संसद परिसर में एक ही दिन में तीन-तीन प्रदर्शन ………….

संसद भवन परिसर में एक दिन में तीन विरोध प्रदर्शनों की ये हैं तीन तस्वीरें. वैसे तो अक्सर विपक्ष एक साथ किसी मुद्दे पर मिलकर कर विरोध प्रदर्शन करता है. मगर कभी-कभी ये नियम टूट भी जाता है. कुछ ऐसा ही नजारा मंगलवार को देखने को मिला… पहली तस्वीर है कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की जो […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 10 मार्च 2026, 08:58 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
संसद परिसर में एक ही दिन में तीन-तीन प्रदर्शन ………….
Photo: UB India News Archive

संसद भवन परिसर में एक दिन में तीन विरोध प्रदर्शनों की ये हैं तीन तस्वीरें. वैसे तो अक्सर विपक्ष एक साथ किसी मुद्दे पर मिलकर कर विरोध प्रदर्शन करता है. मगर कभी-कभी ये नियम टूट भी जाता है. कुछ ऐसा ही नजारा मंगलवार को देखने को मिला… पहली तस्वीर है कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की जो बजट सत्र के पहले चरण से ही जारी है, इसमें लोकसभा से निलंबित सांसद संसद के मकर द्वार पर अपना धरना जारी रखे हैं. ये इनका रोज का रूटीन है क्योंकि ये निलंबित सांसद अंदर लोकसभा में तो जा नहीं सकते इसलिए सीढ़ियों पर धरना देते रहते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

दूसरी तस्वीर है समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन की जिसमें सपा सांसदों जिसमें डिंपल यादव,धर्मेंद्र यादव, प्रिया सरोज, इकरा हसन के साथ बाकी सांसद भी दिखाई दे रहे हैं और इनके हाथ में आलू दिखाई दे रहा हैं. वे सस्ता आलू महंगा बालू के नारे लगा रहे थे. सपा के सांसद हाथों में तख्तियां लिए हुए था जिसमें लिखा था कि आलू का उचित मूल्य दिलाओ और किसानों को बचाओ. किसानों को मत सताओ. उनकी मांग थी कि किसानों को आलू का उचित मूल्य दिलाने में सरकार विफल रही है. इकरा हसन के हाथ में कागज था उस पर लिखा था कि ‘आलू किसान की सुध ले सरकार, उनका जीवन हो रहा बर्बाद’. जबकि प्रिया सरोज के हाथ में जो कागज था उसमें लिखा था कि ‘आलू किसान कर रहे पुकार, उनकी पीड़ा नहीं सुनती सरकार’ जबकि डिंपल यादव के हाथ में जो कागज था उसमें लिखा था कि ‘आलू किसान की सुध ले सरकार, उनका जीवन हो रहा है बर्बाद’.

Latest and Breaking News on NDTV

तीसरा प्रर्दशन वामदलों और आरजेडी के सांसदों का था जिन्होंने तेल हुआ मंहगा, गैस हुआ भारी, कहां छुपी है मोदी सरकार. एक सांसद के हाथ में जो कागज था उसमें लिखा था कि जंग ट्रंप की,महंगाई जनता की,मोदी सरकार चुप क्यों. ये थी संसद भवन परिसर में आज हुए तीन प्रर्दशनों की जिसमें अलग-अलग दलों ने अलग-अलग मुद्दों पर अपना विरोध जताया.

Latest and Breaking News on NDTV
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰