पटना के मरीन ड्राइव पर सुबह-सुबह हुआ एनकाउंटर, एक शार्प शूटर घायल

पटना के मरीन ड्राइव पर अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी है। उसकी पहचान वैशाली के रहने वाले अमित कुमार के रूप में हुई है। अमित का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है। मौके पर टाउन डीएसपी, DIU, और एसटीएफ मौजूद हैं। आरोपी को गोली लगने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 1 मार्च 2026, 06:09 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना के मरीन ड्राइव पर सुबह-सुबह हुआ एनकाउंटर, एक शार्प शूटर घायल
Photo: UB India News Archive

पटना के मरीन ड्राइव पर अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी है। उसकी पहचान वैशाली के रहने वाले अमित कुमार के रूप में हुई है। अमित का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है।

मौके पर टाउन डीएसपी, DIU, और एसटीएफ मौजूद हैं। आरोपी को गोली लगने के बाद नजदीक के पीएमसीएच में एडमिट कराया गया है। मौके से पिस्टल मिली है। पुलिस की ओर से घटनास्थल को बैरिकेड कर दिया गया है और एफएसएल की टीम बुलाई गई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमित कुमार वैशाली जिले का रहने वाला है. लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पटना में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में आया था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की, जिसके बाद उसने भागने की कोशिश की और मुठभेड़ की स्थिति बन गई. पुलिस की सतर्कता से उसकी योजना नाकाम हो गई.
रौशन उर्फ तात्या पर करने वाला था हमला
बताया जा रहा है कि अमित उर्फ नीतीश हाल ही में पटना सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान पीयूष नामक व्यक्ति के साथ मिलकर रौशन उर्फ तात्या पर हमला करने की नीयत से पहुंचा था. हालांकि उस समय भी पुलिस की सक्रियता के कारण वारदात टल गई थी. जांच एजेंसियों को शक है कि यह पूरी साजिश पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद कुख्यात अपराधी सुबोध सिंह के इशारे पर रची गई थी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अमित के पास से संदिग्ध सामान और मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है. उससे पूछताछ के बाद गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी.

शार्प शूटर है अमित

अमित शार्प शूटर है। दरअसल 27 जनवरी 2025 को पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आए सुबोध सिंह गैंग के रोशन ततीया की हत्या करने आया था। इसी दौरान पुलिस को इसकी भनक लग गई और हत्या से पहले पीयूष पकड़ा गया जबकि अमित फरार हो गया।

अमित ने जिस गैंग से सुपारी ली थी उसके बारे में पुलिस उसे पूछताछ कर रही है।

कोर्ट की सुरक्षा में सेंधमारी

27 जनवरी 2026 की सुबह पटना सिविल कोर्ट में दो हथियारबंद अपराधियों ने घुसने का प्रयास किया जिसमें से पीयूष नाम का अपराधी गेट पर ही चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। दूसरा आरोपी कोर्ट परिसर में घुस गया हालांकि पुलिस की ओर से सुरक्षा बढ़ा दी गई।

इसके बाद अपराधी के मंसूबे पर पानी फिर गया और वह फरार हो गया। पीयूष से जब पूछताछ हुई तो उसने बताया कि वैशाली का रहने वाला अमीत पटना सिविल कोर्ट में उसे अपने साथ बाइक पर लाया था।

किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना था फिर उसके निशानदेही पर ही पुलिस अमित की तलाश कर रही थी, लेकिन वो फरार हो जा रहा था। आज तड़के सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि अमित मरीन ड्राइव से होकर भाग रहा है इसी दौरान पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने फायरिंग कर दी इसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।

बिहार में धड़ाधड़ हो रहे एनकाउंटर
गौरतलब है कि इससे पहले भी पटना में अपराधियों और पुलिस के बीच कई मुठभेड़ हो चुकी हैं. पिछले वर्ष भी कंकड़बाग और बाइपास इलाके में पुलिस ने कुख्यात बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था, जिससे शहर में बड़ी आपराधिक घटनाएं टली थीं. हालिया एनकाउंटर को भी उसी कड़ी में देखा जा रहा है, जहां पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ी वारदात को समय रहते विफल कर दिया गया.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई
अपराध

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन […]

UB India News11 अग॰