2 इंच जमीन की कीमत ‘मौत’…………

क्या महज 2 इंच की जमीन किसी की जान से ज्यादा कीमती हो सकती है? राजधानी के फतुहा में एक ऐसी ही रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहां जमीन के एक मामूली से टुकड़े के लिए एक हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया. रसलपुर गांव में शुक्रवार की सुबह जो हुआ, उसने मानवता […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 31 जनवरी 2026, 08:25 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
2 इंच जमीन की कीमत ‘मौत’…………
Photo: UB India News Archive

क्या महज 2 इंच की जमीन किसी की जान से ज्यादा कीमती हो सकती है? राजधानी के फतुहा में एक ऐसी ही रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहां जमीन के एक मामूली से टुकड़े के लिए एक हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया. रसलपुर गांव में शुक्रवार की सुबह जो हुआ, उसने मानवता को शर्मसार कर दिया है.

घटना रसलपुर गांव की है, जहां राजकुमार प्रसाद और श्रवण प्रसाद के बीच लंबे समय से मात्र 2 इंच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. चश्मदीदों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दोनों पक्ष जमीन पर खड़े होकर सामान्य बातचीत कर रहे थे. मामला लगभग सुलझ चुका था, लेकिन तभी राजकुमार का बेटा शिवम हाथ में देसी कट्टा लहराते हुए वहां पहुंचा. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, शिवम ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. नफरत की आग में जल रहे युवक ने अपने ही परिवार को खत्म करने की ठान ली थी.

लाशों के ढेर में तब्दील हुई चौखट

हमला इतना अचानक और घातक था कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला. पहली गोली 50 वर्षीया राजमंत्री देवी के सिर में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. दूसरी गोली से आरोपी ने अपने चचेरे भाई राजन प्रसाद को निशाना बनाया, जो फिलहाल जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. तीसरी गोली बीच-बचाव करने आए पड़ोसी देवसागर सिंह को लगी. इलाज के दौरान पीएमसीएच (PMCH) में उन्होंने भी दम तोड़ दिया. मृतका का बेटा जितेन्द्र कुमार ने कहा, “पिता और चाचा के बीच सामान्य बात हो रही थी. विवाद इतना बड़ा नहीं था कि जान ली जाए. चचेरे भाई ने अचानक आकर खूनी खेल खेल दिया.”

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस की कार्रवाई: SIT गठित, घर से बरामद हुआ हथियारों का जखीरा

वारदात के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है और तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. फतुहा एसडीपीओ-1 अवधेश कुमार और थाना अध्यक्ष सदानंद साह ने दल-बल के साथ आरोपी के घर पर छापेमारी की. इसमें दो देसी कट्टे (वारदात में इस्तेमाल संदिग्ध), एक तलवार और एक बाइक बरामद हुए हैं. ग्रामीण एसपी के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है, जो फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (NMC और PMCH) के लिए भेज दिया है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई
अपराध

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन […]

UB India News11 अग॰