराध

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन […]

UB India News11 अग॰