पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की आज तीन रैलियां , कटवा, दिनाजपुर और मुर्शिदाबाद में करेंगे संबोधित,

श्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में पूर्व और पश्चिम बर्धमान जिला सियासी मुकाबले का बड़ा केंद्र बन गया है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में शनिवार को पीएम मोदी अपने चुनावी अभियान को तेज करते हुए पूर्वी बर्धमान के बाद जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर में रैलियां करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कालना में जनसभा करेंगे, जबकि सीएम […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 11 अप्रैल 2026, 05:34 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की आज तीन रैलियां , कटवा, दिनाजपुर और मुर्शिदाबाद में करेंगे संबोधित,
Photo: UB India News Archive

श्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में पूर्व और पश्चिम बर्धमान जिला सियासी मुकाबले का बड़ा केंद्र बन गया है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में शनिवार को पीएम मोदी अपने चुनावी अभियान को तेज करते हुए पूर्वी बर्धमान के बाद जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर में रैलियां करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कालना में जनसभा करेंगे, जबकि सीएम ममता बनर्जी की रैली को लेकर प्रशासन अलर्ट है. भाजपा ‘विजय संकल्प सभा’ के जरिए 16 उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रही है, वहीं ममता बनर्जी भी अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार तेज कर रही हैं. इस बीच शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर पुराने नेताओं की उपेक्षा और अपमान का आरोप लगाया और उन्हें भाजपा में शामिल होने का न्योता दिया. उन्होंने मंगलकोट के नेता विकास नारायण चौधरी को भाजपा में शामिल कराते हुए दावा किया कि टीएमसी में उपेक्षा के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ी.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में पूर्व और पश्चिम बर्धमान जिला सियासी लड़ाई का बड़ा केंद्र बन गया है. एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कालना में जनसभा को संबोधित करेंगे. दूसरी ओर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 13 अप्रैल की रैली के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. भाजपा की ‘विजय संकल्प सभा’ के जरिए पार्टी जिले के 16 उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेगी.
कालना के धात्रीग्राम स्थित शिमलन मैदान में पीएम मोदी की विशाल जनसभा के लिए सेना के हेलीकॉप्टर ने लैंडिंग ट्रायल भी किया. पीएम मोदी और सीएम ममता बनर्जी की रैलियों को देखते हुए जिले में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है. टीएमसी नेता ममता बनर्जी बर्धमान में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए मैदान में उतर रही हैं. उनकी रैली में गलसी से आलोक कुमार मांझी, दुर्गापुर पूर्व से प्रदीप मजूमदार और आउसग्राम से श्यामा प्रसन्न लोहार के समर्थन में वोट की अपील की जाएगी.
शनिवार को बर्धमान में दोनों बड़े नेताओं की रैलियों ने चुनावी मुकाबले को और ज्यादा दिलचस्प और हाई-वोल्टेज बना दिया है, जहां हर दल अपनी ताकत झोंकने में जुटा है.
LIVE UPDATE 
शुभेंदु अधिकारी टीएमसी पर हुए हमलावर
उधर, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस अपने पुराने और जमीनी नेताओं को नजरअंदाज कर रही है और उनका अपमान हो रहा है. उन्होंने कहा कि जिन नेताओं ने शुरुआती दौर में पार्टी को मजबूत किया, उन्हें अब हाशिये पर धकेला जा रहा है. अधिकारी ने ऐसे नेताओं से भाजपा में शामिल होने की अपील की और मंगलकोट के वरिष्ठ नेता विकास नारायण चौधरी को पार्टी में शामिल कराया. उनका दावा है कि तृणमूल में उपेक्षा और अपमान के कारण ही चौधरी ने भाजपा का रुख किया.

BJP का कांग्रेस पर हमला, बंगाल में ‘सीधी लड़ाई TMC से’ का दावा

बीजेपी नेता एनवी सुभाष ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले कांग्रेस को राजनीतिक रूप से खत्म बताते हुए कहा कि असली मुकाबला केवल BJP और ममता बनर्जी की टीएमसी के बीच है. उन्होंने कांग्रेस पर ध्रुवीकरण के आरोपों को खारिज करते हुए उसे कमजोर और अप्रासंगिक बताया. सुभाष ने कहा कि BJP का मुख्य लक्ष्य ममता सरकार को हटाना है और पार्टी को चुनाव में जीत का भरोसा है. यह बयान कांग्रेस नेता सुभंकर सरकार के आरोपों के जवाब में आया, जिसमें उन्होंने BJP और TMC पर मिलीभगत और ध्रुवीकरण का आरोप लगाया था. वहीं अमित शाह ने BJP का ‘संकल्प पत्र’ जारी कर सोनार बांग्ला के विजन के तहत सुरक्षा, रोजगार और महिला सुरक्षा पर जोर दिया.

बंगाल एसआईआर पर बोले दिलीप घोष- ‘जिनके पास असली दस्तावेज़ हैं, उनके नाम सूची में होंगे’

विशेष गहन पुनरावृति (SIR) में 90 लाख वोटरों के नाम कटने को लेकर नाराजगी जता रहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने जवाब दिया है. SIR के मुद्दे पर खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा- ‘ममता बनर्जी ने इसका बहुत विरोध किया था, जिनके पास असली दस्तावेज़ हैं, उनके नाम सूची में होंगे.’ उन्होंने आगे कहा कि एसआईआर में जो भी समस्याएं आई हैं उसे चुनाव आयोग और अदालत ने काफी हद तक दूर करने का प्रयास किया है. जिनका डॉक्यूमेंट सही है उनको रास्ता बताया गया है उसी में जाएं तभी न्याय मिलेगा. बिहार में 65 लाख लोगों के नाम कटे, चुनाव हुआ सरकार बन गई, कहीं कोई विरोध नहीं है. यहां भी 90 लाख लोगों के नाम कटे हैं, यह एक करोड़ भी जा सकता है. जिनके डॉक्यूमेंट सही हैं उनके नाम दोबारा आएंगे. जिनके पास नहीं है उनका नहीं आएगा, चाहे कोई कुछ भी कर ले.

कृष्णानगर उत्तर से TMC उम्मीदवार का नामांकन खारिज, EC का बड़ा फैसला

निर्वाचन आयोग ने कृष्णानगर उत्तर सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार अभिनव भट्टाचार्य का नामांकन लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 9ए के तहत खारिज कर दिया. आयोग के अनुसार, उनका राज्य सरकार के साथ संविदात्मक संबंध होने के कारण हितों का टकराव बनता है, जिससे वे चुनाव लड़ने के अयोग्य हो गए. भट्टाचार्य ने फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, जबकि ममता बनर्जी की पार्टी अब इस सीट पर नए उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रही है.

अभिषेक बनर्जी का अमित शाह पर हमला, घुसपैठ और सुरक्षा मुद्दों पर उठाए सवाल

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर घुसपैठ के मुद्दे को बार-बार उठाने को लेकर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भी घुसपैठिया माना जाएगा. उन्होंने आतंकवादी हमलों को रोकने में विफलता पर गृह मंत्रालय की भूमिका पर भी सवाल उठाए. साथ ही ‘कट मनी’ और मनरेगा फंड को लेकर केंद्र सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग करते हुए भाजपा पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत: एक संबोधन से आगे, भारत की पहचान और वैश्विक विमर्श की बड़ी परीक्षा……………..
राष्ट्रीय

न्यूयॉर्क में मोहन भागवत: एक संबोधन से आगे, भारत की पहचान और वैश्विक विमर्श की बड़ी परीक्षा……………..

न्यूयॉर्क की धरती पर जब किसी भारतीय नेता या विचारक की आवाज गूंजती है, तो वह केवल एक शहर के सभागार तक सीमित नहीं रहती। न्यूयॉर्क दुनिया की आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक राजधानी जैसा महत्व रखने वाला शहर है। यहां कही गई बात भारत में भी सुनी जाती है और दुनिया के अनेक हिस्सों में […]

UB India News29 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………
खास खबर

पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………

पूर्व सीडीएस जनरल अनिल जौहान के एक बयान के बाद पाकिस्तान के किराना हिल्स की चर्चा जोरों पर है. भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि बीते साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उस किराना हिल्स पर कोई हमला नहीं किया गया. बल्कि भारत ने ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा इलाके में तैनात […]

UB India News26 अग॰
‘दिमागी नक्सल’ से इतने आहत क्यों है कांग्रेस के नेता ……………….
खास खबर

‘दिमागी नक्सल’ से इतने आहत क्यों है कांग्रेस के नेता ……………….

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजनीति को ऐसे-ऐसे शब्द दिए हैं, जो उनके समर्थकों को जितना पसंद आते हैं, उससे कहीं ज्यादा उनके विरोधियों को बेधते हैं। शब्द की पहुंच और सफलता को इन दोनों ही परिस्थितियों से समझा जा सकता है। दिल्ली के 2020 के विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने पहली बार आंदोलनजीवी शब्द का […]

UB India News24 अग॰
भाजपा की रणनीति को कितनी धार देगी नितिन की नई टीम…………..
राष्ट्रीय

भाजपा की रणनीति को कितनी धार देगी नितिन की नई टीम…………..

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा घोषित नई राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश समेत अगले वर्ष विधानसभा चुनावों वाले राज्यों को जिस तरह प्रतिनिधित्व दिया गया है, उससे साफ है कि भाजपा ने संगठनात्मक पुनर्संरचना के बहाने आने वाले चुनावों की राजनीतिक बिसात भी बिछानी शुरू कर दी है। दरअसल, भाजपा की […]

UB India News19 अग॰
जनगणना 2027: आंकड़ों की लड़ाई या सत्ता के नए समीकरण को लेकर क्यों मचा है घमासान………………….
राष्ट्रीय

जनगणना 2027: आंकड़ों की लड़ाई या सत्ता के नए समीकरण को लेकर क्यों मचा है घमासान………………….

जनगणना को लेकर इस समय जो सियासी घमासान है, उसकी जड़ सिर्फ जनसंख्या की गिनती नहीं, बल्कि जातिगत आंकड़े, आरक्षण, सामाजिक न्याय और भविष्य के राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़ी हुई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जनगणना 2027 में पहली बार स्वतंत्र भारत में व्यापक जाति-गणना शामिल की जा रही है। केंद्र सरकार ने 30 […]

UB India News19 अग॰
नितिन नवीन की नई टीम का एलान, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ महामंत्री बनाए गए…………
राष्ट्रीय

नितिन नवीन की नई टीम का एलान, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ महामंत्री बनाए गए…………

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान कर दिया। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री […]

UB India News17 अग॰
वंदे मातरम् पर सियासी घमासान: राष्ट्रगीत से राजनीति तक
राष्ट्रीय

वंदे मातरम् पर सियासी घमासान: राष्ट्रगीत से राजनीति तक

भारत की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ का अवसर देश के लिए गौरव, स्मरण और आत्ममंथन का दिन होना चाहिए था। लेकिन इस बार स्वतंत्रता दिवस के आसपास राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। जिस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान करोड़ों भारतीयों […]

UB India News16 अग॰
79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने काफी दूरी तय की है…..
राष्ट्रीय

79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने काफी दूरी तय की है…..

आजादी सिर्फ सत्ता या व्यवस्था से मुक्ति का नाम नहीं, बल्कि हर नागरिक के अपने हिस्से की स्वतंत्रता, सम्मान और बेहतर जीवन की तलाश है. 79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने भूख, गरीबी, अशिक्षा और अभावों से काफी दूरी तय की है, लेकिन नई पीढ़ी के लिए आजादी के मायने अब बदल गए […]

UB India News15 अग॰