बिहार DGP के सामने 2 नक्सलियों ने किया सरेंडर

बिहार पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता मिली. मुंगेर में आज दो इनामी नक्सलियों ने बिहार डीजीपी के सामने सरेंडर किया. नारायण कौडा और बहादुर कौडा पर 3-3 लाख का इनाम था. उनके साथ ही एक अन्य नक्सली विनोद कौडा ने भी आत्म समर्पण किया. उन पर कई गंभीर आपराधिक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 28 दिसंबर 2025, 08:22 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार DGP के सामने 2 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Photo: UB India News Archive
बिहार पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता मिली. मुंगेर में आज दो इनामी नक्सलियों ने बिहार डीजीपी के सामने सरेंडर किया. नारायण कौडा और बहादुर कौडा पर 3-3 लाख का इनाम था. उनके साथ ही एक अन्य नक्सली विनोद कौडा ने भी आत्म समर्पण किया. उन पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे.
बिहार में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है. लंबे समय से सक्रिय और हार्डकोर नक्सली माने जाने वाले नारायण कौड़ा और बहादुर कौड़ा ने बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. दोनों नक्सलियों पर बिहार सरकार की ओर से तीन-तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था. इनके साथ एक अन्य नक्सली विनोद कौड़ा ने भी सरेंडर किया है. यह आत्मसमर्पण खड़गपुर स्थित आरएसके कॉलेज मैदान में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान हुआ. कार्यक्रम में बिहार पुलिस के कई वरीय अधिकारी, नक्सल ऑपरेशन से जुड़े अफसर और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे.
हथियार, कारतूस भी किए पुलिस के हवाले
आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने अपने पास मौजूद हथियार, कारतूस और अन्य नक्सली सामग्री भी पुलिस के हवाले कर दी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नारायण कौड़ा और बहादुर कौड़ा नक्सली संगठन में लंबे समय से सक्रिय थे और कई गंभीर नक्सली वारदातों में उनकी संलिप्तता बताई जाती है. इनके खिलाफ कई थानों में हत्या, लूट, विस्फोट और पुलिस पर हमले जैसे संगीन मामले दर्ज हैं. बिहार पुलिस लगातार इनके खिलाफ अभियान चला रही थी, जिससे दबाव में आकर इन नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया.
नक्सलियों के हिंसा छोड़ने में परिवार ने किया सहयोग
आत्मसमर्पण कार्यक्रम के दौरान बिहार DGP ने नक्सलियों से बातचीत की और सरकार की पुनर्वास नीति की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जो भी नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहता है, सरकार उसे हर संभव सहायता देगी. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को नियमानुसार सरकारी लाभ, पुनर्वास पैकेज और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी. कार्यक्रम में एक मानवीय पहल भी देखने को मिली, जहां आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की पत्नियों को सम्मानित किया गया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि परिवार का सहयोग नक्सलियों को हिंसा छोड़ने के लिए प्रेरित करता है और समाज में सकारात्मक संदेश देता है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई
अपराध

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन […]

UB India News11 अग॰