बिहार में शिक्षा विभाग ने जारी किया नया टाइम-टेबल

बिहार में चुनाव के बाद नई सरकार बन गई और शिक्षा विभाग भी एक्शन में है. शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए नई एडवाइजरी जारी की गई है. सभी सरकारी स्कूलों में मॉडल टाइम-टेबल लागू करने का निर्देश दिया गया है. निर्देश राज्य के सभी संस्कृत स्कूल और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025, 08:48 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में शिक्षा विभाग ने जारी किया नया टाइम-टेबल
Photo: UB India News Archive

बिहार में चुनाव के बाद नई सरकार बन गई और शिक्षा विभाग भी एक्शन में है. शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए नई एडवाइजरी जारी की गई है. सभी सरकारी स्कूलों में मॉडल टाइम-टेबल लागू करने का निर्देश दिया गया है. निर्देश राज्य के सभी संस्कृत स्कूल और मदरसों पर भी लागू होगा.

माध्यमिक शिक्षा के निदेशक सज्जन आर की ओर से अधिसूचना जारी की गई है. निर्देश दिया गया है कि छुट्टी से पहले राष्ट्रगान होगा. इसमें लाउडस्पीकर अनिवार्य होगा. दूसरी ओर कहा गया है कि सुबह 9.30 से 10 बजे तक होने वाली असेंबली में सबसे पहले शिक्षक बच्चों के गेटअप, पोशाक, बाल और नाखून आदि की जांच करेंगे. इसके बाद प्रार्थना यथा निर्धारित, बिहार गीत होंगे. इसके बाद सामान्य ज्ञान, समाचार वाचन एवं अन्य परिचर्चा होगी.निर्देश दिया गया है कि एक ही साथ सभी वर्गों के लिए एक गतिविधि/खेलकूद आदि निर्धारण नहीं करेंगे.

कमजोर बच्चों को आगे की पंक्ति में बैठाएं

शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए पत्र में लिखा गया है कि यदि विद्यालय में किसी कक्षा, बोर्ड या सेंटअप की परीक्षा ली जा रही हो तो अन्य कक्षाओं को स्थगित नहीं किया जाएगा. अन्य कक्षाओं में अध्यापन का कार्य चलते रहना चाहिए. शनिवार को पूरे दिन कक्षा एक से आठ तक के लिए बैगलेस व्यवस्था जारी रहेगी. इतना ही नहीं, सभी वर्गों में कमजोर बच्चों को आगे की पंक्ति में बैठाने के लिए भी कहा गया है.

10 बजे से 4 बजे तक चलेंगे स्कूल

जारी निर्देश के अनुसार, स्कूल सुबह 9:30 बजे से शाम के 4:00 तक चलेंगे. इसके बाद 10:00 बजे से 4:00 तक कुल 8 घंटी की पढ़ाई होगी. 10 बजे से 10:40 तक पहली घंटी होगी. 10 बजकर 40 मिनट से 11:20 बजे तक दूसरी घंटी होगी. 12 बजे से लेकर 12:40 तक लंच होगा. इसी तहत हर 40 मिनट की एक घंटी होगी. आठवीं घंटी 3:20 बजे से चार बजे तक चलेगी. इसके बाद छुट्टी हो जाएगी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!
शिक्षा

TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा और टीआरई- 4 को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने बड़ी बात कही है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा है कि TRE4 में पीटी-मेन्स और CDP हमने स्वीकार नही किया है। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव दिया है। हमने कहा कि छात्रों […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..
शिक्षा

TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..

BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। वहीं छात्र आज सीएम हाउस घेरने निकले हैं। इस बीच CM सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट कर विद्यार्थी सहयोग शिविर के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया-विद्यार्थियों की हर आवाज सुनी […]

UB India News25 अग॰
एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?
शिक्षा

एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और अगले साल तक एक करोड़ युवा भारतीयों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में ट्रेनिंग देने की घोषणा की। यह स्पष्ट संकेत था कि मोदी सरकार युवाओं को ज्यादा प्रतिस्पर्धी और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना चाहती है। खास बात […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………
शिक्षा

TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अच्‍छी खबर है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इसकी घोषणा कभी भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए ही TRE-4 की घोषणा की गई […]

UB India News24 अग॰
परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन
शिक्षा

परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन

बिहार सरकार राज्य की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने की तैयारी में जुट गई है. इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सदस्यीय विशेष समिति का गठन करने का फैसला लिया है. इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर […]

UB India News24 अग॰
पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………
शिक्षा

पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………

बिहार की राजधानी पटना में आज पीएचडी होल्डर्स का लोकभवन मार्च किया गया. यह मार्च सुबह 11 बजे आर ब्लॉक चौराहे से शुरू हुआ. अपनी कई मांगों को लेकर पीएचडी होल्डर्स पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. अब आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए वे लोकभवन तक मार्च कर रहे हैं. मार्च को देखते […]

UB India News22 अग॰
TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….
शिक्षा

TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….

शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। 18 अगस्त से शुरू हुआ ‘न्याय सत्याग्रह’ का आज 5वां दिन है। शुक्रवार को रात भर सैकड़ों छात्र धरनास्थल पर बैठे रहे। वहीं, शनिवार सुबह होते होते ये संख्या हजार तक पहुंच सकती है। […]

UB India News22 अग॰