मॉनसून की तेज रफ्तार, 48 घंटे में 7 राज्य पार……………..

4 जून को केरल में एंट्री के बाद मॉनसून अब धीरे-धीरे अन्य राज्यों में प्रवेश कर रहा है. केरल तट से टकराने के 24 घंटे के अंदर मॉनसून 4 राज्यों में पहुंच चुका है. 5 जून को मॉनसून गोवा के कुछ हिस्सों, कर्नाटक के कुछ और हिस्सों, तमिलनाडु, पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य अरब सागर के कुछ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 6 जून 2026, 01:27 PM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मॉनसून की तेज रफ्तार, 48 घंटे में 7 राज्य पार……………..
Photo: UB India News Archive

4 जून को केरल में एंट्री के बाद मॉनसून अब धीरे-धीरे अन्य राज्यों में प्रवेश कर रहा है. केरल तट से टकराने के 24 घंटे के अंदर मॉनसून 4 राज्यों में पहुंच चुका है. 5 जून को मॉनसून गोवा के कुछ हिस्सों, कर्नाटक के कुछ और हिस्सों, तमिलनाडु, पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ने की जानकारी दी गई. अब मॉनसून गोवा से महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है. अगले 2-3 दिन में इसके महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में भी पहुंचने का पूर्वानुमान है.

मॉनसून की लेटेस्ट न्यूज (Monsoon Rain Alert) 

गुरुवार को केरल तट से टकराने के 24 घंटे के अंदर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून चार राज्यों में पहुंच गया है. शुक्रवार को मॉनसून ने गोवा के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के कुछ और हिस्सों को कवर कर लिया. इन दोनों राज्यों में कई जगह तेज़ बारिश शुरू हो गई है. अब यह महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

अब किस ओर बढ़ेगा मॉनसून, IMD ने बताया

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा शनिवार सुबह (6 जून) को जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. अगले दो से तीन दिनों में मॉनसून मध्य अरब सागर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, गोवा, तमिलनाडु, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है.

दिल्ली NCR  में कब तक पहुंचेगा मॉनसून

दूसरी ओर बीते दो दिन की तुलना में आज दिल्ली-NCR में तेज धूप निकली है. ऐसे में दिल्ली में फिर से गर्मी की धमक महसूस की जा रही है. अब दिल्ली-NCR में लोग मॉनसून की एंट्री का इंतजार कर रहे हैं. दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार, जैसे राज्यों में मॉनसून कब तक पहुंचेगा इसकी जानकारी IMD ने मॉनसून ट्रैकर के जरिए दी है.

दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, राजस्थान, कब पहुंचेगा मॉनसून

भारत के नक्शे पर मॉनसून ट्रैकर लाइन के जरिए संभावित डेट वाइज जानकारी दी गई है. इस ट्रैकर मैप के अनुसार बिहार में 15 जून तक मॉनसून के पहुंचने की संभावना जताई गई है. 20 जून तक यह यूपी-एमपी में हिट करेगा. 25 जून तक पश्चिमी यूपी और दिल्ली में मॉनसून की झमाझम बारिश हो सकती है. 30 जून से 5 जुलाई तक मॉनसून के राजस्थान पहुंचने के आसार जताए गए हैं.

इस बार तीन दिन की देरी से पहुंचा मॉनसून

इस बार मॉनसून तीन दिन की देरी से पहुंचा है. आम तौर पर मॉनसून सीजन 1 जून के आसपास शुरू होता है. लेकिन पिछले साल मॉनसून 1 जून, 2025 से 8 दिन पहले, 24 मई को ही केरल तट पर पहुंच गया था और मॉनसून ने औसत से 9 दिन पहले 29 जून को ही पूरे देश को कवर भी कर लिया था. IMD ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार को केरल में दस्तक दे दी.

Latest and Breaking News on NDTV

इस बार सामान्य से कम बारिश का पूर्वानुमान

  • IMD के अनुसार, इस साल देश में मौसमी वर्षा, दीर्घकालिक औसत (एलपीए) की लगभग 90 प्रतिशत रहने की संभावना है. एलपीए का मतलब किसी विशेष क्षेत्र में किसी निर्धारित अवधि जैसे एक महीने या मौसम के दौरान लंबे समय आमतौर पर 30 से 50 वर्षों में दर्ज औसत वर्षा से है.
  • देशभर में मौसमी वर्षा का दीर्घकालिक औसत (एलपीए) 1971 से 2020 के आंकड़ों के आधार पर 87 सेंटीमीटर है. यदि मानसून के दौरान वर्षा एलपीए के 90 प्रतिशत से कम रहती है, तो आईएमडी उसे ‘अल्प वर्षा’ की श्रेणी में रखता है.

अल नीनो का असर, कम होगी बारिश

सामान्य से कम वर्षा की संभावित वजहों में से एक अल नीनो की स्थिति का विकसित होना हो सकता है, क्योंकि इसके प्रभाव से भारत में मानसून के दौरान बारिश कम होती है.  फिलहाल भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में तटस्थ अल नीनो-दक्षिणी दोलन की स्थिति अल नीनो की ओर बढ़ रही है. अल नीनो की स्थिति बनने से देश में मानसून वर्षा कम हो जाती है. IMD ने कहा कि जून में अल नीनो की स्थिति कमजोर रहने की संभावना है, जबकि सितंबर तक इसके मध्यम से मजबूत होने की आशंका है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰