यूजीसी : अदालत की रोक और राजनीति की परीक्षा………

भारतीय न्यायपालिका व कार्यपालिका के बीच वैचारिक मतभेद का इतिहास नया नहीं है। कई मसलों पर सरकार के फैसलों को सुप्रीम कोर्ट पलटता रहता है। कई बार न्यायपालिका और व्यवस्थापिका आमने-सामने भी नजर आते हैं, पर कभी-कभी सुप्रीम कोर्ट का एक आदेश सिर्फ किसी नियम को नहीं रोकता, बल्कि सत्ता के आत्मविश्वास पर भी ब्रेक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 30 जनवरी 2026, 07:56 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
यूजीसी : अदालत की रोक और राजनीति की परीक्षा………
Photo: UB India News Archive

भारतीय न्यायपालिका व कार्यपालिका के बीच वैचारिक मतभेद का इतिहास नया नहीं है। कई मसलों पर सरकार के फैसलों को सुप्रीम कोर्ट पलटता रहता है। कई बार न्यायपालिका और व्यवस्थापिका आमने-सामने भी नजर आते हैं, पर कभी-कभी सुप्रीम कोर्ट का एक आदेश सिर्फ किसी नियम को नहीं रोकता, बल्कि सत्ता के आत्मविश्वास पर भी ब्रेक लगा देता है। 29 जनवरी को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के ‘समता विनियम-2026’ पर शीर्ष अदालत ने पूर्ण रोक लगा दी। अदालत ने इन नियमों को पहली नजर में अस्पष्ट व दुरुपयोग योग्य माना है। साथ ही, इन्हें सामाजिक विभाजन को बढ़ावा देने वाला भी बताया। यह फैसला महज एक विभागीय अधिसूचना नहीं है। यह केंद्र की सत्ताधारी भाजपा की उस राष्ट्रीय राजनीति के लिए बड़ी चेतावनी है, जिसने पिछले एक दशक में जातिगत संतुलन को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया है।

इस विवाद की जड़ें भारत के उस लंबे और जटिल जातिगत संघर्ष में हैं, जो 1882 के हंटर आयोग से शुरू हुआ था। यह संघर्ष मंडल आयोग, कमंडल की राजनीति और हालिया ईडब्ल्यूएस आरक्षण तक पहुंचा है। हर दौर में बुनियादी सवाल एक ही रहा कि बिना नया सामाजिक असंतुलन पैदा किए समानता कैसे लाई जाए। सुप्रीम कोर्ट ने दशकों से यही सांविधानिक रेखा खींची है। अदालत का मानना है कि आरक्षण नीति का एक औजार है, कोई मौलिक अधिकार नहीं। यदि यह औजार बेलगाम हो जाए, तो न्याय के बजाय सामाजिक टकराव पैदा करता है। यूजीसी के नए नियमों के साथ भी यही आशंका सामने आई। कागजों पर ये नियम ‘समता’ और ‘समान अवसर’ की बात करते थे। इनमें समितियों का गठन और 15 दिन में फैसले जैसे प्रावधान थे। पर इस नीति की भाषा ने एक गहरा सांविधानिक संकट खड़ा कर दिया।

यूजीसी की इस नई नियमावली में सबसे बड़ा विवाद ‘भेदभाव’ की परिभाषा पर है। इसमें भेदभाव की व्याख्या को लगभग पूरी तरह आरक्षित वर्गों-अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग तक सीमित रखा गया। सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए किसी स्पष्ट सुरक्षा का कोई उल्लेख नहीं था। झूठी शिकायतों पर कार्रवाई का प्रावधान न होना और यूजीसी को विश्वविद्यालयों की फंडिंग रोकने जैसे अधिकार देना विवाद की वजह बना। इन प्रावधानों ने ‘विपरीत भेदभाव’ के डर को जन्म दिया। अदालत ने इसी बिंदु पर तीखी प्रतिक्रिया दी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने पूछा कि ‘क्या हम एक जातिविहीन समाज की ओर बढ़ने के बजाय पीछे जा रहे हैं?’ यह सवाल वास्तव में सरकार और सत्तारूढ़ दल के लिए एक आईना है। सामाजिक न्याय का रास्ता डाटा और संतुलन के सहारे ही आगे बढ़ सकता है, नए विभाजन पैदा करके नहीं।

इस विवाद का एक अत्यंत गंभीर पहलू वह डिजिटल मोर्चा है, जिसने पिछले एक दशक में मोदी सरकार को अजेय बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। सोशल मीडिया अब तक भाजपा की सबसे बड़ी ताकत रहा है। इस मुद्दे पर पहली बार यह सरकार के लिए आत्मघाती साबित होता दिखा। यूजीसी नियमावली के विरोध में सवर्ण समाज के युवाओं और बुद्धिजीवियों ने जिस तरह से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मोर्चा खोला, उसने सरकार के रणनीतिकारों को सकते में डाल दिया। यह विरोध केवल सतही टिप्पणियों तक सीमित नहीं था, बल्कि इसने सवर्ण वोट बैंक के भीतर उस ‘संस्थागत उपेक्षा’ के डर को हवा दी, जिसे भाजपा अब तक ईडब्ल्यूएस आरक्षण के जरिये शांत रखने में सफल रही थी।
सवर्णों के इस खुले विद्रोह और सरकार विरोधी डिजिटल अभियान ने पार्टी की उस छवि को भी चोट पहुंचाई है, जिसमें वह सभी वर्गों के हितों की संरक्षक मानी जाती थी। हालांकि, भाजपा की असली चिंता अब सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद होने वाली ‘प्रतिक्रिया’ को लेकर है। जिस पिछड़े वर्ग को मोदी सरकार पिछले दस वर्षों से निरंतर आकर्षित करती रही है, उसके भीतर अब एक अलग तरह का असंतोष पनपने की आशंका है। यदि सवर्णों के दबाव में सरकार इन नियमों को वापस लेती है या इनमें बड़े बदलाव करती है, तो सोशल मीडिया पर ‘पिछड़ा वर्ग बनाम सरकार’ का एक नया विस्फोटक नैरेटिव खड़ा हो सकता है।

यह डिजिटल विस्फोट भाजपा की उस ‘सबका साथ’ वाली सोशल इंजीनियरिंग को गहरा जख्म दे सकता है, जिसका लाभ उसे चुनावों में मिलता रहा है। पार्टी के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती इस ‘दोतरफा डिजिटल युद्ध’ को संभालना है, जहां एक तरफ सवर्णों की नाराजगी का गड्ढा है और दूसरी तरफ पिछड़े वर्गों के विश्वास टूटने की खाई। जाहिर है कि इस फैसले का राजनीतिक असर भाजपा की सोशल इंजीनियरिंग पर पड़ना तय है। भाजपा ने पिछले एक दशक में ओबीसी, एससी और गरीब वर्गों को जोड़ते हुए सवर्ण वोट बैंक को भी साथ रखा। यूजीसी के इन नियमों ने पहली बार भाजपा के कोर वोट बैंक के भीतर बेचैनी पैदा कर दी। यह वर्ग पार्टी की संगठनात्मक और वैचारिक रीढ़ माना जाता है। यह बेचैनी केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है। दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में भी इसके स्वर सुनाई दे रहे हैं। विश्वविद्यालयों से उठा यह विरोध अब सामाजिक संगठनों तक पहुंच चुका है। इससे विपक्ष को वह मुद्दा मिल गया है, जिससे वह भाजपा को विभाजनकारी ढांचे में घेरने में जुट गया है।

राष्ट्रीय स्तर पर देखें, तो यही दुविधा भाजपा को उन राज्यों में भी घेरेगी, जहां ओबीसी राजनीति मजबूत है। बिहार से लेकर मध्य भारत तक, भाजपा ने अब तक जातिगत संतुलन को अपनी अजेय शक्ति बनाया है। यूजीसी के इन अस्पष्ट नियमों ने उसी शक्ति पर सवाल खड़ा कर दिया है। यदि यह मुद्दा लंबा खिंचता है, तो पार्टी पुराने चुनावी जाल में फंस सकती है। विपक्ष ओबीसी-एससी असंतोष को अलग स्वर देगा और सवर्ण असंतोष को अलग हवा। 1990 का मंडल दौर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। आज फर्क सिर्फ इतना है कि यह आग सड़कों के बजाय नीतिगत दस्तावेजों और विश्वविद्यालयों के परिसरों से उठ रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इस विवाद का दरवाजा पूरी तरह बंद नहीं किया है। सरकार को अपनी गलतियां सुधारने का एक मौका दिया गया है। केंद्र सरकार के पास अब 19 मार्च तक का समय है। इस दौरान वह यूजीसी नियमों की भाषा बदल सकती है। शिकायत निवारण तंत्र में संतुलन लाना अब अनिवार्य है। सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि समता का अर्थ केवल एक वर्ग का संरक्षण नहीं है। इसमें पूरे शैक्षणिक समुदाय की सुरक्षा शामिल होनी चाहिए। यदि सरकार नियमों को सर्व-समावेशी बनाने में सफल रहती है, तो वह राजनीतिक नुकसान को टाल सकती है। अगर सरकार इस विषय को अपने पक्ष में मोड़ सकती है, तो ठीक, अन्यथा विपक्ष  को इसे चुनावी रण बनाने का मौका मिल सकता है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..
सांसद

सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..

संसद के मानसून सत्र में 19 बैठकों में 11 बिल पास किए गए। इनमें से दस बिलों पर लोकसभा में कुल मिलाकर 64 मिनट का समय लगा। नौ बिलों के मामले में, सिर्फ उन्हें पेश करने वाले मंत्री ने ही बात की और कोई बहस नहीं हुई। निचले सदन में पूरे सत्र के दौरान प्रश्नकाल […]

UB India News25 अग॰
2029 में ही हो सकता है वन नेशन वन इलेक्शन !
खास खबर

2029 में ही हो सकता है वन नेशन वन इलेक्शन !

वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। शिवराज सिंह चौहान ने बार-बार चुनाव को विकास में बाधक बताया है। उन्होंने हरिद्वार में संतों से अपील करते हुए कहा कि विकसित भारत के लिए वन नेशन वन इलेक्शन जरूरी है। 2034 में नहीं 2029 में ही […]

UB India News24 अग॰
क्या तकनीक ने महाशक्तियों की पुरानी सैन्य बढ़त को कमजोर कर दिया है?
संपादकीय

क्या तकनीक ने महाशक्तियों की पुरानी सैन्य बढ़त को कमजोर कर दिया है?

युद्ध हमेशा से ताकत की परीक्षा रहा है। इससे पता चलता है कि किसके पास कितनी सैन्य ताकत है, कौन उसका कितना बेहतर इस्तेमाल कर सकता है और किसके पास लंबे समय तक लड़ने की क्षमता है। लेकिन अब दुनिया के कई संघर्षों में एक नया बदलाव दिखाई दे रहा है। छोटे खिलाड़ी ऐसी कार्रवाई […]

UB India News24 अग॰
क्या मौजूदा बिहार सरकार का इकबाल कमजोर हुआ है !…………
पटना

क्या मौजूदा बिहार सरकार का इकबाल कमजोर हुआ है !…………

बिहार में सम्राट सरकार, प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव के ‘डबल अटैक’ से दबाव में है? मुख्यमंत्री भले सम्राट चौधरी हैं लेकिन जदयू की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। जानकारों का कहना है कि नीतीश शासनकाल की तुलना में मौजूदा सरकार के ‘इकबाल’ में कमी आयी है। मौजूदा सरकार सवालों से घिरी हुई […]

UB India News22 अग॰
एनटीए पर क्यों लगातार उठ रहे सवाल……………
खास खबर

एनटीए पर क्यों लगातार उठ रहे सवाल……………

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जून, 2026 की यूजीसी-नेट परीक्षा के अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र के प्रश्नपत्रों में गंभीर त्रुटियों और प्रश्नों की पुनरावृत्ति को स्वीकार करते हुए सितंबर में इन विषयों की परीक्षा दोबारा आयोजित करने की घोषणा बेशक कर दी गई है, लेकिन यह स्थिति चिंताजनक इसलिए है, क्योंकि जिस परीक्षा के जरिये […]

UB India News19 अग॰
जनगणना 2027: आंकड़ों की लड़ाई या सत्ता के नए समीकरण को लेकर क्यों मचा है घमासान………………….
राष्ट्रीय

जनगणना 2027: आंकड़ों की लड़ाई या सत्ता के नए समीकरण को लेकर क्यों मचा है घमासान………………….

जनगणना को लेकर इस समय जो सियासी घमासान है, उसकी जड़ सिर्फ जनसंख्या की गिनती नहीं, बल्कि जातिगत आंकड़े, आरक्षण, सामाजिक न्याय और भविष्य के राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़ी हुई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जनगणना 2027 में पहली बार स्वतंत्र भारत में व्यापक जाति-गणना शामिल की जा रही है। केंद्र सरकार ने 30 […]

UB India News19 अग॰
पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?
खास खबर

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

बीते 15 अगस्त को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान पीएम मोदी से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम बजाया गया और फिर पीएम ने राष्ट्रध्वज फहराया जिसके बाद राष्ट्र गान जन गण मन गाया गया. वंदे मातरम की रचना मशहूर लेखक बंकिम चंद्र चटोपाध्याय ने की थी. वंदे मातरम में मूल […]

UB India News16 अग॰
आजादी के 80 साल :  कितना बदल गया भारत , भारत की रणनीतिक गलतियां, जिनका असर आज भी दिखता है…..
खास खबर

आजादी के 80 साल : कितना बदल गया भारत , भारत की रणनीतिक गलतियां, जिनका असर आज भी दिखता है…..

आज हम अपने देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. आज लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने डिफेंस और आत्मनिर्भरता को लेकर खास तौर पर भारत की बढ़ती रक्षा उत्पादन क्षमता का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत का रक्षा प्रोडक्शन लगभग चार गुना हो गया है. उन्होंने इसे आत्मनिर्भर […]

UB India News15 अग॰
एफसीआरए और कुछ गंभीर सवाल…………..
कारोबार

एफसीआरए और कुछ गंभीर सवाल…………..

विदेशी अंशदान को लेकर भारत में बहस नई नहीं है। विदेशी धन सामाजिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, राहत और धार्मिक गतिविधियों के लिए उपयोगी संसाधन उपलब्ध कराता है, किंतु उसके साथ विदेशी प्रभाव, राजनीतिक हस्तक्षेप और राष्ट्रीय हितों पर संभावित प्रभाव की चिंता भी जुड़ी रहती है। इसी संतुलन के लिए विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, […]

UB India News13 अग॰