कर्तव्‍य पथ पर भारत का दम, राफेल की दहाड़ से ब्रह्मोस के प्रहार तक, हिम योद्धाओं की भी झलक…………….

देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कर्तव्य पथ परेड जारी है। ऑपरेशन सिंदूर फॉर्मेशन हुआ। पैराट्रूपर्स उतरे। सूर्यास्त्र, MI-17 हेलिकॉप्टर्स ने बरसाए फूल। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र ध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान हुआ। 21 तोपों की सलामी हुई। इसके बाद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।गणतंत्र […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 26 जनवरी 2026, 06:18 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कर्तव्‍य पथ पर भारत का दम, राफेल की दहाड़ से ब्रह्मोस के प्रहार तक, हिम योद्धाओं की भी झलक…………….
Photo: UB India News Archive

देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कर्तव्य पथ परेड जारी है। ऑपरेशन सिंदूर फॉर्मेशन हुआ। पैराट्रूपर्स उतरे। सूर्यास्त्र, MI-17 हेलिकॉप्टर्स ने बरसाए फूल। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र ध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान हुआ। 21 तोपों की सलामी हुई। इसके बाद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन हैं। कर्तव्य पथ पर मुख्य परेड शुरू हो गई है। समारोह लगभग 90 मिनट तक चलेगा। इस बार मुख्य परेड की थीम वंदेमातरम् पर रखी गई है। परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर 30 झांकियां निकलेंगी, जो ‘स्वतंत्रता का मंत्र-वंदे मातरम्, समृद्धि का मंत्र-आत्मनिर्भर भारत’ थीम पर आधारित होंगी।

केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर के अलग-अलग राज्यों से अल्पसंख्यक मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के लोगों को गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए विशेष न्योता भेजा गया है. दिल्ली पहुंचे ये सभी परिवार कर्तव्य पथ पर मौजूद हैं. अल्पसंख्यक मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि PM मोदी के निर्देश पर खासतौर पर इन्हें बुलाया गया है और भारत सरकार के विशेष अतिथि हैं. केंद्र सरकार की तरफ से इनके रुकने, रहने और खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई है. मयूर विहार के होटल क्राउन प्लाजा में केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरण रिजिजू ने इन परिवारों के साथ बातचीत भी की. देश के अलग-अलग राज्य से आए इन लोगों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीम से जो फायदा मिला है, उसकी कहानी भी रिजीजू के साथ साझा की.
दरअसल, ये सभी परिवार अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही NMDFC (नेशनल माइनॉरिटीज डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉरपोरेशन) से जुड़े हैं. इस स्कीम के तहत सेल्फ इंप्लायमेंट देने के लिए सस्ती दरों पर लोन उपलब्ध कराया जाता है. गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए दिल्ली पहुंचे इन परिवारों ने कहा कि दिल्ली तो पहले कई बार आए हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब परेड देखने के लिए विशेष तौर पर हमें बुलाया गया है. सरकार की तरफ से हमें जो लोन मुहैया कराया गया उससे हमें अपने कामकाज को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिली है.

राष्ट्रपति ने ने वीरता पुरस्कारों को दी मंजूर

77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 70 सशस्त्र बल कर्मियों के लिए वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है, जिनमें छह मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं. इनमें एक अशोक चक्र, तीन कीर्ति चक्र, 13 शौर्य चक्र (एक मरणोपरांत सहित), एक बार टू सेना मेडल (वीरता), 44 सेना पदक (वीरता) (पांच मरणोपरांत सहित), छह नौ सेना पदक (वीरता), और दो वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं. शौर्य चक्र पाने वालों में 21 पैरा (स्पेशल फोर्स) से लेफ्टिनेंट कर्नल घाटगे आदित्य श्रीकुमार, 32 असम राइफल्स से मेजर अंशुल बाल्टू, 5 पैरा (स्पेशल फोर्स) से मेजर शिवकांत यादव, 42 राष्ट्रीय राइफल्स से मेजर विवेक मेच, 11 पैरा (स्पेशल फोर्स) से मेजर लीशांगथेम दीपक सिंह और 6 पैरा (स्पेशल फोर्स) से कैप्टन योगेंद्र सिंह ठाकू शामिल हैं. एक असम राइफल्स से सूबेदार पीएच मोसेस, 4 राष्ट्रीय राइफल्स से बलदेव चंद (मरणोपरांत), 3 असम राइफल्स से राइफलमैन मंगलम सांग वैफेई, और 33 असम राइफल्स से राइफलमैन ध्रुबा ज्योति दत्ता थलसेना से शौर्य चक्र पाने वाले अन्य लोग हैं.

नेवी की महिला अफसरों को भी सम्‍मान

नौसेना की दो महिला अधिकारियों, लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए. को शौर्य चक्र प्रदान किया गया है. राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों और दूसरे जवानों के लिए 301 सैन्य अलंकरणों को भी मंजूरी दी है. इनमें 30 परम विशिष्ट सेवा पदक, चार उत्तम युद्ध सेवा पदक, 56 अति विशिष्ट सेवा पदक, नौ युद्ध सेवा पदक, दो बार टू सेना पदक (विशिष्ट), 43 सेना पदक (विशिष्ट), आठ नौसेना पदक (विशिष्ट), 14 वायु सेना पदक (विशिष्ट) और 135 विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं. इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वर्ष 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों के वितरण को मंजूरी दी. पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं, जो तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री.
कर्तव्य पथ पर यूरोपीय संघ का दस्ता भी परेड में शामिल हुआ। यूरोपीय संघ का सैन्य प्रतिनिधित्व ईयू मिलिट्री स्टाफ के डायरेक्टर जनरल की ओर से कर्नल फ्रेडरिक साइमोन स्प्रुइट ने किया, जो एक जिप्सी में सवार थे।

गणतंत्र दिवस परेड LIVE:

MY भारत NSS मार्चिंग ग्रुप का नेतृत्व जयपुर की चारू सिंह ने किया

जम्मू कश्मीर और लद्दाख डायरेक्टोरेट के SD बॉयज कंटींजेंट के कमांडर सीनियर अंडर ऑफिसर तौहीद अल्ताफ ने 148 बॉयज कैडेट के दल का नेतृत्व किया। उनके बाद 200 वॉलेंटियर्स के MY भारत NSS मार्चिंग ग्रुप का नेतृत्व जयपुर, राजस्थान की चारू सिंह ने किया। इसके बाद एक-एक करके 30 झांकियां निकाली गईं। इनमें 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की और 13 मंत्रालयों/विभागों/सेवाओं की झांकियां थीं। ये ‘स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम’ और ‘समृद्धि का मंत्र: आत्मनिर्भर भारत’ की व्यापक थीम पर आधारित रहीं।

148 गर्ल्स कैडेट वाले NCC दल का मार्च, मानसी विश्वकर्मा ने लीड किया

उत्तराखंड डायरेक्टोरेट सीनियर विंग गर्ल्स की कमांडर सीनियर अंडर ऑफिसर मानसी विश्वकर्मा ने 148 गर्ल्स कैडेट वाले NCC दल का नेतृत्व किया।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल दल और दिल्ली पुलिस दल ने मार्च किया

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल दल का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर करण सिंह ने किया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दल, का नेतृत्व असिस्टेंट कमांडेंट सिमरन बाला और असिस्टेंट कमांडेंट सुरभि रवि ने किया। इसके बाद बैंड मास्टर-एएसआई देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस दल और असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस अनंत धनराज सिंह के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस दल ने मार्च किया। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स का ऊंट दल डिप्टी कमांडेंट महेंद्र पाल सिंह राठौर की कमान में मार्च पास्ट करता निकला।

ब्रह्मोस से लेकर राफेल और आकाश सिस्‍टम दिखाया दम

कर्तव्‍य पथ पर परेड शुरू हो चुका है. इस मौके पर ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के साथ ही आकाश डिफेंस सिस्‍टम की झलक भी दिखी. राफेल और मिग विमानों ने ऑपरेशन सिंदूर का फॉर्मेशन पेश किया. इसके अलावा अत्‍याधुनिक मिसाइल और डिफेंस टेक्‍नोलॉजी भी देखने को मिली.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत: एक संबोधन से आगे, भारत की पहचान और वैश्विक विमर्श की बड़ी परीक्षा……………..
राष्ट्रीय

न्यूयॉर्क में मोहन भागवत: एक संबोधन से आगे, भारत की पहचान और वैश्विक विमर्श की बड़ी परीक्षा……………..

न्यूयॉर्क की धरती पर जब किसी भारतीय नेता या विचारक की आवाज गूंजती है, तो वह केवल एक शहर के सभागार तक सीमित नहीं रहती। न्यूयॉर्क दुनिया की आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक राजधानी जैसा महत्व रखने वाला शहर है। यहां कही गई बात भारत में भी सुनी जाती है और दुनिया के अनेक हिस्सों में […]

UB India News29 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………
खास खबर

पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………

पूर्व सीडीएस जनरल अनिल जौहान के एक बयान के बाद पाकिस्तान के किराना हिल्स की चर्चा जोरों पर है. भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि बीते साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उस किराना हिल्स पर कोई हमला नहीं किया गया. बल्कि भारत ने ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा इलाके में तैनात […]

UB India News26 अग॰
‘दिमागी नक्सल’ से इतने आहत क्यों है कांग्रेस के नेता ……………….
खास खबर

‘दिमागी नक्सल’ से इतने आहत क्यों है कांग्रेस के नेता ……………….

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजनीति को ऐसे-ऐसे शब्द दिए हैं, जो उनके समर्थकों को जितना पसंद आते हैं, उससे कहीं ज्यादा उनके विरोधियों को बेधते हैं। शब्द की पहुंच और सफलता को इन दोनों ही परिस्थितियों से समझा जा सकता है। दिल्ली के 2020 के विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने पहली बार आंदोलनजीवी शब्द का […]

UB India News24 अग॰
भाजपा की रणनीति को कितनी धार देगी नितिन की नई टीम…………..
राष्ट्रीय

भाजपा की रणनीति को कितनी धार देगी नितिन की नई टीम…………..

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा घोषित नई राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश समेत अगले वर्ष विधानसभा चुनावों वाले राज्यों को जिस तरह प्रतिनिधित्व दिया गया है, उससे साफ है कि भाजपा ने संगठनात्मक पुनर्संरचना के बहाने आने वाले चुनावों की राजनीतिक बिसात भी बिछानी शुरू कर दी है। दरअसल, भाजपा की […]

UB India News19 अग॰
जनगणना 2027: आंकड़ों की लड़ाई या सत्ता के नए समीकरण को लेकर क्यों मचा है घमासान………………….
राष्ट्रीय

जनगणना 2027: आंकड़ों की लड़ाई या सत्ता के नए समीकरण को लेकर क्यों मचा है घमासान………………….

जनगणना को लेकर इस समय जो सियासी घमासान है, उसकी जड़ सिर्फ जनसंख्या की गिनती नहीं, बल्कि जातिगत आंकड़े, आरक्षण, सामाजिक न्याय और भविष्य के राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़ी हुई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जनगणना 2027 में पहली बार स्वतंत्र भारत में व्यापक जाति-गणना शामिल की जा रही है। केंद्र सरकार ने 30 […]

UB India News19 अग॰
नितिन नवीन की नई टीम का एलान, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ महामंत्री बनाए गए…………
राष्ट्रीय

नितिन नवीन की नई टीम का एलान, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ महामंत्री बनाए गए…………

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान कर दिया। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री […]

UB India News17 अग॰
वंदे मातरम् पर सियासी घमासान: राष्ट्रगीत से राजनीति तक
राष्ट्रीय

वंदे मातरम् पर सियासी घमासान: राष्ट्रगीत से राजनीति तक

भारत की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ का अवसर देश के लिए गौरव, स्मरण और आत्ममंथन का दिन होना चाहिए था। लेकिन इस बार स्वतंत्रता दिवस के आसपास राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। जिस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान करोड़ों भारतीयों […]

UB India News16 अग॰
79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने काफी दूरी तय की है…..
राष्ट्रीय

79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने काफी दूरी तय की है…..

आजादी सिर्फ सत्ता या व्यवस्था से मुक्ति का नाम नहीं, बल्कि हर नागरिक के अपने हिस्से की स्वतंत्रता, सम्मान और बेहतर जीवन की तलाश है. 79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने भूख, गरीबी, अशिक्षा और अभावों से काफी दूरी तय की है, लेकिन नई पीढ़ी के लिए आजादी के मायने अब बदल गए […]

UB India News15 अग॰