| CGD Entity (गैस कंपनी) | Offers (ऑफर/छूट का विवरण) |
|---|---|
| Indraprastha Gas Ltd. (IGL) | 31 मार्च 2026 से पहले रजिस्टर करने या गैस शुरू करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को ₹500 मूल्य की मुफ्त गैस। |
| Mahanagar Gas Ltd. (MGL) | DPNG उपभोक्ताओं के लिए ₹500 का रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ; कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट (SD) में ₹1 लाख से ₹5 लाख तक की छूट। |
| GAIL Gas Ltd | घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ₹500 मूल्य की मुफ्त गैस की पेशकश। |
| BPCL | सभी कमर्शियल (व्यावसायिक) कनेक्शनों के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट (Security Deposit) पूरी तरह माफ। |
शिपिंग मंत्रालय की तरफ से सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि भारतीय जहाज शिवालिक और नंदादेवी जो 13 तारीख को रवाना हुए थे और 14 तारीख को सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पार कर चुके थे. इनके आज पहुंचने की उम्मीद है, जिससे गैस आपूर्ति और सुदृढ़ होगी.
पेट्रोलियम मंत्रालय की ज्वाइंट सेकेटरी सुजाता शर्मा ने साफ किया है कि देश में एलपीजी (LPG) की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कहीं भी ‘ड्राई-आउट’ (स्टॉक खत्म होने) की खबर नहीं है. CNG और PNG उपभोक्ताओं को 100% गैस सप्लाई जारी. पेट्रोल पंपों पर भी ड्राई-आउट की कोई रिपोर्ट नहीं. कमर्शियल सेक्टर में LPG का इस्तेमाल फिर से शुरू हो चुका है. सरकार ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि घरेलू गैस की सप्लाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी, इसलिए लोग पैनिक बुकिंग या जमाखोरी से बचें. कालाबाजारी रोकने के लिए राज्यों के साथ मिलकर 1100 से अधिक स्थानों पर औचक निरीक्षण किए गए हैं.
सरकार का मुख्य जोर अब उपभोक्ताओं को पाइप नेचुरल गैस (PNG) पर शिफ्ट करने पर है. 14 तारीख को जारी नए सरकारी आदेश के अनुसार, जिन लोगों के पास एलपीजी और पीएनजी दोनों कनेक्शन हैं, उनसे एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने की अपील की गई है ताकि जरूरतमंदों तक सिलेंडर पहुंच सके. अधिकारियों ने साफ कहा है कि सिलेंडर की होम डिलीवरी जारी रहेगी, इसलिए वितरकों के पास भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है.
550 भारतीयों ने आर्मेनिया बॉर्डर किया पार
विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के अनुसार, ईरान से 550 से अधिक भारतीय (284 तीर्थयात्रियों सहित) आर्मेनिया और 90 भारतीय अजरबैजान सीमा पार कर चुके हैं. 28 फरवरी से अब तक पश्चिम एशिया क्षेत्र से कुल 2.28 लाख भारतीय स्वदेश लौट चुके हैं. तेहरान में भारतीय दूतावास पूरी तरह सक्रिय है और प्रवासियों की सहायता कर रहा है. दूसरी ओर शिपिंग अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी भारतीय बंदरगाह पर माल ढुलाई में कोई बाधा या भीड़भाड़ नहीं है.
ये भी पढ़ें – पटना में LPG के लिए बड़ा खेला! सम्राट चौधरी के नाम पर उठवा लिए गैस सिलेंडर
मुख्य प्वाइंट्स
1. देश में पेट्रोल पंप हाईएस्ट कैपेसिटी पर ऑपरेट कर रहे हैं, कहीं भी ड्राई-आउट की रिपोर्ट नहीं.
2. CNG और PNG ग्राहकों को 100% नेचुरल गैस सप्लाई जारी.
3. कमर्शियल उपभोक्ताओं से LPG से PNG कनेक्शन में शिफ्ट होने की अपील.(
4. PNG कनेक्शन लेने के लिए लोग CGD कंपनियों से ई-मेल, कस्टमर पोर्टल, लेटर या कॉल सेंटर के जरिए संपर्क कर सकते हैं.
5. जहां नेटवर्क मौजूद है, वहां कम समय में PNG कनेक्शन देने की तैयारी.
6. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने 31 मार्च से पहले कनेक्शन लेने वालों को ₹500 का फ्री गैस ऑफर दिया.
7. महानगर गैस समेत कई कंपनियां सिक्योरिटी डिपॉजिट माफ और अन्य इंसेंटिव दे रही हैं.
8. GAIL और BPCL भी PNG कनेक्शन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दे रहे हैं.
9. ज्यादा से ज्यादा लोगों को क्लीन फ्यूल PNG अपनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है.
10. PNGRB ने CGD कंपनियों को अतिरिक्त संसाधन लगाने और ज्यादा कनेक्शन देने के निर्देश दिए.
11. घरेलू उपभोक्ताओं के लिए LPG सप्लाई जारी, कहीं भी ड्राई-आउट नहीं.
12. ऑनलाइन LPG बुकिंग बढ़कर लगभग 90% पहुंची.
13. डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) का इस्तेमाल बढ़कर 53% से 72% हुआ.
14. कई राज्यों में कमर्शियल LPG का वितरण फिर से शुरू.
15. ब्लैक मार्केटिंग और होर्डिंग रोकने के लिए राज्यों में कंट्रोल रूम और मीटिंग्स.
16. यूपी, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, मिजोरम समेत कई राज्यों में छापेमारी (रेड).
17. ऑयल कंपनियों की टीमों ने 1100 से ज्यादा जगहों पर सरप्राइज इंस्पेक्शन किए.
18. केंद्र सरकार ने 14 तारीख को आदेश जारी कर PNG और LPG दोनों कनेक्शन वालों से PNG इस्तेमाल बढ़ाने की अपील की.








