विधानसभा चुनाव : BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

असम विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने एक साथ 88 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। बीते बुधवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगी थी और अब इसकी घोषणा कर दी गई है। केंद्रीय चुनाव समिति […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 19 मार्च 2026, 06:59 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..
Photo: UB India News Archive

असम विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने एक साथ 88 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। बीते बुधवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगी थी और अब इसकी घोषणा कर दी गई है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, PM मोदी, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल थे।

BJP ने जारी किए 88 प्रत्याशियों के नाम

BJP ने गोलकगंज से अश्विनी राय सरकार, धुबरी से उत्तम प्रसाद, बिरसिंग जरूआ से माधवी दास, गोलपारा पश्चिम से पबित्र राभा और दुधनई से टंकेश्वर राभा को टिकट दिया है। वहीं, अभयपुरी से भूपेन रॉय, बिजनी से अरूप कुमार डे, भवानीपुर-सोरभोग से रंजीत कुमार दास, मंडिया से बादल चंद्र आर्य, चमरिया से ज्योत्स्ना कलिता और बोको-चायगांव से राजू मेच को प्रत्याशी बनाया गया है।

जालुकबारी से CM हिमंता बने उम्मीदवार

पार्टी ने पलासबारी से हिमांशु शेखर बैश्य, रंगिया से भबेश कलिता, कमलपुर से दिगंत कलिता, दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई, नई गुवाहाटी से दिप्लु रंजन सरमा, गुवाहाटी सेंट्रल से विजय कुमार गुप्ता और जालुकबारी से डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को मौका दिया है। वहीं, बरखेत्री से नारायण डेका, नलबाड़ी से जयंत मल्ल बरुआ, तिहू से चंद्रमोहन पाटोवारी, तामुलपुर से बिस्वजीत देइमारी, गोरेस्वर से विक्टर कुमार दास, टांगला से बिकन चंद्र डेका, सिपाझार से  डॉ. परमानंद राजबंशी को BJP ने उम्मीदवार बनाया है।

जागीरोड से पीयूष हाजरिका प्रत्याशी घोषित

BJP ने मंगलदाई से नीलिमा देवी, जागीरोड से पीयूष हाजरिका, मोरीगांव से रमा कांत देवरी, ढिंग से डॉ. मुकुट कुमार देबनाथ, सामागुरी से अनिल सैकिया, बरहमपुर से जीतू गोस्वामी, नौगांव-बतद्रबा से रूपक सरमा, राहा से शशि कांत दास और होजाई से शिलादित्य देव को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं, लामडिंग से सिबू मिश्रा, ढेकियाजुली से अशोक सिंघल, बरछला से रितु बरन सरमा, रंगापारा से कृष्ण कमल तांती, नदुआर से पदम हाजरिका, बिश्वनाथ से पल्लब लोचन दास और बेहाली  से मुनींद्र दास BJP के उम्मीदवार बने हैं।

बिहपुरिया से भूपेन कुमार बोरा होंगे कैंडिडेट

भारतीय जनता पार्टी ने गोहपुर से उत्पल बोरा, बिहपुरिया से भूपेन कुमार बोरा, रोंगोनदी से ऋषिराज हाजरिका, लखीमपुर से मानब डेका, ढकुआखाना से नबा कुमार दलेई, धेमाजी से डॉ. रनोज पेगु, जोनाई से भुबन पेगु, सदिया से बलिन चेतिया, डुम डुमा से रूपेश गोवाला, मार्घेरिटा से भास्कर शर्मा, डिगबोई से सुरेन फुकन, माकुम से संजय किशन, तिनसुकिया से पुलक गोहाई, चबुआ-लाहोवाल से बिनोद हाजरिका, डिब्रूगढ़ से प्रशांत फुकन, खोवांग से चक्रधर गगोई और दुलियाजान से रामेश्वर तेली को कैंडिडेट घोषित किया है।

केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

केरल में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीख जारी हो चुकी है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियों को शुरू कर दिया है और चुनाव प्रचार के मैदान में कूद पड़े हैं। लेफ्ट, भाजपा, कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करनी भी शुरू कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं।

जारी हुई उम्मीदवारों की लिस्ट

बुधवार को नितिन नबीन की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की कल बैठक हुई। इस बैठक में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सभी सदस्य शामिल हुए। समिति ने आगामी केरलम विधानसभा चुनाव के लिए निम्नलिखित नाम तय किए हैं-:

केरलम में कब है चुनाव?

चुनाव आयोग ने हाल ही में घोषणा की थी कि केरलम में 140 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव का आयोजन आगामी 9 अप्रैल को किया जाएगा। चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी लेफ्ट गठबंधन (LDF) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF के बीच में है। चुनाव के परिणाम 4 मई के घोषित किए जाएंगे।

केरलम विधानसभा चुनाव का शेड्यूल

  • गजट नोटिफिकेशन की तारीख- 16 मार्च 2026
  • नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 23 मार्च 2026
  • वोटिंग की तारीख- 9 अप्रैल 2026
  • परिणाम- 4 मई 2026
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰