पटना में दो बड़े कोचिंग संस्थानों के बीच शुरू हुई लड़ाई अब सड़क पर आ गई…………….

पटना के कदमकुआं इलाके में खान सर की कोचिंग खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के बीच विवाद अब बड़ा मुद्दा बन गया है. खान सर के संस्थान पर हुए हमले, तोड़फोड़ और गार्ड के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत तीन लोगों को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 5 जून 2026, 06:25 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना में दो बड़े कोचिंग संस्थानों के बीच शुरू हुई लड़ाई अब सड़क पर आ गई…………….
Photo: UB India News Archive
पटना के कदमकुआं इलाके में खान सर की कोचिंग खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के बीच विवाद अब बड़ा मुद्दा बन गया है. खान सर के संस्थान पर हुए हमले, तोड़फोड़ और गार्ड के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. हालांकि बाद में मामले ने नया मोड़ ले लिया, जब वायरल वीडियो और जांच के आधार पर पुलिस ने खान सर की कोचिंग के दो सुरक्षा गार्डों को कथित फायरिंग के आरोप में हिरासत में लिया. वहीं, सीसीटीवी फुटेज में गोली चलने की पुष्टि नहीं होने के बाद खान सर के फायरिंग संबंधी दावे पर भी सवाल उठे हैं.
इसी बीच ज्ञान बिंदु कोचिंग के छात्रों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. छात्रों का आरोप है कि उनके संस्थान और निदेशक को जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है. दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या पुलिस खान सर के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकती है. फिलहाल पुलिस ने खान सर की गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. जांच अभी जारी है और पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पटना के मुसल्लहपुर हाट में 2 जून की रात जो कुछ भी हुआ, क्या वह वाकई फैजल खान उर्फ खान सर पर एकतरफा हमला था या फिर कहानी के पीछे कोई और ही कहानी की पटकथा लिख गई थी? खान सर के गार्ड का गोली चलाते वीडियो आने के बाद सवाल उठ रहा है कि इस पूरे बवंडर के पीछे कहीं असली बिसात खान सर की तो नहीं थी? यह सवाल इसलिए भी मौजूं है क्योंकि ‘ज्ञान बिंदु कोचिंग’ का बिखरना सीधे खान सर के लिए ‘लॉटरी’ साबित हो सकता है।

अब तक की पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि खान सर की ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ और रौशन आनंद की ‘ज्ञान बिंदु’ कोचिंग के बीच का यह विवाद रिजल्ट का क्रेडिट वॉर था। असल में यह दोनों के बिहार के कोचिंग बाजार पर कब्जे और अपने वर्चस्व को स्थापित करने की लड़ाई है।

सूत्रों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत फैजल खान उर्फ खान सर ने की थी। उनके कर्मचारियों ने जानबूझकर विवाद खड़ा करने के लिए 31 मई ज्ञान बिंदु कोचिंग के बोर्ड पर खान ग्लोबल स्टडीज का बोर्ड लगाया। उसके पोस्टर-बैनर को फाड़ा। इससे संबंधित CCTV फुटेज भी सामने आ गया है। खान समर्थक जानते थे कि ऐसा करने पर रिएक्शन होगा। वह रिएक्शन पथराव के रूप में हुआ।

सूत्रों के मुताबिक, मीडिया के सामने फायरिंग का दावा करना खान सर की स्ट्रेटजी का हिस्सा था। वह जानते थे कि जैसे ही यह बात सामने आएगी पुलिस दबाव में आएगी और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लेगी। और ऐसा ही हुआ।

चूंकि 5 साल पहले भी खान सर ने रौशन आनंद पर मारपीट की FIR की थी, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई थी। इस बार खान सर गिरफ्तारी चाहते थे। क्योंकि रौशन आनंद के जेल जाने से खान सर को काफी फायदे का अनुमान था।

सबसे पहले, बिहार की कोचिंग इंडस्ट्री की ताकत समझिए…

  • 2023 की शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यभर में 12,736 प्राइवेट कोचिंग संस्थाओं में 10 लाख से अधिक स्टूडेंट पढ़ रहे थे। उसके बाद से यह आंकड़ा बढ़ा ही है।
  • मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोचिंग का करीब 15,000 करोड़ रुपए का सालाना कारोबार है। पटना में हर साल राज्य और देश के अन्य हिस्सों से करीब 5 लाख स्टूडेंट्स आते हैं। एक छात्र का कोचिंग, लॉज, खाने और किताबों को मिलाकर सालाना खर्च करीब सवा लाख रुपए है।

रौशन आनंद के जेल जाने से खान सर को 4 बड़े फायदे

सूत्रों के मुताबिक, खान सर को पता था कि रौशन आनंद के जेल जाने के बाद ‘ज्ञान बिंदु कोचिंग’ पर संकट गहरा जाएगा। जिसका आगे चलकर फायदा उठाया जा सकता है। 4 बड़े फायदे जानिए…

1. बिहार दरोगा और पुलिस भर्ती के ‘कोर मार्केट’ पर एकाधिकार

बिहार में सबसे ज्यादा भीड़ दरोगा, सिपाही, BSSC और GS की तैयारी करने वालों स्टूडेंट्स की होती है। इनकी तैयारी कराने वालों में दो बड़े प्लेयर हैं- खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग। बाकी कोचिंग वाले भी हैं, जैसे गुरु रहमान।

हालांकि, ज्ञान बिंदु कोचिंग खान सर की खान ग्लोबल को नेट टू नेट टक्कर देती है। ज्ञान बिंदु के मुसल्लहपुर हाट वाले ऑफलाइन सेंटर पर एक बैच में 1,500 से 2,500 स्टूडेंट्स एक साथ बैठते हैं। रोजाना चलने वाले अलग-अलग बैचों को मिलाकर ऑफलाइन छात्रों की एक्टिव संख्या करीब 20,000 है।

  • बिहार पुलिस और दरोगा के मामले में ज्ञान बिंदु का ऑनलाइन बेस भी काफी बड़ा है। ऐप पर लाइव और रिकॉर्डेड कोर्स देखने वाले एक्टिव छात्रों की संख्या 80,000 से 1,00,000 के बीच है। आंकड़ों के मुताबिक, लगभग 1 लाख से सवा लाख छात्र हर साल इनसे ऑफलाइन या ऑनलाइन रूप से जुड़ते हैं।
  • स्टूडेंट्स के पास ज्ञान बिंदु के बाद कोई तीसरा बड़ा विकल्प पटना में फिलहाल नहीं है। इसलिए उसके बंद या बिखरने से उसके अधिकांश स्टूडेंट्स (विशेषकर बिहार दरोगा और सिपाही भर्ती वाले) सीधे खान सर के पास शिफ्ट हो जाएंगे। इससे खान सर के रेवेन्यू और छात्र संख्या में 20% से 30% की तत्काल बढ़ोतरी होगी।
  • जानकारों की मानें तो बिहार की लोकल नौकरियों (दरोगा, पुलिस भर्ती) में छात्र रौशन आनंद की पढ़ाई और टेस्ट सीरीज पर ज्यादा भरोसा करते थे। ज्ञान बिंदु कोचिंग के हटने से खान सर बिहार की इस सबसे बड़ी भर्तियों के एकमात्र ‘लार्जर-दैन-लाइफ’ ब्रांड बन जाएंगे।

2. ‘क्रेडिट वॉर’ परमानेंट खत्म हो जाएगा

इस पूरे विवाद की जड़ बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का श्रेय लेना ही था। दोनों कोचिंग्स दावा कर रही थीं कि सबसे ज्यादा सिलेक्शन उनके यहां से हुए हैं। रौशन आनंद के कानून के शिकंजे में फंसने के बाद भविष्य की परीक्षाओं में ‘मैक्सिमम सिलेक्शन’ का दावा करने वाला सबसे बड़ा स्थानीय प्रतिद्वंदी रास्ते से हट गया है।

अब खान सर बिना किसी कड़े विरोध के रिजल्ट्स का पूरा क्रेडिट ले सकेंगे, जो किसी भी कोचिंग की ब्रांड वैल्यू के लिए सबसे बड़ा ‘ऑक्सीजन’ होता है।

3. ‘लो-फीस कॉरपोरेट मॉडल’ की बाजार पर बढ़ेगा कब्जा

  • ज्ञान बिंदु कोचिंग की फीस आमतौर पर खान सर के मॉडल से अधिक थी। खान सर का पूरा बिजनेस मॉडल बहुत कम फीस पर लाखों छात्रों को पढ़ाने पर आधारित है। अभी तक ज्ञान बिंदु 3,000 से 5,000 की फीस के बावजूद अपनी क्वालिटी के दम पर खान सर के 500 रुपए वाले मॉडल को कड़ी टक्कर दे रहा था।
  • ज्ञान बिंदु कोचिंग के बिखरने से प्रतियोगिता खत्म होने के बाद बाजार में खान सर के ‘मास वॉल्यूम’ मॉडल की मोनोपॉली हो जाएगी। जब कोई बड़ा प्रतिस्पर्धी ही नहीं बचेगा, तो खान सर पूरे बिहार के एडु-मार्केट की दिशा और दशा अकेले तय करेंगे।

4. नेशनल नैरेटिव में ‘विक्टिम’ और ‘हीरो’ कार्ड का फायदा

इस हमले को खान सर ने कम फीस से जोड़ दिया। उन्होंने ऐसा जानबूझकर किया। ताकि उनकी छवि राष्ट्रीय स्तर पर एक ऐसे ‘ईमानदार शिक्षक’ की बने, जिसे सस्ती शिक्षा देने के कारण माफिया निशाना बना रहे हैं। यह छवि उनकी ऑनलाइन रीच (यूट्यूब और ऐप सब्सक्राइबर्स) को करोड़ों में बढ़ाएगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!
शिक्षा

TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा और टीआरई- 4 को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने बड़ी बात कही है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा है कि TRE4 में पीटी-मेन्स और CDP हमने स्वीकार नही किया है। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव दिया है। हमने कहा कि छात्रों […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..
शिक्षा

TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..

BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। वहीं छात्र आज सीएम हाउस घेरने निकले हैं। इस बीच CM सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट कर विद्यार्थी सहयोग शिविर के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया-विद्यार्थियों की हर आवाज सुनी […]

UB India News25 अग॰
एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?
शिक्षा

एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और अगले साल तक एक करोड़ युवा भारतीयों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में ट्रेनिंग देने की घोषणा की। यह स्पष्ट संकेत था कि मोदी सरकार युवाओं को ज्यादा प्रतिस्पर्धी और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना चाहती है। खास बात […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………
शिक्षा

TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अच्‍छी खबर है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इसकी घोषणा कभी भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए ही TRE-4 की घोषणा की गई […]

UB India News24 अग॰
परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन
शिक्षा

परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन

बिहार सरकार राज्य की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने की तैयारी में जुट गई है. इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सदस्यीय विशेष समिति का गठन करने का फैसला लिया है. इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर […]

UB India News24 अग॰
पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………
शिक्षा

पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………

बिहार की राजधानी पटना में आज पीएचडी होल्डर्स का लोकभवन मार्च किया गया. यह मार्च सुबह 11 बजे आर ब्लॉक चौराहे से शुरू हुआ. अपनी कई मांगों को लेकर पीएचडी होल्डर्स पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. अब आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए वे लोकभवन तक मार्च कर रहे हैं. मार्च को देखते […]

UB India News22 अग॰
TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….
शिक्षा

TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….

शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। 18 अगस्त से शुरू हुआ ‘न्याय सत्याग्रह’ का आज 5वां दिन है। शुक्रवार को रात भर सैकड़ों छात्र धरनास्थल पर बैठे रहे। वहीं, शनिवार सुबह होते होते ये संख्या हजार तक पहुंच सकती है। […]

UB India News22 अग॰