बंगाल में भी गुंडागर्दी को रोकने के लिए योगी आदित्यनाथ का मॉडल लागू करना होगा !………………

बंगाल में जिसकी आशंका थी, वही हो गया। नई सरकार के गठन से पहले कोलकाता में हाई प्रोफाइल मर्डर हुआ। शुभेन्दु अधिकारी के PA चन्द्रनाथ रथ को गोलियों से भून दिया गया। जिस तरह से इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि ये हत्या पूरी योजना के साथ, रेकी करके, राजनीतिक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 9 मई 2026, 04:12 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बंगाल में भी गुंडागर्दी को रोकने के लिए योगी आदित्यनाथ का मॉडल लागू करना होगा !………………
Photo: UB India News Archive

बंगाल में जिसकी आशंका थी, वही हो गया। नई सरकार के गठन से पहले कोलकाता में हाई प्रोफाइल मर्डर हुआ। शुभेन्दु अधिकारी के PA चन्द्रनाथ रथ को गोलियों से भून दिया गया। जिस तरह से इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि ये हत्या पूरी योजना के साथ, रेकी करके, राजनीतिक संदेश देने के लिए किया गया।

शुभेन्दु अधिकारी ने भी कहा है कि साजिश तो उन्हें मारने की थी लेकिन हत्यारे उन तक नहीं पहुंच पाए, इसलिए उनके पीए को निशाना बनाया गया। शुभेन्दु ने कहा, ये हत्याकांड भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार का बदला हो सकता है। चन्द्रनाथ रथ की मां ने कहा, वह चाहती हैं उनके बेटे के हत्यारों को कानून सजा दे। वह खुद मां हैं, इसलिए हत्यारों के लिए फांसी की मांग नहीं करेंगी, लेकिन उनकी गोद उजाड़ने वालों को जिंदगी भर जेल में रखा जाना चाहिए।

भाजपा विधायक अर्जुन सिंह ने सीधे सीधे अभिषेक बनर्जी का नाम लिया। अर्जुन सिंह ने कहा, चुनावी हार से अभिषेक बनर्जी बौखला गए हैं, ये हत्या उसी का नतीजा है। तृणमूल कांग्रेस ने इस मामले की जांच CBI से कराने की मांग की है। ममता की पार्टी ने कहा कि चुनाव के बाद हिंसा रोकने में चुनाव आयोग नाकाम रहा है, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और दफ़्तरों पर हमले हो रहे हैं, उनके तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो चुकी है, ये बीजेपी और चुनाव आयोग की नाकामी का नतीजा है।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा, सिर्फ दो दिन इंतजार कीजिए। शपथग्रहण के बाद गुडों और माफिया का बुरा वक्त शुरू होगा। 9 मई के बाद बंगाल में अपराधियों का इलाज वैसे ही होगा जैसे यूपी में बीजेपी की सरकार ने किया है। शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या इस बात का ज्वलन्त  सबूत है कि बंगाल में हत्यारों की हिम्मत किस कदर बढ़ गई है।

चुनाव में TMC की हार के बाद भी अपराधियों को किसी का डर नहीं है। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का, राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्याओं का एक खूनी इतिहास रहा है।

पांच साल पहले  2021 में विधानसभा चुनाव में TMC की जीत के बाद  31 लोगों की हत्या हुई थी, हिंसा की 88 घटनाएं हुईं थीं। पिछले 6 साल में देश भर में चुनावों के दौरान जितनी हिंसा हुई, उनमें 35 प्रतिशत घटनाएं बंगाल में हुईं। इसलिए चुनाव से पहले अर्धसैनिक बलों की 700 कंपनियों को तैनात करना पड़ा। चुनाव के दौरान किसी की जान नहीं गई, गोली चलाने और बम फेंकने की घटनाएं नहीं हुई लेकिन चुनाव के नतीजे आने के बाद जो हुआ वह दुखदायक है।

शुभेंदु अधिकारी की बात सही है कि बंगाल में भी गुंडागर्दी को रोकने के लिए योगी आदित्यनाथ का मॉडल लागू करना होगा। अपराधियों के दिलोदिमाग में पुलिस का डर कायम करना होगा।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी आज राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। लेकिन इस शपथ ग्रहण समारोह के बीच, सबसे ज्यादा चर्चा उनके भव्य राजनीतिक कद की नहीं, बल्कि उनकी संपत्ति की हो रही है।

शुभेंदु अधिकारी द्वारा दिए गए हलफनामे के अनुसार, बंगाल के नए मुखिया के पास न तो अपनी कोई कार है और न ही निवेश के नाम पर सोना, उनकी कुल घोषित नकदी मात्र 12,000 रुपये है। उनकी कुल घोषित संपत्ति करीब ₹85.87 लाख है। इसमें ₹24.57 लाख की चल संपत्ति और ₹61.30 लाख की अचल संपत्ति शामिल है।

बैंक खातों और निवेश में कितनी रकम?

शुभेंदु अधिकारी के विभिन्न बैंकों में कुल 14 खाते हैं। इनमें पंजाब नेशनल बैंक, SBI, एक्सिस बैंक और कुछ को-ऑपरेटिव बैंक शामिल हैं। इन खातों में कुल जमा राशि करीब ₹7.34 लाख बताई गई है। इसके अलावा उन्होंने नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC), किसान विकास पत्र और पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम में भी निवेश किया हुआ है। LIC की कई पॉलिसियां भी उनके नाम पर हैं।

जमीन और फ्लैट भी हैं शामिल

अचल संपत्ति की बात करें तो शुभेंदु अधिकारी के पास पूर्वी मिदनापुर जिले में कृषि भूमि और कुछ रिहायशी संपत्तियां हैं। उन्होंने नंदीग्राम समेत कई इलाकों में कृषि भूमि घोषित की है। इसके अलावा तमलुक और कुमारपुर में फ्लैट और पुश्तैनी संपत्ति भी उनके नाम पर दर्ज है। इन सभी संपत्तियों की कुल कीमत करीब ₹61 लाख से ज्यादा बताई गई है।

ममता बनर्जी को हराकर बने जायंट किलर

शुभेंदु अधिकारी ने 2026 विधानसभा चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर करते हुए टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को हराया। कभी ममता बनर्जी के करीबी रहे शुभेंदु 2020 में बीजेपी में शामिल हो गए थे। इस चुनाव में बीजेपी ने 294 सीटों में से 207 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया।

कोई कर्ज नहीं

हलफनामे के मुताबिक शुभेंदु अधिकारी पर किसी तरह का बैंक लोन या सरकारी बकाया नहीं है। वित्त वर्ष 2024-25 में उनकी कुल आय करीब ₹17.38 लाख रही। उनकी आय के सोर्स MLA वेतन, सांसद पेंशन और बिजनेस बताए गए हैं।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत: एक संबोधन से आगे, भारत की पहचान और वैश्विक विमर्श की बड़ी परीक्षा……………..
राष्ट्रीय

न्यूयॉर्क में मोहन भागवत: एक संबोधन से आगे, भारत की पहचान और वैश्विक विमर्श की बड़ी परीक्षा……………..

न्यूयॉर्क की धरती पर जब किसी भारतीय नेता या विचारक की आवाज गूंजती है, तो वह केवल एक शहर के सभागार तक सीमित नहीं रहती। न्यूयॉर्क दुनिया की आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक राजधानी जैसा महत्व रखने वाला शहर है। यहां कही गई बात भारत में भी सुनी जाती है और दुनिया के अनेक हिस्सों में […]

UB India News29 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………
खास खबर

पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………

पूर्व सीडीएस जनरल अनिल जौहान के एक बयान के बाद पाकिस्तान के किराना हिल्स की चर्चा जोरों पर है. भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि बीते साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उस किराना हिल्स पर कोई हमला नहीं किया गया. बल्कि भारत ने ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा इलाके में तैनात […]

UB India News26 अग॰
‘दिमागी नक्सल’ से इतने आहत क्यों है कांग्रेस के नेता ……………….
खास खबर

‘दिमागी नक्सल’ से इतने आहत क्यों है कांग्रेस के नेता ……………….

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजनीति को ऐसे-ऐसे शब्द दिए हैं, जो उनके समर्थकों को जितना पसंद आते हैं, उससे कहीं ज्यादा उनके विरोधियों को बेधते हैं। शब्द की पहुंच और सफलता को इन दोनों ही परिस्थितियों से समझा जा सकता है। दिल्ली के 2020 के विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने पहली बार आंदोलनजीवी शब्द का […]

UB India News24 अग॰
भाजपा की रणनीति को कितनी धार देगी नितिन की नई टीम…………..
राष्ट्रीय

भाजपा की रणनीति को कितनी धार देगी नितिन की नई टीम…………..

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा घोषित नई राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश समेत अगले वर्ष विधानसभा चुनावों वाले राज्यों को जिस तरह प्रतिनिधित्व दिया गया है, उससे साफ है कि भाजपा ने संगठनात्मक पुनर्संरचना के बहाने आने वाले चुनावों की राजनीतिक बिसात भी बिछानी शुरू कर दी है। दरअसल, भाजपा की […]

UB India News19 अग॰
जनगणना 2027: आंकड़ों की लड़ाई या सत्ता के नए समीकरण को लेकर क्यों मचा है घमासान………………….
राष्ट्रीय

जनगणना 2027: आंकड़ों की लड़ाई या सत्ता के नए समीकरण को लेकर क्यों मचा है घमासान………………….

जनगणना को लेकर इस समय जो सियासी घमासान है, उसकी जड़ सिर्फ जनसंख्या की गिनती नहीं, बल्कि जातिगत आंकड़े, आरक्षण, सामाजिक न्याय और भविष्य के राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़ी हुई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जनगणना 2027 में पहली बार स्वतंत्र भारत में व्यापक जाति-गणना शामिल की जा रही है। केंद्र सरकार ने 30 […]

UB India News19 अग॰
नितिन नवीन की नई टीम का एलान, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ महामंत्री बनाए गए…………
राष्ट्रीय

नितिन नवीन की नई टीम का एलान, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ महामंत्री बनाए गए…………

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान कर दिया। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री […]

UB India News17 अग॰
वंदे मातरम् पर सियासी घमासान: राष्ट्रगीत से राजनीति तक
राष्ट्रीय

वंदे मातरम् पर सियासी घमासान: राष्ट्रगीत से राजनीति तक

भारत की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ का अवसर देश के लिए गौरव, स्मरण और आत्ममंथन का दिन होना चाहिए था। लेकिन इस बार स्वतंत्रता दिवस के आसपास राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। जिस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान करोड़ों भारतीयों […]

UB India News16 अग॰
79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने काफी दूरी तय की है…..
राष्ट्रीय

79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने काफी दूरी तय की है…..

आजादी सिर्फ सत्ता या व्यवस्था से मुक्ति का नाम नहीं, बल्कि हर नागरिक के अपने हिस्से की स्वतंत्रता, सम्मान और बेहतर जीवन की तलाश है. 79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने भूख, गरीबी, अशिक्षा और अभावों से काफी दूरी तय की है, लेकिन नई पीढ़ी के लिए आजादी के मायने अब बदल गए […]

UB India News15 अग॰