दुबई में धड़ाधड़ हो रहे हमले, ओमान का टैंकर उड़ा

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष अब 18वें दिन में प्रवेश कर चुका है, जिसमें दोनों पक्षों की सैन्य कार्रवाई और बयानबाजी, दोनों ही तेज हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को दोबारा खोलने में मदद करने की अपील दोहराई. हालांकि उनके इस प्रस्ताव पर अमेरिका के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 17 मार्च 2026, 07:22 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दुबई में धड़ाधड़ हो रहे हमले, ओमान का टैंकर उड़ा
Photo: UB India News Archive
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष अब 18वें दिन में प्रवेश कर चुका है, जिसमें दोनों पक्षों की सैन्य कार्रवाई और बयानबाजी, दोनों ही तेज हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को दोबारा खोलने में मदद करने की अपील दोहराई. हालांकि उनके इस प्रस्ताव पर अमेरिका के कई सहयोगी देश अभी उत्साह नहीं दिखा रहे हैं. ईरानी मीडिया के मुताबिक राजधानी तेहरान में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे संकेत मिल रहा है कि संघर्ष और तेज हो गया है. इसी बीच वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका के करीब 200 सैनिक 7 खाड़ी देशों में हुए हमलों में जख्मी हुए हैं

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला

इसी बीच संयुक्त अरब अमीरात एक बार फिर ईरान के निशाने पर आ गया है. दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमलों की खबर सामने आई, जिसके कारण कई उड़ानों में देरी हुई और कुछ फ्लाइट्स को दूसरी जगह डायवर्ट करना पड़ा. ईरान,वह मुख्य रूप से अरब मुल्कों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को टार्गेट कर रहा है. इस क्रम में उनसे एक बार फिर यूएई के फुजैराह और शाह ऑयल डिपो पर हमला कर दिया. इस कारण यूएई और दुबई एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है. इतना ही नहीं यूएई ने अपने पूरे एयर स्पेस को बंद कर दिया है. इस जंग की वजह से दुबई को भारी नुकसान हो रहा है क्योंकि दुबई एक बेहद अहम इंटरनेशनल बिजनेस हब है.

फुजैराह ऑयल इंडस्ट्रीज एरिया पर ड्रोन अटैक

रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी ड्रोन हमले के कारण फुजैराह ऑयल इंडस्ट्रीज एरिया में आग लग गई. अबू धाबी प्रशासन ने भी कहा है कि शाह ऑयल एंड गैस फील्ड में भी ड्रोन हमला हुआ है. इस कारण वहां भी भीषण आग लगी है. हालांकि इस हमलों में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है. खबरों के मुताबिक फुजैराह ऑयल इंडस्ट्रीज का पोर्ट यूएई का एक मात्र ऐसा ऑयल एक्सपोर्ट रूट है जो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बाइपास करता है यानि इस हमले के बाद तेल के व्यापार के एक और रूट पर दिक्कत आ सकती है. ईरान ने पहले ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर रखा है. इस कारण दुनिया में तेल की कीमत आसमान छू रही है.

1300 से ज्यादा लोगों की मौत

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने दावा किया कि अमेरिका और इजरायल के हमलों में अब तक 1,300 से अधिक लोग मारे गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि हमलों में रिहायशी इलाकों और महत्वपूर्ण नागरिक ढांचे को जानबूझकर निशाना बनाया गया. वहीं अमेरिकी संस्था HRANA का कहना है कि मृतकों की संख्या 1,858 तक हो सकती है, जिनमें नागरिक और सैन्यकर्मी दोनों शामिल हैं. उधर लेबनान में भी हालात गंभीर हैं. वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह के इजरायल पर हमले शुरू करने के बाद से इजरायली हमलों में कम से कम 773 लोगों की मौत हो चुकी है.
दुबई में लगे अमेरिका का रडार ध्वस्त

ईरान के एक ड्रोन हमले में सऊदी अरब के उत्तर-पूर्व में स्थित अल-क़ैसुमाह एयरपोर्ट पर लगा अमेरिकी निर्मित AN/FPS-117 अर्ली वॉर्निंग रडार नष्ट हो गया. यह रडार एयर डिफेंस सिस्टम का बेहद अहम हिस्सा माना जाता है, जो सैकड़ों किलोमीटर दूर से ही दुश्मन के विमान, मिसाइल और ड्रोन का पता लगाने में सक्षम होता है. इस हमले को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिहाज़ से बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि ऐसे रडार किसी भी देश की हवाई निगरानी और शुरुआती चेतावनी प्रणाली की रीढ़ होते हैं.

March 17, 202612:07 IST

दुबई में लगातार धमाके, ओमान में तेल टैंकर जला

ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी के के मुताबिक आज ओमान के पास एक तेल टैंकर पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ. वहीं दुबई और दोहा में भी लगातार धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है. यहां मिसाइल अलर्ट भी जारी कर दिया गया था, जिसके बाद से धमाके सुने जा रहे हैं.

ईरान ने उड़ाया अमेरिका का मजाक- ‘ऑपरेशन फियर’

ईरान की सेना के संयुक्त कमांड खतम अल अनबिया सेंट्रल हेडक्वॉर्टर्स के प्रवक्ता इब्राहीम जुल्फागरी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि युद्ध का फैसला सोशल मीडिया पर नहीं, बल्कि असली युद्ध के मैदान में होता है.उन्होंने ट्रंप के दावों का मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि अमेरिका का सैन्य अभियान एपिक फ्यूरी नाम का नहीं बल्कि एपिक फियर कहलाना चाहिए. उन्होंने कहा कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं पूरी तरह तैयार हैं और किसी भी हमले का जवाब मैदान में देंगी. उनके अनुसार युद्ध का परिणाम बयानबाजी या प्रचार से नहीं, बल्कि सैन्य ताकत और रणनीति से तय होता है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰