दिल्ली बम ब्लास्ट आतंकी घटना , जम्‍मू-कश्‍मीर में ताबड़तोड़ छापेमारी , बम ब्लास्ट में शामिल डॉक्टरों ने इस App के जरिए रचा खतरनाक प्लान……………..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में दिल्ली बम ब्लास्ट को आतंकी घटना करार देते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया. इस जघन्य आतंकी घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे राष्ट्र विरोधी ताकतों द्वारा की गई एक कायराना हरकत करार दिया गया. कैबिनेट ने आतंकवाद के प्रति […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 13 नवंबर 2025, 05:48 AM 14 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल्ली बम ब्लास्ट आतंकी घटना , जम्‍मू-कश्‍मीर में ताबड़तोड़ छापेमारी , बम ब्लास्ट में शामिल डॉक्टरों ने इस App के जरिए रचा खतरनाक प्लान……………..
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में दिल्ली बम ब्लास्ट को आतंकी घटना करार देते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया. इस जघन्य आतंकी घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे राष्ट्र विरोधी ताकतों द्वारा की गई एक कायराना हरकत करार दिया गया. कैबिनेट ने आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की प्रतिबद्धता दोहराई और इसके दोषियों पर कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

जम्मू-कश्मीर के डोडा में पुलिस आत्मसमर्पण, रिहा और मारे गए आतंकवादियों के समर्थकों और सहयोगियों के खिलाफ अभियान चला रही है. यह आतंकवादी समर्थन नेटवर्क को ध्वस्त करने और पुलिसिंग को मजबूत करने के जिलाव्यापी अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. एसएसपी डोडा संदीप मेहता-जेकेपीएस के नेतृत्व में कई स्थानों पर तलाशी ली गई, जहां पुलिस टीमों ने पूर्व में आतंकवादी गतिविधियों और निगरानी में रखे गए व्यक्तियों से जुड़े लोगों के इतिहास की गहन जांच की. केवाईसी मानदंडों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा संचार नेटवर्क के दुरुपयोग को रोकने के लिए, इन अभियानों में सिम कार्ड विक्रेताओं का विस्तृत सत्यापन भी शामिल था. कार्रवाई के दौरान कई व्यक्तियों पर उनकी संदिग्ध गतिविधियों और आतंकवादी तत्वों को समर्थन देने में संभावित संलिप्तता के लिए कानून की निवारक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि सक्रिय या पूर्व आतंकवादियों को आश्रय, सहायता या रसद सहायता प्रदान करते पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएग.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अल कायदा गुजरात आतंकी साजिश के मामले में गुरुवार को पांच राज्यों में छापेमारी की। अल कायदा गुजरात आतंकी साजिश में कथित तौर पर अवैध प्रवासी बांग्लादेशियों के शामिल होने का शक है। एनआईए ने पांच राज्यों में 10 जगहों पर छापेमारी की। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि एनआईए की टीमों ने बुधवार को पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मेघालय, हरियाणा और गुजरात में विभिन्न संदिग्धों और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों की तलाशी ली।

साल 2023 में दर्ज किया गया मामला
अधिकारी ने बताया कि कई डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त किए गए हैं जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। यह मामला 2023 में दर्ज किया गया था, जिसमें चार बांग्लादेशी नागरिकों – मोहम्मद सोजिब मियां, मुन्ना खालिद अंसारी, अजरुल इस्लाम और अब्दुल लतीफ के नाम शामिल हैं। ये आरोपी जाली भारतीय पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल करके बांग्लादेश से भारत में अवैध रूप से घुसे थे।

अल कायदा से है संदिग्धों का ताल्लुक
एनआईए का कहना है कि, ‘ये लोग प्रतिबंधित अल-कायदा आतंकवादी संगठन से जुड़े पाए गए। ये लोग बांग्लादेश में अल-कायदा के गुर्गों के लिए धन इकट्ठा करने और उसे हस्तांतरित करने में शामिल थे, और मुस्लिम युवाओं को सक्रिय रूप से उकसाने में भी शामिल पाए गए।’ एनआईए ने 10 नवंबर, 2023 को अहमदाबाद की एक विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया था।

महाराष्ट्र एटीएस ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया
इससे पहले महाराष्ट्र के आतंकरोधी दस्ते (एटीएस) ने पुणे के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को प्रतिबंधित आतंकी संगठनों अल-कायदा और अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से कथित संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके बाद एटीएस ने ठाणे के एक शिक्षक से भी पूछताछ की। एटीएस ने 27 अक्तूबर को 37 वर्षीय जुबैर हंगरगेकर को गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप है कि वह प्रतिबंधित संगठनों से जुड़ा था और कट्टरपंथ फैलाने की गतिविधियों में शामिल था। जांच के दौरान एटीएस को उसके पुराने फोन में पाकिस्तान का एक संपर्क नंबर सेव मिला।

तुर्किए में मीटिंग, दिल्ली दहलाने की साजिश

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद-सहारनपुर मोड्यूल की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है, एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि जैश के फिदायीन मॉड्यूल के आरोपी डॉक्टर मुज़म्मिल और डॉक्टर उमर सेशन नाम के एक एनक्रिप्टेड मैसेंजर ऐप ‘सेशन’ का प्रयोग हैंडलरों से बात करने के लिए करते थे. इस ऐप में किसी भी यूजर को अकाउंट बनाने के लिए मोबाइल नंबर की जरूरत नहीं होती है और चैट का मेटाडेटा भी सेव नहीं होता है.

सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर मुजम्मिल ने जानकारी दी है कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ने के शुरुआती दिनों में उसकी बात जिस हैंडलर से होती थी उसका छद्म नाम ‘अबू उकसा’ था और वो तुर्की का वर्चुअल नंबर प्रयोग करता था. शुरुआती दिनों में इस हैंडलर ने जो अपना नंबर व्हाट्सएप पर बात करने के लिए दिया था वो +90 का था, लेकिन फिर इस हैंडलर ने दोनों से सेशन ऐप पर बातचीत करने के लिए कहा ताकि उनकी बातचीत कभी लीक ना हो और एजेंसियों को पता ना लगे.

हैंडलर से मिलने की तुर्की ही क्यों चुना गया?

देश की सुरक्षा एजेंसियों को शक ना हो इसलिए डॉक्टर मुज़म्मिल ने पूछताछ में कबूला है कि साल 2022 हैंडलर से मिलने की लोकेशन भी तुर्की चुनी गई थी. जब वो और डॉक्टर उमर तुर्की गए थे, तब जैश के जिन हैंडलरों से मिले थे उनमें अबू उकासा छद्म नाम का ये हैंडलर भी था. सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों को भनक ना लगे इसलिए मिलने के लिए तुर्की की लोकेशन चुनी गई थी. जैश का हैंडलर भी तुर्की का ही वर्चुअल नंबर प्रयोग करता था ऐसे में इन दोनों डॉक्टरों के पकड़े जाने पर पाकिस्तान या जैश का कोई लिंक सामने ना आए इसलिए ये पूरा तुर्की वाला प्लान किया गया था.

दो टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ा था ये मॉड्यूल 

जांच में ये भी सामने आया है कि डॉक्टरों वाला ये हाइब्रिड आतंकियों का मॉड्यूल दो टेलीग्राम ग्रुप ‘उमर बिन ख़िताब’ और फ़र्ज़ान दारुल उललूम में जुड़ा हुआ था जिस पर खुफिया एजेंसियों को शक है कि ये ग्रुप जैश ए मोहम्मद के थे क्योंकि इन ग्रुपों में जैश ए मोहम्मद और मौलाना मसूद अजहर के पुराने बयान, चिट्ठियां, जिहाद के लिए उकसावे वाली आतंक समर्थक पोस्ट किए जाते थे.

बाबरी का बदला लेना चाहते थे आतंकवादी

दिल्ली के लाल किले के पास विस्फोट की जांच कर रहे जांचकर्ताओं ने एक चौंकाने वाली योजना का खुलासा किया है. कथित तौर पर जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े डॉक्टरों से जुड़े संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल ने 6 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में छह स्थानों पर विस्फोटों की योजना बनाई थी. यह तारीख महत्वपूर्ण है: यह वह दिन था जब 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया था. विस्फोट के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकवादियों ने कहा है कि यह तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि वे “बाबरी मस्जिद विध्वंस का बदला लेना” चाहते थे.

साथ ही जैश मॉड्यूल ने दिल्ली को सीरियल ब्लास्ट से निशाना बनाने की मल्टी फेज साजिश का भी खुलासा किया है. पूछताछ के दौरान, जैश डॉक्टर मॉड्यूल के सदस्यों ने भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सीरियल ब्लास्ट करने के उद्देश्य से एक आतंकी साजिश को अंजाम देने की एक सुनियोजित, चरणबद्ध योजना का खुलासा किया है. नीचे पढ़िए कैसे दहलाना था…

  • चरण 1: जैश-अंसार आतंकी मॉड्यूल का गठन
  • चरण 2: हरियाणा के नूह और गुरुग्राम से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) और गोला-बारूद के लिए कच्चे माल की खरीद
  • चरण 3: घातक रासायनिक IED का निर्माण और संभावित लक्षित स्थानों की टोह लेना
  • चरण 4: टोह लेने के बाद मॉड्यूल के सदस्यों के बीच इकट्ठे बमों का वितरण
  • चरण 5 (अंतिम): दिसंबर में दिल्ली में छह से सात स्थानों पर समन्वित बम विस्फोटों को अंजाम देना

जांचकर्ताओं का कहना है कि मूल योजना अगस्त 2025 में हमले करने की थी, लेकिन अभियान में देरी के कारण साज़िश को एक नई तारीख़—6 दिसंबर—को बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी के साथ चुना गया. अधिकारियों ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद वर्षों से अयोध्या का हवाला देते हुए धमकियां देता रहा है और बाबरी विध्वंस का बदला लेने का आह्वान करता रहा है. मसूद अज़हर वर्षों से अपने आतंकी उपदेशों और साप्ताहिक स्तंभों में अयोध्या को निशाना बनाने की कसम खाता रहा है.

भारत की प्रतिक्रिया

भारत ने आतंकवाद के विरुद्ध अपनी दृढ़ संकल्प का परिचय एक त्वरित और निर्णायक जवाबी कार्रवाई के माध्यम से दिया है. लाल किले के पास हुए विस्फोट में शामिल जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मॉड्यूल को सफलतापूर्वक ध्वस्त करके, अधिकारियों ने देश को अस्थिर करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध एक स्पष्ट और अटल संदेश दिया है.

यह उपलब्धि भारत की ख़ुफ़िया एजेंसियों, सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन कर्मियों के अथक समर्पण को दर्शाती है, जो नागरिकों के जीवन की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा को बनाए रखने के लिए चौबीसों घंटे काम करते रहते हैं.

 

विस्फोट का नया सीसीटीवी फुटेज आया सामने 
देश की राजधानी दिल्‍ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें धमाके का पूरा मंजर साफ-साफ नजर आ रहा है. यह फुटेज ठीक उसी पल का है जब सफेद रंग की हुंडई i20 कार शाम के व्यस्त ट्रैफिक के बीच अचानक आग के गोले में बदल गई. सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास लगे ट्रैफिक कैमरे से रिकॉर्ड हुआ है. फुटेज में दिखता है कि कार धीरे-धीरे ट्रैफिक के बीच चल रही थी. आसपास ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य वाहन थे. अचानक ही कार में जबरदस्त धमाका होता है और कुछ ही सेकंड में वह लाल आग की लपटों में घिर जाती है.
धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. वहीं, कई राहगीर घायलों की मदद के लिए मौके पर पहुंचे. पुलिस और दमकल विभाग ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और इलाके को खाली कराया. विस्फोट के कारणों की जांच एनआईए और दिल्ली पुलिस की विशेष टीम कर रही है. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका गैस लीक, तकनीकी खराबी या किसी साजिश का नतीजा था. लहाल, घटनास्थल के आसपास से फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटा लिए हैं और विस्फोटक सामग्री की प्रकृति की जांच जारी है.

जांच में हो सकता है अहम

मामले की जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज हमारी जांच में बेहद अहम साबित होगा. इससे धमाके से ठीक पहले की गतिविधियों और संभावित कारणों की कड़ी जोड़ने में मदद मिलेगी. लाल किला जैसे संवेदनशील इलाके में हुए इस धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त नाकेबंदी की गई है. इस पूरे मामले में फरीदाबाद के डॉक्‍टर टेरर मॉड्यूल का हाथ सामने आया है. सुरक्षा एजेंसयिों ने कुछ को गिरफ्तार भी किया है.

इधर, डॉ. उमर उन नबी का DNA उसकी मां के DNA से मैच हो गया। जांच टीमों को कार से उमर के दांत, हड्डियां, खून लगे कपड़े के टुकड़े और पैर का हिस्सा मिला था, जो स्टेयरिंग व्हील और एक्सीलेटर के बीच फंसा था।

इससे साफ हो गया है कि ब्लास्ट के वक्त कार में डॉ. उमर ही मौजूद था। 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट में 13 लोग मारे गए हैं। एक घायल व्यक्ति की मौत गुरुवार सुबह हो गई।

दिल्ली बम धमाके में एक और नया खुलासा हुआ है। लगभग आठ संदिग्धों ने चार जगहों पर सिलसिलेवार विस्फोट करने की योजना बनाई थी। उनकी योजना दो-दो के समूहों में चार शहरों में जाने की थी। प्रत्येक समूह अपने साथ कई आईईडी ले जाने वाला था। जांच एजेंसी के सूत्रों ने इसका खुलासा किया है।
Delhi terror blast case Around eight suspects planned to carry out a serial blast at four locations
दिल्ली में हुए धमाके में जले वाहन – फोटो : पीटीआई
यह जानकारी भी सामने आई है कि लाल किला विस्फोट के आरोपी डॉ. मुजम्मिल, डॉ. अदील, उमर और शाहीन ने मिलकर लगभग 20 लाख रुपये नकद जुटाए, ये रुपये उमर को सौंपे गए थे। बाद में उन्होंने गुरुग्राम, नूंह और आसपास के इलाकों से IED तैयार करने के लिए तीन लाख रुपये का 20 क्विंटल से ज्यादा NPK (नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम) उर्वरक खरीदा। उमर और डॉ. मुजम्मिल के बीच पैसों का विवाद भी था। उमर ने सिग्नल ऐप पर 2-4 सदस्यों वाला एक ग्रुप बनाया था। जांच एजेंसी के सूत्रों ने यह खुलासा किया है।
Delhi terror blast case Around eight suspects planned to carry out a serial blast at four locations
Delhi Blast CCTV फोटो
इस बीच, जांच में खुलासा हुआ है कि डॉक्टर उमर छह दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर दिल्ली में मुंबई के 2008 के 26/11 जैसे हमले को अंजाम देने की फिराक में था। इसीलिए बड़ी मात्रा में विस्फोटक जमा किया गया था।
Delhi terror blast case Around eight suspects planned to carry out a serial blast at four locations
दिल्ली में हुए धमाके के बाद वाहन के पुर्जे को लेकर जाता पुलिसकर्मी
जांचकर्ताओं को फरीदाबाद के सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल के तहत पकड़े गए आठ संदिग्धों से पूछताछ में इस साजिश का पता चला है। एजेंसियों के मुताबिक, लाल किला, इंडिया गेट, कॉन्स्टीट्यूशन क्लब और गौरी शंकर मंदिर उनके निशाने पर थे। देशभर में रेलवे स्टेशनों और शॉपिंग मॉल्स को भी निशाना बनाने की तैयारी थी।
Delhi terror blast case Around eight suspects planned to carry out a serial blast at four locations
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल – फोटो : पीटीआई
इस बीच, शक के घेरे में आए अल फलाह विश्वविद्यालय ने कहा कि गिरफ्तार दोनों डॉक्टरों से उसका सिर्फ पेशेवर संबंध है। हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम से व्यथित हैं। हम जिम्मेदार संस्थान हैं, राष्ट्र के साथ एकजुटता से खड़े हैं।  
Delhi terror blast case Around eight suspects planned to carry out a serial blast at four locations
मुजम्मिल ने जनवरी में लाल किले की रेकी की थी, तुर्किये से जुड़े तार
फरीदाबाद से गिरफ्तार सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल से जुड़े डॉ. मुजम्मिल गनई ने इस साल जनवरी में कई बार लाल किला इलाके की रेकी थी। उसके मोबाइल फोन के डंप डाटा से यह खुलासा हुआ है।
Delhi terror blast case Around eight suspects planned to carry out a serial blast at four locations
Delhi terror blast case Around eight suspects planned to carry out a serial blast at four locations
Delhi terror blast case Around eight suspects planned to carry out a serial blast at four locations
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई
अपराध

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन […]

UB India News11 अग॰