पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस से जुड़े संगठन NSUI ने बड़ी जीत हासिल की………

टना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में इस बार NSUI ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष और महासचिव दोनों प्रमुख पदों पर कब्जा जमा लिया. अध्यक्ष पद पर शांतनु शेखर ने 2896 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि छात्र जदयू के प्रिंस कुमार को 1400 और ABVP की अनुष्का कुमारी को 924 मत मिले. महासचिव […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 1 मार्च 2026, 06:14 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस से जुड़े संगठन NSUI ने बड़ी जीत हासिल की………
Photo: UB India News Archive
टना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में इस बार NSUI ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष और महासचिव दोनों प्रमुख पदों पर कब्जा जमा लिया. अध्यक्ष पद पर शांतनु शेखर ने 2896 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि छात्र जदयू के प्रिंस कुमार को 1400 और ABVP की अनुष्का कुमारी को 924 मत मिले. महासचिव पद पर खुशी कुमारी को 2164 वोट मिले और उन्होंने निर्णायक बढ़त के साथ जीत हासिल की.
चुनाव का रिजल्ट देर रात घोषित किया गया. जिसके बाद विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र सौंपे गए. विश्वविद्यालय परिसर में एनएसयूआई समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया. हालांकि अन्य पदों पर एबीवीपी का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा. संयुक्त सचिव पद पर अभिषेक कुमार ने 2143 वोट पाकर जीत दर्ज की, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर हर्ष वर्धन 1519 मतों के साथ विजयी रहे. उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी शिफत फैज ने 1571 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की.
ये रहा वोटिंग परसेंटेज
मतदान प्रतिशत की बात करें तो विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस बार कुल मतदान लगभग 65 प्रतिशत के आसपास रहा. पटना कॉलेज में करीब 68 प्रतिशत, साइंस कॉलेज में 62 प्रतिशत, कॉमर्स कॉलेज में 64 प्रतिशत और मगध महिला कॉलेज में लगभग 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. छात्राओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया.
चुनाव में हुआ था हंगामा
चुनाव के दौरान कुछ जगहों पर हल्का हंगामा भी हुआ. पटना कॉलेज परिसर में बैलेट पेपर में नाम को लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि बीएन कॉलेज में एक फर्जी वोटर पकड़े जाने के बाद माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया और मतदान प्रक्रिया प्रभावित नहीं होने दी. पूरे चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. प्रशासन ने बताया कि कड़ी निगरानी, पहचान पत्र जांच और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के कारण अधिकांश केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा.

तेजप्रताप के रिंकल यादव ने देर रात किया हंगामा

प्रेसिडेंट पद के निर्दलीय उम्मीदवार रिंकल यादव ने काउंटिंग के दौरान देर रात हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने रिंकल यादव को काउंटिंग सेंटर से बाहर निकाला दिया। रिंकल यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि काउंटिंग में पारदर्शिता नहीं बरती गई।

शाम 5 बजे तक हुए मतदान में 37.84% वोटिंग हुई। वोटिंग के दौरान पटना साइंस कॉलेज में गोली चली। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। फायरिंग किसने की इसे लेकर जांच चल रही है।

रिंकल यादव को टांगकर थाने लाई गई थी पुलिस

इससे पहले पटना कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए खड़े तेजप्रताप के कैंडिडेट रिंकल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के विरोध में छात्रों ने पीरबहोर थाने के बाहर हंगामा किया।

पुलिस रिंकल को VC ऑफिस लेकर जा रही थी। इस दौरान छात्र नारेबाजी करने लगे। PU मुर्दाबाद और वॉइस चांसलर मुर्दाबाद के नारे लगे। छात्र इस दौरान VC ऑफिस के गेट के सामने लेट गए।

पुलिस रिंकल यादव को टांगकर थाने ले लाई। इस दौरान रिंकल को उठाकर गाड़ी में बैठाया गया। उन्होंने पैर गाड़ी से बाहर निकाल लिए, पुलिस ने पैर अंदर किए और थाने लाई। स्टूडेंट्स और पुलिस में धक्का मुक्की भी हुई।

इसको लेकर कैंपस में तनाव की स्थिति भी बनी गई थी। छात्रों का आरोप है- नॉमिनेशन के वक्त पेपर पर रिंकल यादव का नाम था, लेकिन चुनाव के दौरान बैलेट पेपर में रिंकल कुमार है। वो छात्र नेता है, पिछले 5 साल से इस यूनिवर्सिटी में संघर्ष कर रहा है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!
शिक्षा

TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा और टीआरई- 4 को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने बड़ी बात कही है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा है कि TRE4 में पीटी-मेन्स और CDP हमने स्वीकार नही किया है। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव दिया है। हमने कहा कि छात्रों […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..
शिक्षा

TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..

BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। वहीं छात्र आज सीएम हाउस घेरने निकले हैं। इस बीच CM सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट कर विद्यार्थी सहयोग शिविर के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया-विद्यार्थियों की हर आवाज सुनी […]

UB India News25 अग॰
एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?
शिक्षा

एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और अगले साल तक एक करोड़ युवा भारतीयों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में ट्रेनिंग देने की घोषणा की। यह स्पष्ट संकेत था कि मोदी सरकार युवाओं को ज्यादा प्रतिस्पर्धी और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना चाहती है। खास बात […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………
शिक्षा

TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अच्‍छी खबर है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इसकी घोषणा कभी भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए ही TRE-4 की घोषणा की गई […]

UB India News24 अग॰
परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन
शिक्षा

परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन

बिहार सरकार राज्य की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने की तैयारी में जुट गई है. इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सदस्यीय विशेष समिति का गठन करने का फैसला लिया है. इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर […]

UB India News24 अग॰
पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………
शिक्षा

पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………

बिहार की राजधानी पटना में आज पीएचडी होल्डर्स का लोकभवन मार्च किया गया. यह मार्च सुबह 11 बजे आर ब्लॉक चौराहे से शुरू हुआ. अपनी कई मांगों को लेकर पीएचडी होल्डर्स पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. अब आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए वे लोकभवन तक मार्च कर रहे हैं. मार्च को देखते […]

UB India News22 अग॰
TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….
शिक्षा

TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….

शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। 18 अगस्त से शुरू हुआ ‘न्याय सत्याग्रह’ का आज 5वां दिन है। शुक्रवार को रात भर सैकड़ों छात्र धरनास्थल पर बैठे रहे। वहीं, शनिवार सुबह होते होते ये संख्या हजार तक पहुंच सकती है। […]

UB India News22 अग॰