पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रशासन ने लिया यू-टर्न, 28 फरवरी को ही होगा चुनाव

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 28 फरवरी को ही होगा। कुलपति प्रो. नमिता सिंह ने फोन पर बताया कि चुनाव स्थगित होने की सूचना पर प्रत्याशी मिलने आए थे। प्रत्याशियों ने चुनाव के दौरान आचार संहिता का पालन करने का वादा किया है। प्रत्याशियों के आग्रह पर 28 फरवरी को ही चुनाव कराने का निर्णय लिया […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 22 फरवरी 2026, 09:05 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रशासन ने लिया यू-टर्न, 28 फरवरी को ही होगा चुनाव
Photo: UB India News Archive

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 28 फरवरी को ही होगा। कुलपति प्रो. नमिता सिंह ने फोन पर बताया कि चुनाव स्थगित होने की सूचना पर प्रत्याशी मिलने आए थे। प्रत्याशियों ने चुनाव के दौरान आचार संहिता का पालन करने का वादा किया है। प्रत्याशियों के आग्रह पर 28 फरवरी को ही चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। विश्वविद्यालय के डीन को इस संबंध में पत्र जारी करने के लिए कहा गया है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. वीरेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि कुलपति के निर्णय के अनुसार ही 28 फरवरी को चुनाव होगा। इस संबंध में डीन के स्तर पर पत्र जारी किया जाएगा।

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर देर रात तक शनिवार को हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पटना साइंस कॉलेज में चुनाव प्रचार के दौरान विभागाध्यक्ष से मारपीट के बाद शिक्षकों ने कड़ा विरोध जताया, इसके बाद चुनाव स्थगित करने का विश्वविद्यालय की ओर पत्र जारी कर दिया गया।

इसके पीछे पिछले दो-तीन दिनों में लगातार छात्र संगठनों के अमर्यादित व्यवहार को कारण बताया गया। लेकिन इसके कुछ देर बाद ही विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. वीरेंद्र कुमार पासवान और फिर कुलपति प्रो. नमिता सिंह ने पूर्व निर्धारित तिथि 28 फरवरी को ही चुनाव कराने की बात कही। हालांकि, देर रात तक इस बारे में पत्र जारी नहीं हो सका था।

शाम 7.48 बजे में जारी किया गया चुनाव स्थगित करने का पत्र
पटना विश्वविद्यालय संकायाध्यक्ष, छात्र कल्याण (डीन) प्रो. योगेंद्र कुमार वर्मा ने शाम 7.48 बजे पत्र जारी करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में विगत कुछ दिनों में अमर्यादित एवं अप्रत्याशित घटनाएं हुईं।

18 फरवरी को पटना वीमेंस कॉलेज परिसर में छात्रों के एक गुट द्वारा बिना अनुमति अनाधिकृत प्रवेश कर नारेबाजी करना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ। साथ बैनर पोस्टर का प्रयोग, महंगे चार पहिया वाहनों का उपयोग चुनाव प्रचार के लिए निर्धारित समयावधि से पूर्व ही प्रचार शुरू किया गया।

साथ ही शनिवार को पटना साइंस कॉलेज में कक्षा में घुसकर छात्रों द्वारा शिक्षकों व पदाधिकारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया। छात्रसंघ चुनाव अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है।

शिक्षकों ने चुनाव में शामिल होने से किया इनकार
पटना साइंस कॉलेज में कक्षा में घुसकर अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष के साथ छात्रों द्वारा मारपीट किए जाने पर पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ ने विरोध किया और घटना की निंदा की।

शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव प्रो. शेखर के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला और चुनाव में शामिल होने से इनकार कर दिया। संघ के सचिव प्रो. शेखर ने कहा कि अगर दोषी छात्रों पर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की जाती है तो पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में कोई भी शिक्षक शामिल नहीं होंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!
शिक्षा

TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा और टीआरई- 4 को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने बड़ी बात कही है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा है कि TRE4 में पीटी-मेन्स और CDP हमने स्वीकार नही किया है। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव दिया है। हमने कहा कि छात्रों […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..
शिक्षा

TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..

BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। वहीं छात्र आज सीएम हाउस घेरने निकले हैं। इस बीच CM सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट कर विद्यार्थी सहयोग शिविर के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया-विद्यार्थियों की हर आवाज सुनी […]

UB India News25 अग॰
एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?
शिक्षा

एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और अगले साल तक एक करोड़ युवा भारतीयों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में ट्रेनिंग देने की घोषणा की। यह स्पष्ट संकेत था कि मोदी सरकार युवाओं को ज्यादा प्रतिस्पर्धी और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना चाहती है। खास बात […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………
शिक्षा

TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अच्‍छी खबर है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इसकी घोषणा कभी भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए ही TRE-4 की घोषणा की गई […]

UB India News24 अग॰
परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन
शिक्षा

परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन

बिहार सरकार राज्य की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने की तैयारी में जुट गई है. इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सदस्यीय विशेष समिति का गठन करने का फैसला लिया है. इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर […]

UB India News24 अग॰
पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………
शिक्षा

पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………

बिहार की राजधानी पटना में आज पीएचडी होल्डर्स का लोकभवन मार्च किया गया. यह मार्च सुबह 11 बजे आर ब्लॉक चौराहे से शुरू हुआ. अपनी कई मांगों को लेकर पीएचडी होल्डर्स पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. अब आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए वे लोकभवन तक मार्च कर रहे हैं. मार्च को देखते […]

UB India News22 अग॰
TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….
शिक्षा

TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….

शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। 18 अगस्त से शुरू हुआ ‘न्याय सत्याग्रह’ का आज 5वां दिन है। शुक्रवार को रात भर सैकड़ों छात्र धरनास्थल पर बैठे रहे। वहीं, शनिवार सुबह होते होते ये संख्या हजार तक पहुंच सकती है। […]

UB India News22 अग॰