बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

बिहार में अपराध की बदौलत संपत्ति जमा करने वाले अपराधियों की पहचान कर उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई है. बीएनएसएस की धारा-107 के प्रावधानों के तहत अपराधियों की संपत्ति जब्त करने का प्रावधान है. इसके तहत अब तक 1433 अपराधियों की पहचान कर ली गई है. इसमें 428 व्यक्तियों की संपत्ति […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 23 मई 2026, 06:09 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट
Photo: UB India News Archive

बिहार में अपराध की बदौलत संपत्ति जमा करने वाले अपराधियों की पहचान कर उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई है. बीएनएसएस की धारा-107 के प्रावधानों के तहत अपराधियों की संपत्ति जब्त करने का प्रावधान है. इसके तहत अब तक 1433 अपराधियों की पहचान कर ली गई है. इसमें 428 व्यक्तियों की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करने से संबंधित प्रस्ताव न्यायालय में भेजा गया है. इसमें 103 अपराधियों के खिलाफ संपत्ति जब्ती की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है. जबकि, 4 अपराधियों के खिलाफ संपत्ति जब्ती का आदेश कोर्ट के स्तर से पारित कर दिया गया है. यह जानकारी एडीजी (विधि-व्यवस्था) सुधांशु कुमार ने पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन के सभागार में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी.

एडीजी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है. इसके तहत बीएनएसएस की धारा 126 और 135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है. इस वर्ष जनवरी से 15 मई तक 4 लाख 13 हजार 118 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. 1 लाख 34 हजार 358 से चेतावनी के तौर पर बंध-पत्र (बॉड) भरवाया गया है. ताकि भविष्य में वे इस तरह की किसी घटना को अंजाम नहीं दे सकें. इसी अवधि में 676 अपराधियों पर सीसीए (क्राइम कंट्रोल एक्ट) लगाने के लिए संबंधित जिलों के डीएम को प्रास्ताव भेजा गया है. इसमें 252 लोगों के खिलाफ आदेश भी पारित हो गया है.

आरोपियों के खिलाफ की गई है सख्त कार्रवाई 

एडीजी (विधि-व्यवस्था) ने बताया कि जनवरी से 15 मई तक अपराध के कुछ संगीन मामलों में 33 हजार 126 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. इसमें हत्या में 2023, डकैती में 311, लूट में 573, एससी-एसटी एक्ट के मामले में 1572 अरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस मुख्यालय अपराधियों को सजा दिलाने पर भी खासतौर से फोकस कर रहा है. इसी क्रम में जनवरी से अप्रैल तक राज्य के विभिन्न न्यायालयों के स्तर से 52 हजार 567 कांड़ों में 70 हजार 624 व्यक्तियों को सजा दिलवाई गई है. इसी तरह विधि-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले मामलों में काफी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है.

सांप्रदायिक हिंसा के मामले में 57, पुलिस पर हमला मामले में 1065, भीड़ के स्तर से हिंसा के 4 और हर्ष फायरिंग के मामले में 20 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. इस तरह जनवरी से अब तक 1146 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. अपराध नियंत्रित करने के लिए वाहन जांच पर लगातार जारी है. इस अवधि में 4 लाख 5 हजार 704 वाहनों की जांच की गई है, जिसमें 48 हजार 216 को नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 7 करोड़ 4 लाख 82 हजार रुपये वसूले गए हैं. अलग-अलग कांड़ों में जब्त वाहनों की संख्या 750 है.

पर्व-त्योहार पर खासतौर से नजर

एडीजी ने बताया कि नियंत्रण कक्ष के स्तर से संवेदनशील पर्वों के समय सतत निगरानी रखी जाती है. आगामी गंगा दशहरा और बकरीद पर्व के शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी जिलों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. सभी जिलों को पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मुहैया करा दिए गए हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई
अपराध

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन […]

UB India News11 अग॰