बिहार के किशनगंज सदर थाना अध्यक्ष के पास मिली 20 करोड़ की बेनामी संपत्ति!

बिहार पुलिस के एक और अधिकारी पर भ्रष्टाचार की गाज गिरी है. किशनगंज सदर थाना के अध्यक्ष (SHO) अभिषेक कुमार रंजन के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है. मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 की सुबह 8:30 बजे से ही ईओयू की टीमों ने पटना, छपरा और किशनगंज सहित उनके 5 अलग-अलग ठिकानों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 15 अप्रैल 2026, 05:46 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार के किशनगंज सदर थाना अध्यक्ष के पास मिली 20 करोड़ की बेनामी संपत्ति!
Photo: UB India News Archive

बिहार पुलिस के एक और अधिकारी पर भ्रष्टाचार की गाज गिरी है. किशनगंज सदर थाना के अध्यक्ष (SHO) अभिषेक कुमार रंजन के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है. मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 की सुबह 8:30 बजे से ही ईओयू की टीमों ने पटना, छपरा और किशनगंज सहित उनके 5 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दस्तक दी. ईओयू के अनुसार, अभिषेक रंजन के पास उनकी वैध आय से करीब 118.66% अधिक की अवैध संपत्ति होने के पुख्ता सबूत मिले हैं.

2009 से अब तक की कमाई का ‘गणित’

सारण (छपरा) के रहने वाले अभिषेक कुमार रंजन साल 2009 में बिहार पुलिस में बतौर सब-इंस्पेक्टर भर्ती हुए थे. साल 2023 में उनका प्रमोशन हुआ और वे इंस्पेक्टर बने. अपने सेवा काल के दौरान वे मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और पटना जैसे महत्वपूर्ण जिलों में तैनात रहे. ईओयू की जांच में सामने आया है कि इस अवधि में उनकी कुल वैध आय 1 करोड़ 47 लाख 17 हजार रुपये रही, जबकि उन्होंने 2 करोड़ 9 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति अर्जित कर ली. सभी खर्चों को काटकर देखा जाए तो उनके पास 1.70 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अवैध पाई गई है.

पटना में 4 मंजिला महल और सिलीगुड़ी में कीमती प्लॉट

छापेमारी के दौरान पटना के रामकृष्ण नगर में उनका 2200 वर्ग फीट में फैला एक आलीशान 4 मंजिला (G+3) मकान मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक है. इसके अलावा छपरा के प्रभुनाथ नगर में 30 लाख का मकान और पैतृक गांव पैगा में 50 लाख की लागत से बन रहा एक दो मंजिला मकान भी ईओयू की नजर में है. इतना ही नहीं, सिलीगुड़ी के दार्जिलिंग रोड पर 6 कट्ठा जमीन की बाउंड्री कराई गई है, जिसके लिए प्रमोटर को 84 लाख रुपये नकद दिए गए थे.

5 सितारा शौक और लग्जरी लाइफस्टाइल

अभिषेक रंजन न केवल संपत्ति जुटाने में माहिर थे, बल्कि उनकी जीवनशैली भी किसी बड़े उद्योगपति जैसी थी. जांच में पता चला कि इसी साल जनवरी में वे अपने परिवार के साथ मुंबई की हवाई यात्रा पर गए थे और वहां 15 दिनों तक देश के सबसे महंगे 5 सितारा होटल ‘द ताज’ में ठहरे थे. उनके पास महंगे मोबाइल फोन और विलासिता के अन्य सामान भी मिले हैं. बच्चों की पढ़ाई पर भी मोटा पैसा खर्च किया जा रहा है. हाल ही में उन्होंने अपने बड़े बेटे का एडमिशन DPS सिलीगुड़ी में कराया, जिसके लिए 2.50 लाख रुपये केवल प्रवेश शुल्क के तौर पर दिए गए.

सिंडिकेट से सांठगांठ और बेनामी संपत्तियां

ईओयू को जानकारी मिली है कि अभिषेक रंजन का जमीन सिंडिकेट के साथ गहरा जुड़ाव है. सिलीगुड़ी के सेवक रोड पर एक फ्लैट और करीब 6-7 ट्रक खरीदे जाने की भी जानकारी सामने आई है. मुजफ्फरपुर के फतेहपुर कांटी में भी करोड़ों के निवेश की चर्चा है. बताया जा रहा है कि उनकी बेनामी संपत्तियों की कुल कीमत 20 करोड़ रुपये से भी अधिक हो सकती है. किशनगंज में तैनाती के दौरान उन पर बालू, शराब और तस्करी से जुड़े माफियाओं को संरक्षण देकर अवैध उगाही करने का भी गंभीर आरोप है.

फिलहाल, आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की यह कार्रवाई जारी है और बरामद दस्तावेजों की गहराई से जांच की जा रही है. ईओयू जल्द ही इस मामले में और भी बड़े खुलासे कर सकती है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई
अपराध

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन […]

UB India News11 अग॰