पीएम मोदी आज सूरत और दमन के दौरे पर 21,770 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास ……….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुजरात के सूरत और केंद्र शासित प्रदेश दमन का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सूरत में लगभग 18,800 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पण और आधारशिला रखेंगे। इसके बाद दमन में भी करीब 2,970 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री गुरुवार को दोपहर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 4 जून 2026, 06:49 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पीएम मोदी आज सूरत और दमन के दौरे पर 21,770 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास ……….
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुजरात के सूरत और केंद्र शासित प्रदेश दमन का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सूरत में लगभग 18,800 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पण और आधारशिला रखेंगे। इसके बाद दमन में भी करीब 2,970 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री गुरुवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे सूरत जिले के हजीरा पहुंचेंगे जहां वे चल रहे औद्योगिक कार्यों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। शाम 4:15 बजे सूरत में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही वे 18,800 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

सड़क परियोजनाओं समेत अस्पलात का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री वडोदरा-मुंबई 8-लेन एक्सेस नियंत्रित एक्सप्रेसवे के पैकेज VI और VII को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे गुजरात और महाराष्ट्र के बीच हाई-स्पीड परिवहन, लॉजिस्टिक्स और आर्थिक कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री एनएच-56 के महत्वपूर्ण खंडों को चार लेन बनाने की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना आदिवासी इलाकों में सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाएगी और ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ तक पहुंच को आसान बनाएगी।

सूरत में 200 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का भी उद्घाटन किया जाएगा। यह अस्पताल आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 घंटे इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा बिजली ट्रांसमिशन नेटवर्क विस्तार, वलसाड में सुधार-आधारित बिजली वितरण योजना, दहेज पीसीपीआईआर और जंबूसर बल्क ड्रग पार्क जैसी कई महत्वपूर्ण औद्योगिक और उपयोगिता परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा।

दमन में नमो हवाई अड्डे के निए टर्मिनल भवन का लोकार्पण
सूरत कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री दमन रवाना होंगे। शाम 6:15 बजे वे ‘नमो’ हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके तुरंत बाद ‘नमो’ अस्पताल को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। दमन में कुल 2,970 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और समर्पण होगा, जिनमें करीब 1,340 करोड़ रुपए की परियोजनाएं शामिल हैं। शाम 7:15 बजे प्रधानमंत्री 1,630 करोड़ रुपए की नई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें आइकॉनिक ब्रिज, दमन कन्वेंशन सेंटर और निफ्ट कैंपस शामिल हैं।

प्रधानमंत्री लक्षद्वीप केंद्र शासित प्रदेश के लिए 885 करोड़ रुपए की चार महत्वपूर्ण बंदरगाह परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे। कल्पेनी और कदमत द्वीपों पर बनने वाली इन बहुउद्देशीय जेटियों से बड़े क्रूज जहाजों और यात्री जहाजों की बर्थिंग आसान होगी। इससे पर्यटन, मछली पालन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा बूस्ट मिलेगा।

ये सभी परियोजनाएं सड़क, स्वास्थ्य, हवाई संपर्क, बिजली, औद्योगिक विकास और पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करेंगी। विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों, पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है। प्रधानमंत्री दोनों स्थानों पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यह दौरा गुजरात और दादरा-नगर हवेली-दमन-दीव के विकास को नई गति देने वाला माना जा रहा है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत: एक संबोधन से आगे, भारत की पहचान और वैश्विक विमर्श की बड़ी परीक्षा……………..
राष्ट्रीय

न्यूयॉर्क में मोहन भागवत: एक संबोधन से आगे, भारत की पहचान और वैश्विक विमर्श की बड़ी परीक्षा……………..

न्यूयॉर्क की धरती पर जब किसी भारतीय नेता या विचारक की आवाज गूंजती है, तो वह केवल एक शहर के सभागार तक सीमित नहीं रहती। न्यूयॉर्क दुनिया की आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक राजधानी जैसा महत्व रखने वाला शहर है। यहां कही गई बात भारत में भी सुनी जाती है और दुनिया के अनेक हिस्सों में […]

UB India News29 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………
खास खबर

पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………

पूर्व सीडीएस जनरल अनिल जौहान के एक बयान के बाद पाकिस्तान के किराना हिल्स की चर्चा जोरों पर है. भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि बीते साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उस किराना हिल्स पर कोई हमला नहीं किया गया. बल्कि भारत ने ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा इलाके में तैनात […]

UB India News26 अग॰
‘दिमागी नक्सल’ से इतने आहत क्यों है कांग्रेस के नेता ……………….
खास खबर

‘दिमागी नक्सल’ से इतने आहत क्यों है कांग्रेस के नेता ……………….

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजनीति को ऐसे-ऐसे शब्द दिए हैं, जो उनके समर्थकों को जितना पसंद आते हैं, उससे कहीं ज्यादा उनके विरोधियों को बेधते हैं। शब्द की पहुंच और सफलता को इन दोनों ही परिस्थितियों से समझा जा सकता है। दिल्ली के 2020 के विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने पहली बार आंदोलनजीवी शब्द का […]

UB India News24 अग॰
भाजपा की रणनीति को कितनी धार देगी नितिन की नई टीम…………..
राष्ट्रीय

भाजपा की रणनीति को कितनी धार देगी नितिन की नई टीम…………..

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा घोषित नई राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश समेत अगले वर्ष विधानसभा चुनावों वाले राज्यों को जिस तरह प्रतिनिधित्व दिया गया है, उससे साफ है कि भाजपा ने संगठनात्मक पुनर्संरचना के बहाने आने वाले चुनावों की राजनीतिक बिसात भी बिछानी शुरू कर दी है। दरअसल, भाजपा की […]

UB India News19 अग॰
जनगणना 2027: आंकड़ों की लड़ाई या सत्ता के नए समीकरण को लेकर क्यों मचा है घमासान………………….
राष्ट्रीय

जनगणना 2027: आंकड़ों की लड़ाई या सत्ता के नए समीकरण को लेकर क्यों मचा है घमासान………………….

जनगणना को लेकर इस समय जो सियासी घमासान है, उसकी जड़ सिर्फ जनसंख्या की गिनती नहीं, बल्कि जातिगत आंकड़े, आरक्षण, सामाजिक न्याय और भविष्य के राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़ी हुई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जनगणना 2027 में पहली बार स्वतंत्र भारत में व्यापक जाति-गणना शामिल की जा रही है। केंद्र सरकार ने 30 […]

UB India News19 अग॰
नितिन नवीन की नई टीम का एलान, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ महामंत्री बनाए गए…………
राष्ट्रीय

नितिन नवीन की नई टीम का एलान, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ महामंत्री बनाए गए…………

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान कर दिया। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री […]

UB India News17 अग॰
वंदे मातरम् पर सियासी घमासान: राष्ट्रगीत से राजनीति तक
राष्ट्रीय

वंदे मातरम् पर सियासी घमासान: राष्ट्रगीत से राजनीति तक

भारत की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ का अवसर देश के लिए गौरव, स्मरण और आत्ममंथन का दिन होना चाहिए था। लेकिन इस बार स्वतंत्रता दिवस के आसपास राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। जिस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान करोड़ों भारतीयों […]

UB India News16 अग॰
79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने काफी दूरी तय की है…..
राष्ट्रीय

79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने काफी दूरी तय की है…..

आजादी सिर्फ सत्ता या व्यवस्था से मुक्ति का नाम नहीं, बल्कि हर नागरिक के अपने हिस्से की स्वतंत्रता, सम्मान और बेहतर जीवन की तलाश है. 79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने भूख, गरीबी, अशिक्षा और अभावों से काफी दूरी तय की है, लेकिन नई पीढ़ी के लिए आजादी के मायने अब बदल गए […]

UB India News15 अग॰