बिहार में जनगणना के नाम पर आता एक लिंक, क्लिक करते ही अकाउंट साफ…..

जनगणना 2027 का काम शुरू हो चुका है। बिहार में भी जनगणना के लिए स्व-गणना के लिए पोर्टल लॉन्च किया जा चुका है। कई लोगों ने स्व गणना के लिए पोर्टल में जानकारी भर कर अपना गणना नंबर भी ले लिया है। लेकिन बिहार में जनगणना के नाम पर एक अजब ही खेल भी शुरू […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 28 अप्रैल 2026, 09:22 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में जनगणना के नाम पर आता एक लिंक, क्लिक करते ही अकाउंट साफ…..
Photo: UB India News Archive

जनगणना 2027 का काम शुरू हो चुका है। बिहार में भी जनगणना के लिए स्व-गणना के लिए पोर्टल लॉन्च किया जा चुका है। कई लोगों ने स्व गणना के लिए पोर्टल में जानकारी भर कर अपना गणना नंबर भी ले लिया है। लेकिन बिहार में जनगणना के नाम पर एक अजब ही खेल भी शुरू हो गया है।

स्व गणना के नाम पर ठगी का जाल

जनगणना के नाम पर साइबर ठगों ने भी जाल फैला दिया है। लोगों को फर्जी फोन कॉल, SMS और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए फंसाया जा रहा है। साइबर ठग खुद को सेंसस ऑफिसर यानी जनगणना ऑफिसर बन कर लोगों को फोन कर रहे हैं। इसके बाद शुरू हो जा रहा इनका खेल। ये पहले जनगणना फॉर्म भरवाने की बात करते हैं। जैसे ही शिकार इनके झांसे में आता है, वो उसे एक लिंक भेजते हैं, इसके बाद जैसे ही शख्स उस लिंक पर क्लिक करता है, उसका खाता खाली हो जाता है।

साइबर सेल जांच में जुटी

बिहार पुलिस की साइबर सेल को भी ये जानकारी मिली है। इसके साथ ही पुलिस को कुछ शिकायतें भी मिली हैं। पुलिस ने सभी कंप्लेन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि राजधाननी पटना समेत कई जिलों में साइबर ठगों ने जनगणना के नाम पर जाल बिछाया है। खासतौर पर गांव देहात के इलाके साइबर ठगों के नजर पर हैं।

गांव के लोगों को फंसा रहे ठग

साइबर ठग भोले-भाले गांव वालों को फोन करते हैं। वो ऐसी जगहों को चुनते हैं जहां डिजिटल साक्षरता कम होती है। इसके बाद वो शिकार को कहते हैं कि उनकी स्व गणना पूरी नहीं हुई है। अगर उन्होंने जल्दी फॉर्म नहीं भरा तो उनका नाम रजिस्टर से कट जाएगा या फिर वो खुद को मिलने वाले फायदे से वंचित रह जाएंगे। इसी में शिकार झांसे में आ जाता है।

लिंक पर क्लिक किया और खाते से पैसे गायब

बताया जा रहा है कि साइबर ठग जो लिंक भेजते हैं, उस पर क्लिक करते ही मोबाइल फोन हैंग कर जाता है, लेकिन बैकग्राउंड में प्रोसेस चलता रहता है, इसी दौरान ठग खाते से पैसे निकाल लेते हैं। मुजफ्फरपुर की एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। उन्होंने भी ऐसे ही एक लिंक पर क्लिक कर दिया जो SMS के जरिए उनके पास आया था। इसके बाद उनके खाते से ठगों ने 10 हजार रुपये उड़ा लिए।

सावधानी ही एकमात्र उपाय है

इसलिए सावधानी ही उपाय है। स्वगणना के लिए किसी भी सहारे की जरूरत नहीं है। इसके लिए पोर्टल खुला है और आपको उसी पर जाकर अपनी जानकारी देनी है। समझिए कैसे।

  • कॉल, एसएमएस या व्हाट्सएप पर संपर्क कर हो रहा ठगी का प्रयास
  • अधिकृत पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर ही स्व गणना कराने की सलाह
  • सिर्फ 33 सवालों के जवाब दें, और कुछ नहीं करना
  • अगर कोई जनगणना के नाम पर मोबाइल पर कुछ खोलने को कहे तो समझ जाएं कि फ्रॉड है
  • सिर्फ 5 से 15 मिनट के बीच इस पोर्टल से आप पूरी कर सकते हैं परिवार की स्व गणना

संदिग्ध कॉल की शिकायत के लिए डायल करें 1930

बिहार पुलिस की साइबर सेल ने लोगों से अपील की है कि वो ऐसी ठगी से बचकर रहें। वहीं साइबर यूनिट ने कहा कि अगर किसी को भी आई कोई कॉल साइबर ठगों की लगती है तो वो फौरन 1930 नंबर डायल करें और नंबर बताते हुए इसकी खबर पुलिस को दें। साथ ही फोन पर किसी के भी कहने पर न कोई लिंक क्लिक करें और न ही फर्जी ऐप इंस्टॉल करें।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई
अपराध

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन […]

UB India News11 अग॰