पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज……

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है. दरअसल बिहार में शिक्षक भर्ती TRE 4 को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा अब सड़क पर दिखाई देने लगा है. शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में TRE […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 8 मई 2026, 09:04 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज……
Photo: UB India News Archive
बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है. दरअसल बिहार में शिक्षक भर्ती TRE 4 को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा अब सड़क पर दिखाई देने लगा है. शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में TRE 4 अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज से विरोध मार्च निकाला. अभ्यर्थियों ने सम्राट सरकार और बीपीएससी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. अभ्यर्थियों मुख्यमंत्री आवास जाना चाह रहे थे. इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन अभ्यर्थी नहीं माने, जिसके बाद पुलिस ने शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया. लाठीचार्ज में छात्रों को गंभीर रूप से चोट लगी है. कई छात्रों को पुलिस ने पकड़ कर वैन में बंद कर दिया है.
बता दें, शिक्षक अभ्यर्थी लंबे समय से TRE 4 का विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे हैं और देरी को लेकर नाराज हैं. यह प्रदर्शन छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में किया गया. प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि सरकार लगातार भर्ती प्रक्रिया में देरी कर रही है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है. प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने बीपीएससी की नई नियमावली का भी विरोध किया. इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें कई छात्रों को चोट लगी है.
बीपीएससी की नई नियमावली से नाराज हैं अभ्यर्थी
छात्रों का आरोप है कि नियमों में बदलाव से अभ्यर्थियों को नुकसान हो सकता है. प्रदर्शनकारी “TRE 4 विज्ञापन जारी करो” और “नियमावली वापस लो” जैसे नारे लगा रहे थे. जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों का विरोध मार्च आगे बढ़ते हुए बाकरगंज पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे. अभ्यर्थियों को आगे बढ़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड में दिखा. जेपी गोलंबर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया ताकि प्रदर्शनकारियों को रोका जा सके और कानून व्यवस्था बनी रहे.
नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के लिए बड़ी चुनौती!
प्रदर्शन को लेकर पटना के कई इलाकों में यातायात भी प्रभावित हुआ. फिलहाल पुलिस और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. TRE 4 अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द विज्ञापन जारी नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. बता दें, बिहार में एक दिन पहले ही यानि गुरुवार को सम्राट कैबिनेट का विस्तार हुआ और मिथिलेश तिवारी बिहार के नए शिक्षा मंत्री बने हैं. ऐसे में मिथिलेश तिवारी के सामने TRE 4 अभ्यर्थियों की मांग पूरा करना एक बड़ी चुनौती होगी.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!
शिक्षा

TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा और टीआरई- 4 को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने बड़ी बात कही है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा है कि TRE4 में पीटी-मेन्स और CDP हमने स्वीकार नही किया है। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव दिया है। हमने कहा कि छात्रों […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..
शिक्षा

TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..

BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। वहीं छात्र आज सीएम हाउस घेरने निकले हैं। इस बीच CM सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट कर विद्यार्थी सहयोग शिविर के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया-विद्यार्थियों की हर आवाज सुनी […]

UB India News25 अग॰
एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?
शिक्षा

एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और अगले साल तक एक करोड़ युवा भारतीयों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में ट्रेनिंग देने की घोषणा की। यह स्पष्ट संकेत था कि मोदी सरकार युवाओं को ज्यादा प्रतिस्पर्धी और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना चाहती है। खास बात […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………
शिक्षा

TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अच्‍छी खबर है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इसकी घोषणा कभी भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए ही TRE-4 की घोषणा की गई […]

UB India News24 अग॰
परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन
शिक्षा

परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन

बिहार सरकार राज्य की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने की तैयारी में जुट गई है. इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सदस्यीय विशेष समिति का गठन करने का फैसला लिया है. इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर […]

UB India News24 अग॰
पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………
शिक्षा

पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………

बिहार की राजधानी पटना में आज पीएचडी होल्डर्स का लोकभवन मार्च किया गया. यह मार्च सुबह 11 बजे आर ब्लॉक चौराहे से शुरू हुआ. अपनी कई मांगों को लेकर पीएचडी होल्डर्स पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. अब आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए वे लोकभवन तक मार्च कर रहे हैं. मार्च को देखते […]

UB India News22 अग॰
TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….
शिक्षा

TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….

शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। 18 अगस्त से शुरू हुआ ‘न्याय सत्याग्रह’ का आज 5वां दिन है। शुक्रवार को रात भर सैकड़ों छात्र धरनास्थल पर बैठे रहे। वहीं, शनिवार सुबह होते होते ये संख्या हजार तक पहुंच सकती है। […]

UB India News22 अग॰