रिश्ते, औपचारिकता और शंकाएं: क्या है मार्को रूबियो के दौरे के मायने…………….

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत-अमेरिका संबंधों के एक नाजुक मोड़ पर भारत पहुंचे हैं। यों तो इस दौरे को हिंद-प्रशांत और क्वाड के प्रति वॉशिंगटन की निरंतर प्रतिबद्धता के तौर पर पेश किया गया, लेकिन इसका मकसद साफ था: उस रणनीतिक भरोसे को फिर से मजबूत करना, जो हाल के कुछ महीनों में कमजोर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 25 मई 2026, 05:45 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
रिश्ते, औपचारिकता और शंकाएं: क्या है मार्को रूबियो के दौरे के मायने…………….
Photo: UB India News Archive

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत-अमेरिका संबंधों के एक नाजुक मोड़ पर भारत पहुंचे हैं। यों तो इस दौरे को हिंद-प्रशांत और क्वाड के प्रति वॉशिंगटन की निरंतर प्रतिबद्धता के तौर पर पेश किया गया, लेकिन इसका मकसद साफ था: उस रणनीतिक भरोसे को फिर से मजबूत करना, जो हाल के कुछ महीनों में कमजोर पड़ता दिख रहा था। भारतीय निर्यात के खिलाफ ट्रंप की आक्रामक टैरिफ नीति, पाकिस्तान के साथ वॉशिंगटन की नई कूटनीतिक सक्रियता, अमेरिका की चीन रणनीति को लेकर अनिश्चितता और ईरान संकट से निपटने के अलग-अलग दृष्टिकोणों ने नई दिल्ली में बेचैनी बढ़ा दी थी। इसलिए रूबियो की चार-दिवसीय भारत यात्रा एक औपचारिक राजनयिक मुलाकात कम और ‘आश्वस्त करने वाली कूटनीति’ का अभ्यास ज्यादा बनती दिख रही है। प्रधानमंत्री मोदी से रूबियो की मुलाकात में व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, आपूर्ति शृंखलाओं व उभरती प्रौद्योगिकियों पर विशेष जोर दिया गया है।

मगर इनके पीछे एक बड़ा भू-राजनीतिक उद्देश्य है: भारत को इस निष्कर्ष पर पहुंचने से रोकना कि वॉशिंगटन की रणनीतिक प्राथमिकताएं कहीं और खिसक रही हैं। रूबियो भारत को यह भरोसा दिलाने आए हैं कि अमेरिका अब भी नई दिल्ली को अपनी हिंद-प्रशांत रणनीति के लिए बेहद जरूरी मानता है। रूबियो ने प्रधानमंत्री मोदी को व्हाइट हाउस आने का ट्रंप का निमंत्रण भी दिया।

इस दौरे का मकसद टैरिफ विवादों की वजह से खराब हुए आर्थिक संबंधों को स्थिर करना भी है। हालांकि, अंतरिम व्यवस्था ने टैरिफ को कम कर दिया है, लेकिन एक व्यापक व्यापार समझौता अब भी दूर की कौड़ी बना हुआ है। इसलिए, ऊर्जा व्यापार के विस्तार पर रूबियो का जोर केवल वाणिज्य तक ही सीमित नहीं, बल्कि इसका उद्देश्य व्यापक संबंधों में तनाव को कम करना भी है। पश्चिम एशिया में पैदा हुई बाधाओं और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास की अस्थिरता के चलते भारत को ऊर्जा के मामले में गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। रूबियो ने इस मौके का फायदा उठाते हुए तर्क दिया कि अमेरिका की ऊर्जा आपूर्ति भारत के आयात में विविधता लाने और अस्थिर क्षेत्रों पर निर्भरता को कम करने में मदद कर सकती है। वॉशिंगटन ऊर्जा निर्यात को भारत के साथ अपने बड़े व्यापार घाटे को कम करने के एक तरीके के रूप में भी देखता है।

नई दिल्ली पारंपरिक रूप से ईरान के साथ संतुलित संबंध बनाए हुए है, जिसका मुख्य कारण ऊर्जा जरूरतें और कनेक्टिविटी से जुड़े हित (चाबहार परियोजना) हैं। भारत के सामने कठिन चुनौती है कि वह वॉशिंगटन के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को संतुलित रखते हुए, तेहरान के साथ स्वतंत्र जुड़ाव के लिए भी गुंजाइश बनाए रखे। मौजूदा ऊर्जा संकट अमेरिका और इस्राइल के ईरान के साथ बढ़ते टकराव के कारण ही ज्यादा गहरा गया है। जहां एक तरफ वॉशिंगटन ऊर्जा के विकल्प पेश कर रहा है, वहीं अमेरिकी नीतियों ने ही उस अस्थिरता को बढ़ाने में भी योगदान दिया है, जिससे एशियाई ऊर्जा प्रवाह बाधित हो रहा है।

रूबियो की यात्रा इसलिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह नई दिल्ली में होने वाली ‘क्वाड’ विदेश मंत्रियों की बैठक से ठीक पहले हुई है। क्वाड चीन के विरुद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र में संतुलन बनाए रखने का एक केंद्रीय मंच है। हालांकि हाल में इस समूह की गति धीमी होने के संकेत मिले हैं। शीर्ष-स्तरीय शिखर सम्मेलन न होने और ट्रंप की भारत यात्रा टल जाने से यह धारणा बनी कि ‘क्वाड’ का अनौपचारिक रूप से दर्जा घटा दिया गया है। इसलिए, नई दिल्ली में रूबियो की मौजूदगी का एक मकसद अंशतः ऐसी धारणाओं को मजबूत होने से रोकना है। भारत के लिए, ‘क्वाड’ उपयोगी तो है, लेकिन पर्याप्त नहीं। नई दिल्ली क्षेत्रीय स्थिरता, तकनीकी साझेदारी और रक्षा सहयोग के लिए अमेरिका से एक स्थायी प्रतिबद्धता चाहती है। लेकिन ट्रंप की ‘लेन-देन वाली’ विदेश नीति अक्सर अनिश्चितता पैदा करती है। भारत को इस बात की चिंता है कि वॉशिंगटन का रणनीतिक ध्यान, घरेलू राजनीतिक समीकरणों या चीन के साथ बदलते संबंधों के आधार पर अचानक बदल सकता है। रूबियो ने हिंद-प्रशांत नीति में निरंतरता पर जोर देकर इन शंकाओं को दूर करने की कोशिश की। लेकिन सिर्फ प्रतीकात्मकता से भारत को आश्वस्त नहीं किया जा सकता, जब तक कि ठोस आर्थिक और रणनीतिक प्रतिबद्धताएं न हों।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बातचीत के बाद, रूबियो ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों की ‘रफ्तार कम नहीं हुई है’ और वे ‘आने वाले वर्षों में और भी ज्यादा मजबूत होंगे।’ उन्होंने उम्मीद जताई कि लंबे समय से लंबित द्विपक्षीय व्यापार समझौता जल्द ही पूरा हो जाएगा, और ज्यादातर बड़े वैश्विक मुद्दों पर दोनों देश ‘रणनीतिक रूप से एकमत’ हैं।

गर्मजोशी के बावजूद, कई ढांचागत चुनौतियां भारत-अमेरिका संबंधों को जटिल बनाती जा रही हैं। पहला मुद्दा व्यापार है। ट्रंप की संरक्षणवादी नीति एक बड़ी अड़चन है। भारत को बाजार तक ज्यादा पहुंच, स्थिर टैरिफ नीतियां और अचानक लगने वाले व्यापारिक दंडों से सुरक्षा चाहिए। वहीं अमेरिका अपने कृषि, प्रौद्योगिकी और विनिर्माण उत्पादों के निर्यात के लिए व्यापक पहुंच चाहता है। दूसरी चुनौती रूस है। भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद वॉशिंगटन में संवेदनशील मुद्दा बना हुआ है। हालांकि, अमेरिका ने अस्थायी रूप से अपना रुख नरम किया है, लेकिन दबाव फिर से बढ़ सकता है। भारत ऊर्जा सुरक्षा और रक्षा आपूर्ति के लिए रूस को अनिवार्य मानता है। तीसरा, आप्रवासन और वीजा नीतियां भारतीय पेशेवरों और छात्रों के लिए लगातार परेशानी का सबब बनी हुई हैं। अमेरिका के ग्रीन कार्ड और एच1बी से जुड़े सख्त नियम भारतीयों में नाराजगी पैदा करते हैं, जो इन दोनों देशों के बीच सबसे मजबूत कड़ियों में से एक रहे हैं।

चौथी चुनौती रणनीतिक स्वायत्तता है। भारत किसी भी कठोर चीन-विरोधी सैन्य गुट का हिस्सा नहीं बनना चाहता। वह बिना किसी गठबंधन की बाध्यता के साझेदारी चाहता है। रूबियो की भारत यात्रा में चीन और पाकिस्तान, दोनों के लिए स्पष्ट भू-राजनीतिक संदेश भी निहित है। कुल मिलाकर, रूबियो की यात्रा भारत-अमेरिका संबंधों में दिख रही दूरी को कम करने में सफल होती दिख रही है, लेकिन इससे उन संबंधों में मौजूद बुनियादी विरोधाभास खत्म नहीं हुए। आज इन संबंधों का आधार भावनात्मक रणनीतिक तालमेल कम और आपसी जरूरत ज्यादा है। एशिया में चीन को संतुलित करने के लिए अमेरिका को भारत की जरूरत है, जबकि भारत को अमेरिकी तकनीक, निवेश और भू-राजनीतिक समर्थन की जरूरत है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत: एक संबोधन से आगे, भारत की पहचान और वैश्विक विमर्श की बड़ी परीक्षा……………..
राष्ट्रीय

न्यूयॉर्क में मोहन भागवत: एक संबोधन से आगे, भारत की पहचान और वैश्विक विमर्श की बड़ी परीक्षा……………..

न्यूयॉर्क की धरती पर जब किसी भारतीय नेता या विचारक की आवाज गूंजती है, तो वह केवल एक शहर के सभागार तक सीमित नहीं रहती। न्यूयॉर्क दुनिया की आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक राजधानी जैसा महत्व रखने वाला शहर है। यहां कही गई बात भारत में भी सुनी जाती है और दुनिया के अनेक हिस्सों में […]

UB India News29 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………
खास खबर

पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………

पूर्व सीडीएस जनरल अनिल जौहान के एक बयान के बाद पाकिस्तान के किराना हिल्स की चर्चा जोरों पर है. भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि बीते साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उस किराना हिल्स पर कोई हमला नहीं किया गया. बल्कि भारत ने ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा इलाके में तैनात […]

UB India News26 अग॰
‘दिमागी नक्सल’ से इतने आहत क्यों है कांग्रेस के नेता ……………….
खास खबर

‘दिमागी नक्सल’ से इतने आहत क्यों है कांग्रेस के नेता ……………….

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजनीति को ऐसे-ऐसे शब्द दिए हैं, जो उनके समर्थकों को जितना पसंद आते हैं, उससे कहीं ज्यादा उनके विरोधियों को बेधते हैं। शब्द की पहुंच और सफलता को इन दोनों ही परिस्थितियों से समझा जा सकता है। दिल्ली के 2020 के विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने पहली बार आंदोलनजीवी शब्द का […]

UB India News24 अग॰
भाजपा की रणनीति को कितनी धार देगी नितिन की नई टीम…………..
राष्ट्रीय

भाजपा की रणनीति को कितनी धार देगी नितिन की नई टीम…………..

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा घोषित नई राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश समेत अगले वर्ष विधानसभा चुनावों वाले राज्यों को जिस तरह प्रतिनिधित्व दिया गया है, उससे साफ है कि भाजपा ने संगठनात्मक पुनर्संरचना के बहाने आने वाले चुनावों की राजनीतिक बिसात भी बिछानी शुरू कर दी है। दरअसल, भाजपा की […]

UB India News19 अग॰
जनगणना 2027: आंकड़ों की लड़ाई या सत्ता के नए समीकरण को लेकर क्यों मचा है घमासान………………….
राष्ट्रीय

जनगणना 2027: आंकड़ों की लड़ाई या सत्ता के नए समीकरण को लेकर क्यों मचा है घमासान………………….

जनगणना को लेकर इस समय जो सियासी घमासान है, उसकी जड़ सिर्फ जनसंख्या की गिनती नहीं, बल्कि जातिगत आंकड़े, आरक्षण, सामाजिक न्याय और भविष्य के राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़ी हुई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जनगणना 2027 में पहली बार स्वतंत्र भारत में व्यापक जाति-गणना शामिल की जा रही है। केंद्र सरकार ने 30 […]

UB India News19 अग॰
नितिन नवीन की नई टीम का एलान, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ महामंत्री बनाए गए…………
राष्ट्रीय

नितिन नवीन की नई टीम का एलान, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ महामंत्री बनाए गए…………

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान कर दिया। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री […]

UB India News17 अग॰
वंदे मातरम् पर सियासी घमासान: राष्ट्रगीत से राजनीति तक
राष्ट्रीय

वंदे मातरम् पर सियासी घमासान: राष्ट्रगीत से राजनीति तक

भारत की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ का अवसर देश के लिए गौरव, स्मरण और आत्ममंथन का दिन होना चाहिए था। लेकिन इस बार स्वतंत्रता दिवस के आसपास राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। जिस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान करोड़ों भारतीयों […]

UB India News16 अग॰
79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने काफी दूरी तय की है…..
राष्ट्रीय

79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने काफी दूरी तय की है…..

आजादी सिर्फ सत्ता या व्यवस्था से मुक्ति का नाम नहीं, बल्कि हर नागरिक के अपने हिस्से की स्वतंत्रता, सम्मान और बेहतर जीवन की तलाश है. 79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने भूख, गरीबी, अशिक्षा और अभावों से काफी दूरी तय की है, लेकिन नई पीढ़ी के लिए आजादी के मायने अब बदल गए […]

UB India News15 अग॰