शुभेंदु के शपथ ग्रहण में नेताओं के साथ-साथ साधु-संतों का भी जमावड़ा

पश्चिम बंगाल में पहली बार बनने जा रही भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं के साथ-साथ साधु-सतों का भी भारी जमावड़ा है. कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए देश भर से बीजेपी और एनडीए के नेता पहुंच रहे हैं. बंगाल के स्थानीय नेता, कार्यकर्ता के साथ-साथ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 9 मई 2026, 05:29 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
शुभेंदु के शपथ ग्रहण में नेताओं के साथ-साथ साधु-संतों का भी जमावड़ा
Photo: UB India News Archive

पश्चिम बंगाल में पहली बार बनने जा रही भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं के साथ-साथ साधु-सतों का भी भारी जमावड़ा है. कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए देश भर से बीजेपी और एनडीए के नेता पहुंच रहे हैं. बंगाल के स्थानीय नेता, कार्यकर्ता के साथ-साथ बड़ी संख्या में साधु-संत भी वहां पहुंचे हैं. ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे एक साधु ने कहा, “अब राम राज्य शुरू हो गया है, इसलिए साधु यहां आए हैं…”

शुभेंदु अधिकारी के जब मंच पर खड़े सीएम पद की शपथ ले रहे होंगे तो करीब 20 राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस पल के गवाह बनेंगे. बीजेपी और एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री वहां मौजूद रहेंगे. दूसरे देशों से भी मेहमान शुभेंदु के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच रहे हैं. कई केंद्रीय मंत्री भी वहां पहुंच चुके हैं.

एक साधु ने कहा, “…पीएम मोदी जहां भी जाते हैं, भगवा झंडा लहराता है. इसलिए मेरे हृदय में उनके लिए सम्मान है…” एक साधु ने कहा, “यहां इतने सारे साधु-संत इकट्ठा हुए हैं… जो धर्म की लड़ाई लड़ रहा है उसका साथ देना ज़रूरी है, इसीलिए हम यहां उनका साथ देने आए हैं…”

BJP समर्थक बोले- सनातनी सरकार बनने जा रही, हम सनातनी का फर्ज निभाने आए
एक बीजेपी समर्थक ने कहा, “आज एक सनातनी सरकार बनने जा रही है… हम सनातनी होने का फ़र्ज़ निभाने आए हैं…” भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने कहा, “यह तो खुशी की बात है कि सुवेंदु अधिकारी विपक्ष के नेता से आज मुख्यमंत्री बन रहे हैं. सब खुश हैं, इससे खुशी की बात और क्या होगी… भाजपा सरकार के शासन में विकास होता है…”

मैं बंगाल की बेटियों-बहनों के लिए काफी खुशः रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचीं. उन्होंने कहा, “मैं बंगाल के लिए, बंगाल की बेटियों के लिए और बंगाल की महिलाओं के लिए बहुत खुश हूं जिन्होंने TMC सरकार के चलते 15 साल अत्याचार और दमन का झेला. लेकिन अब, बंगाल की जनता ने ‘सोनार बांग्ला’ के लिए वोट दिया है…”

‘सोनार बांग्ला’ युग आधिकारिक तौर पर शुरूः शुभेंदु अधिकारी
शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया, “सचमुच, पश्चिम बंगाल के लिए यह एक ऐतिहासिक सुबह है. ‘सिटी ऑफ़ जॉय’ में दूरदर्शी नेता पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करना हमारे लिए गहरे गर्व और उल्लास का क्षण है. आज, जब हम आज़ादी के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार बनी बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के गवाह बन रहे हैं, तो हम अपने संस्थापकों के सपनों को पूरा कर रहे हैं. आज दशकों के कुशासन का अंत हो रहा है और विकास, शांति और समृद्धि के ‘डबल इंजन’ वाले युग की शुरुआत हो रही है. ‘सोनार बांग्ला’ का युग आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है. स्वागत है, प्रधानमंत्री जी.”

भाजपा सांसद बोले- यह ऐतिहासिक पल
भाजपा सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा, “यह ऐतिहासिक पल है. बंगाल का समय आ गया है, उत्तर प्रदेश और असम में इतनी तेजी से तरक्की हो रही है. यहां भाजपा की सरकार आने के बाद बंगाल में और ज्यादा विकास और प्रगति होगी. बंगाल की जो अपेक्षाएं हैं उसे हम पूरा करेंगे.”

जयंत चौधरी ने कहा- बंगाल की जनता ने दिया ऐताहासिक जनादेश
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोलकाता पहुंचे. उन्होंने कहा, “इस ऐतिहासिक अवसर पर, रवींद्रनाथ टैगोर को स्मरण करते हुए हम बंगाल की जनता का ऐतिहासिक जनादेश के लिए धन्यवाद करते हैं. हम अपने महत्वपूर्ण राज्य बंगाल की ओर देख रहे हैं, जो देश के पटल पर एक आर्थिक महाशक्ति बन सकता है, ताकि वह अपना उचित स्थान ग्रहण कर सके. मुझे आशा है कि विकास की गति में वृद्धि होगी. मैं भाजपा और ज़मीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को अपनी शुभकामनाएँ देता हूँ, इससे संपूर्ण राजग परिवार को प्रोत्साहन मिलेगा.”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰