स्कूलों में 500 विद्यार्थियों पर एक शारीरिक शिक्षक होंगे नियुक्त …………

राज्य के स्कूलों में शारीरिक और संगीत (म्यूजिक) शिक्षकों की बहाली टीआरई-4 के बाद होगी। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शुक्रवार को विधानपरिषद की पहली पाली में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभी पठन-पाठन के विषयों के शिक्षकों की बहाली चल रही है। इसके बाद इन विषयों के शिक्षकों की बहाली होगी। राजद एमएलसी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 7 फरवरी 2026, 06:53 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
स्कूलों में 500 विद्यार्थियों पर एक शारीरिक शिक्षक होंगे नियुक्त …………
Photo: UB India News Archive

राज्य के स्कूलों में शारीरिक और संगीत (म्यूजिक) शिक्षकों की बहाली टीआरई-4 के बाद होगी। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शुक्रवार को विधानपरिषद की पहली पाली में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभी पठन-पाठन के विषयों के शिक्षकों की बहाली चल रही है। इसके बाद इन विषयों के शिक्षकों की बहाली होगी।

राजद एमएलसी अजय कुमार सिंह के सवाल पर कहा कि गणित, भौतिकी सहित कई अन्य विषयों में अब भी शिक्षकों की कमी है। योग्य शिक्षक नहीं मिल रहे हैं। इसलिए सरकार की प्राथमिकता पहले पठन-पाठन वाले विषयों के शिक्षकों की कमी पूरी करने की है। विषयवार शिक्षकों पर ध्यान दिया जा रहा है। जब इन विषयों के शिक्षकों की आवश्यकता पूरी हो जाएगी, तब शारीरिक और संगीत शिक्षकों की भर्ती शुरू होगी। हरेक स्कूल में 500 विद्यार्थियों पर एक शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी। राजद एमएलसी अजय कुमार सिंह ने शारीरिक शिक्षक को भी महत्वपूर्ण मानते हुए इनकी बहाली जल्द करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कक्षा 12 तक के स्कूलों के लिए शारीरिक शिक्षक अनिवार्य किए गए हैं।

विधानपरिषद में भाजपा एमएलसी जीवन कुमार ने दस वर्ष से ज्यादा अनुभव वाले विशिष्ट शिक्षकों की प्रोन्नति का मामला उठाया। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि आठ वर्ष पुराने शिक्षकों की प्रोन्नति का प्रावधान है। हालांकि रिक्ति उपलब्ध होने पर ही प्रोन्नति दी जानी है। इसलिए कालबद्ध प्रोन्नति का कोई प्रस्ताव नहीं है। विभाग की मंशा है कि ऐसे शिक्षकों को वित्तीय लाभ देय होगा, वह दिया जाएगा।

स्कूल-कॉलेजों की भूमि का रिकॉर्ड तैयार होगा

राज्य के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के पास कितनी जमीन है, इसका ब्योरा तैयार होगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इसके लिए विभाग की ओर से हर जिले में अधिकारी की तैनाती की जा रही है। राजस्व विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी को बहाल किया जा रहा है। जल्द सभी स्कूल-कॉलेजों का रिकॉर्ड विभाग के पास रहेगा। कांग्रेस एमएलसी मदन मोहन झा ने चहारदीवारी नहीं होने से असमाजिक तत्वों के अतिक्रमण का मुद्दा उठाया था।

जिन प्रखंडों में कॉलेज नहीं, वहां भी खोले जाएंगे

शिक्षा मंत्री ए गए हैं।विधान परिषद में जीवन कुमार ने प्रधानाध्यपकों के अपने जिले से 100-500 किमी दूर स्कूलों में पदस्थापित करने और इसके काने विधानपरिषद में कहा कि राज्य के उन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जा रहे हैं, जहां अभी कोई कॉलेज नहीं है। ऐसे 213 प्रखंड चिह्नित किरण आ रही दिक्कतों को लेकर ध्यानाकर्षण लाया। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों की तुलना में प्रधानाध्यापकों की संख्या कम है।

फिर भी यथासंभव कोशिश की जाएगी। पहले भी प्रधानाध्यापकों का तबादला हुआ है। सौ प्रतिशत संतुष्टि हो जाए, यह मुश्किल है, 70 प्रतिशत संतुष्टि का स्तर है। नीरज कुमार ने पटना विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति कोष का लाभ छात्रों को न मिल पाने का मामला उठाया, इस पर मंत्री ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति से जवाब मांगा गया है। समय पर जवाब न देने पर संबंधित पर कार्रवाई के लिए भी पत्र लिखा गया है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!
शिक्षा

TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा और टीआरई- 4 को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने बड़ी बात कही है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा है कि TRE4 में पीटी-मेन्स और CDP हमने स्वीकार नही किया है। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव दिया है। हमने कहा कि छात्रों […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..
शिक्षा

TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..

BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। वहीं छात्र आज सीएम हाउस घेरने निकले हैं। इस बीच CM सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट कर विद्यार्थी सहयोग शिविर के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया-विद्यार्थियों की हर आवाज सुनी […]

UB India News25 अग॰
एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?
शिक्षा

एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और अगले साल तक एक करोड़ युवा भारतीयों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में ट्रेनिंग देने की घोषणा की। यह स्पष्ट संकेत था कि मोदी सरकार युवाओं को ज्यादा प्रतिस्पर्धी और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना चाहती है। खास बात […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………
शिक्षा

TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अच्‍छी खबर है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इसकी घोषणा कभी भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए ही TRE-4 की घोषणा की गई […]

UB India News24 अग॰
परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन
शिक्षा

परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन

बिहार सरकार राज्य की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने की तैयारी में जुट गई है. इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सदस्यीय विशेष समिति का गठन करने का फैसला लिया है. इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर […]

UB India News24 अग॰
पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………
शिक्षा

पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………

बिहार की राजधानी पटना में आज पीएचडी होल्डर्स का लोकभवन मार्च किया गया. यह मार्च सुबह 11 बजे आर ब्लॉक चौराहे से शुरू हुआ. अपनी कई मांगों को लेकर पीएचडी होल्डर्स पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. अब आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए वे लोकभवन तक मार्च कर रहे हैं. मार्च को देखते […]

UB India News22 अग॰
TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….
शिक्षा

TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….

शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। 18 अगस्त से शुरू हुआ ‘न्याय सत्याग्रह’ का आज 5वां दिन है। शुक्रवार को रात भर सैकड़ों छात्र धरनास्थल पर बैठे रहे। वहीं, शनिवार सुबह होते होते ये संख्या हजार तक पहुंच सकती है। […]

UB India News22 अग॰