पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था।
यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों को भी लगाया गया था। 3 लेयर में बैरिकेडिंग थी। पहला- बांस की बैरिकेडिंग, दूसरा-पुलिस के जवान, तीसरा-CRPF जवान। प्रदेश अध्यक्ष जौहर आजाद के नेतृत्व में यह मार्च निकाला जा रहा था।
प्रदर्शनकारी गांधी मैदान से नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। पुलिस ने सभी को जेपी गोलंबर पर रोका। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। हालांकि यहां इनकी संख्या 50 के करीब थी। प्रदर्शनकारियों से ज्यादा पुलिस वाले नजर आ रहे थे। पुलिस को समझ नहीं आ रहा था क्या किया जाए।
इस बीच प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास करती रही। प्रदर्शनकारी गांधी मैदान के गेट नंबर 10 के पास जमा हुए और मार्च निकालने का प्रयास किया।
अलग-अलग मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन
70वीं BPSC परीक्षा की न्यायिक जांच कराने, BPSC चेयरमैन पर सख्त कार्रवाई, बिहार की सभी सरकारी भर्तियों में 85 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

(प्रदर्शनकारियों को रोकती पुलिस।)
प्रदेश अध्यक्ष जौहर आजाद के नेतृत्व में निकल रहे अधिकार मार्च में शामिल प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए।
जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंंग कर मुस्तैद पुलिस उनसे लौटने की अपील कर रही है। तीन लेयर में गांधी मैदान के पास सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।
70वीं BPSC परीक्षा की व्यापक जांच की मांग
अधिकार मार्च के पोस्टर में BPSC की 70वीं परीक्षा की व्यापक जांच कराने और BPSC चेयरमैन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इसके अलावा बिहार की सभी भर्तियों में 85 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू करने की भी मांग रखी गई है। संगठन ने BSSC-2 CGL समेत अन्य परीक्षाओं को रद्द करने और दरोगा की 1799 पदों पर बहाली की न्यायिक जांच कराने की मांग भी पोस्टर के माध्यम से उठाई है।
जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश
पटना के जेपी गोलंबर पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की संख्या 50 के करीब है। पुलिस सभी से लगातार लौटने की अपील कर रही है।
मधुबनी जिलाध्यक्ष बोले- समाज को संगठित होने की जरूरत है
आजाद समाज पार्टी (कां) भीम आर्मी के मधुबनी जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार राम ने कहा, आज हम अपनी उन मांगों को लेकर आंदोलन करने आए हैं, जिसे हमने कई बार सरकार के सामने रखी, लेकिन पूरा नहीं किया गया। हमारे बहुजन समाज, अल्पसंख्यक समाज, EBC, दलित, मुस्लिम हो या अति पिछड़ा और पिछड़ा समाज के लोग हैं, वंचित लोग हैं, इन लोगों को आपके माध्यम से हम कहेंगे कि आप लोगों ने 80 वर्ष तक अंधेरे में जी लिया, कम से कम अब तो आप अंधेरे से निकल कर उजाले में जी लें। संगठित हों, सारे लोग एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करें। आज हम हजारों की संख्या में गांधी मैदान से राजभवन तक मार्च करेंगे।







