दिल्ली ब्लास्ट की गुत्थी एनआईए के जिम्मे , क्या आतंकियों के मॉड्यूल में यूपी के मंदिर और धार्मिक स्थल टारगेट पर थे !

लाल किला कार ब्लास्ट से दिल्ली दहल गई. लाल किला के पास धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई. दिल्ली ब्लास्ट की गुत्थी अभी अनसुलझी है. मकसद जानने में पुलिस-जांच एजेंसियां जुटी हैं. लाल किला विस्फोट पैनिक में किया विस्फोट लगता है. ऐसा नहीं लगता कि जान बूझकर यहां विस्फोट किया गया. मगर देश में इससे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 12 नवंबर 2025, 06:20 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल्ली ब्लास्ट की गुत्थी एनआईए के जिम्मे ,  क्या आतंकियों के मॉड्यूल में यूपी के मंदिर और धार्मिक स्थल टारगेट पर थे !
Photo: UB India News Archive
 लाल किला कार ब्लास्ट से दिल्ली दहल गई. लाल किला के पास धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई. दिल्ली ब्लास्ट की गुत्थी अभी अनसुलझी है. मकसद जानने में पुलिस-जांच एजेंसियां जुटी हैं. लाल किला विस्फोट पैनिक में किया विस्फोट लगता है. ऐसा नहीं लगता कि जान बूझकर यहां विस्फोट किया गया. मगर देश में इससे बड़ा धमाका हो सकता था. अगर आज से 20 दिन पहले की दिल्ली से करीब 800 किलोमीटर दूर हुई एक घटना को इग्नोर कर दिया जाता तो शायद देश दहल जाता. जी हां, डॉक्टर्स ऑफ टेरर की कहानी की काफी फिल्मी है. देश में समय रहते अगर फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ और आतंकियों की गिरफ्तारी हुई तो इसका क्रेडिट जम्मू-कश्मीर पुलिस को जाता है. सच कहें तो जम्मू-कश्मीर की एक छोटी सी जांच ने देश को एक बड़े आतंकी हमले से बचा लिया.
जी हां, जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. श्रीनगर के बाहरी इलाकों में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन वाले पोस्टर्स से शुरू हुई एक छोटी सी जांच ने 800 किलोमीटर दूर फरीदाबाद में छिपे ‘आतंकी डॉक्टर्स’ के मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दिया. एक पोस्टर के संदेश को डिकोड करते-करते जम्मू-कश्मीर की पुलिस फरीदाबाद तक पहुंची. इसके बाद क्या खुलासा हुआ, यह पूरी दुनिया जानती है. पोस्टर्स की जांच और इनक्रिप्टेड मैसेजेस को करीब 20 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद डिकोड करने से पता चला कि विदेश में बैठे हैंडलर्स भारत में बड़े धमाकों की साजिश रच रहे थे. इस जांच ने न सिर्फ 2900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त की, बल्कि दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश को दहलने से बचा लिया.
कैसे जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच ने किया बड़ा काम
दरअसल, जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच की शुरुआत अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में शुरू होती है. कहानी श्रीनगर के बाहरी इलाकों में लगे जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर्स से शुरू होती है. 18 अक्टूबर को श्रीनगर के नौगाम इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के धमकी भरे पोस्टर्स चिपके मिले थे. उन पोस्टर्स में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी. इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने केस दर्ज किया और तफ्तीश शुरू की. तफ्तीश के दौरान कई ओवर ग्राउंड वर्कर्स को अरेस्ट किया गया. इसमें विदेशी हैंडलर्स की संलिप्तता सामने आई. जांच के दौरान यह बात सामने आई कि विदेश में बैठे ये हैंडलर्स एन्क्रिप्टेड ऐप्स से यहां के पेशेवर लोगों के संपर्क में थे. इनमें डॉक्टर्स, स्टूडेंट्स और मौलवी तक शामिल थे.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली कार धमाके के मामले की जांच के लिए एक आंतरिक विशेष दल का गठन किया है। इस टीम का नेतृत्व सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) स्तर से ऊपर की रैंक के अधिकारी करेंगे।  गौरतलब है कि एक दिन पहले ही गृह मंत्रालय ने दिल्ली कार धमाके की जांच एनआईए को सौंप दी थी। तब खुफिया सूत्रों की तरफ से इसे आतंकी हमला मानते हुए यूएपीए की धाराओं में एफआईआर भी दर्ज हुई थीं। इसके बाद एजेंसी ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी थी। 
खुलने लगी डी गैंग की परतें
जांच के दौरान यह बात सामने आई कि भारत में किसी आतंकी साजिश की प्लानिंग हो रही है. इसमें डी गैंग यानी जैश का डॉक्टर्स गैंग सक्रिय है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उस पोस्टर कांड को गंभीरता से लिया और जांच शुरू कर दी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई ओवर ग्राउंड वर्कर्स को अरेस्ट किया गया. अरेस्ट के दौरान पूछताछ में कई खुलासे हुए. उसकी कड़ी डॉक्टरों से मिलती गई. उन्हीं खुलासों को रास्ता बनाकर जम्मू-कश्मीर पुलिस उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और हरियाणा के फरीदाबाद तक पहुंची. इसके बाद गिरफ्तारी का दौर शुरू हो गया. 6 नवंबर को सहारनपुर के डॉक्टर आदिल अहमद राठर को जम्मू-कश्मीर पुलिस और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम ने अरेस्ट किया. डॉक्टर आदिल की निशानदेही पर फरीदाबाद से मुजम्मिल अहमद को भी पकड़ा गया.
कैसे हुआ दिल्ली धमाका
इसके बाद डॉक्टर आदिल और मुजम्मिल से पूछताछ में 2900 किलोग्राम विस्फोटक का राज पता चला. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तुरंत हरियाणा पुलिस से संपर्क साधा. इसके बाद फरीदाबाद में करीब 2900 किलोग्राम विस्फोटक बरामद हुआ. यह अभियान फरीदाबाद पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चलाया गया. मुजम्मिल श्रीनगर में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के मामले में भी वांछित था. डॉ. मुजम्मिल ने अपने फरीदाबाद वाले घर पर ही विस्फोटकों छिपा रखा था. इसके बाद जैश के डी गैंग यानी डॉक्टरों की खतरनाक साजिश का पता चला. फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल में पुलिस मुझम्मिल शकील उर्फ मुजम्मिल शकील, डॉ. अदील अहमद राथर और डॉ. शाहीन शाहिद को अरेस्ट कर चुकी थी. मगर दिल्ली ब्लास्ट वाला डॉक्टर उमर बच निकला. उसने ही दिल्ली में पैनिक होकर ब्लास्ट कर दिया. सूत्रों का कहना है कि हड़बड़ी में यह ब्लास्ट हुआ. उसने ऐसा प्लान ही नहीं बनाया था.
तो ऐसे बचा देश
पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि यह ‘डॉक्टर टेरर’ मॉड्यूल विदेशी हैंडलर्स से जुड़ा था. उमर मोहम्मद और अन्य आतंकी डॉक्टर्स को इनक्रिप्टेड चैनल्स जैसे टेलीग्राम और अन्य ऐप्स के जरिए निर्देश आते थे. हैंडलर्स फंडिंग, हथियारों की तस्करी और रिक्रूटमेंट के लिए सोशल और चैरिटेबल एक्टिविटीज की आड़ लेते थे. इस तरह जम्मू-कश्मीर की जांच अगर नहीं होती तो शायद देश दिल्ली से भी बड़ा धमाका देखता. जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक्शन की वजह से डॉक्टर्स गैंग में पैनिक क्रिएट हो गया था. फिलहाल, आतंकी उमर महमूद उस कार ब्लास्ट में मरा या नहीं, यह डीएनए टेस्ट से साफ हो जाएगा. उसकी मां का डीएनए सैंपल लिया गया है. उसके भाइयों को भी अरेस्ट किया गया है.

आतंकी अयोध्या में विस्फोट करना चाहते थे !

दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद देशभर में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच गिरफ्तार आतंकियों से बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आतंकियों के मॉड्यूल में यूपी के मंदिर और धार्मिक स्थल टारगेट पर थे। खास तौर पर अयोध्या और वाराणसी आतंकियों के निशाने पर थे।

अयोध्या में विस्फोट करना चाहते थे आतंकी

सूत्रों के मुताबिक, आतंकी अयोध्या में भी विस्फोट करना चाहते थे। इसके लिए गिरफ्तार हो चुकी शाहीन ने अयोध्या के स्लीपर मॉड्यूल को एक्टिवेट भी कर रखा था। आतंकी, अयोध्या में ये सारे घटनाक्रम को अंजाम तक पंहुचाते, उससे पहले ही विस्फोटक बरामद हो गया और पुलिस की छापेमारी और गिरफ्तारियां शुरू हो गईं।

सूत्र बताते हैं कि दरअसल लाल किला में ब्लास्ट करने की योजना नहीं थी। ऐसा अभी तक जांच में लग रहा है क्योंकि विस्फोटक में टाइमर या किसी दूसरी चीजों का इस्तेमाल नहीं किया गया। ये ब्लास्ट हड़बड़ी और जल्दबाजी में किया गया। आतंकियों से पूछताछ में पता चला है कि ये मॉड्यूल अस्पतालों को टारगेट करना चाहता था, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को नुकसान हो। हिट लिस्ट में अस्पताल और भीड़-भाड़ वाली जगह थीं।

10 नवंबर को दिल्ली में हुआ था ब्लास्ट

दरअसल 10 नवंबर को शाम 7 बजे के करीब दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में ब्लास्ट होने से 12 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस ब्लास्ट की चपेट में कई वाहन भी आ गए थे। इस ब्लास्ट के बाद देश में तमाम जगहों पर छापेमारी हुई थी और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

इस मामले में तीन प्रमुख संदिग्ध डॉक्टर मुजम्मिल, डॉ अदील अहमद डार और डॉ उमर हैं। जिसमें डॉक्टर उमर के धमाके के समय ही मारे जाने की आशंका जताई जा रही है तो वहीं, डॉक्टर मुजम्मिल और डॉ अदील अहमद डार पकड़े गए हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई
अपराध

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन […]

UB India News11 अग॰