- खान सर के वकील अरविंद कुमार महुआर ने बताया कि मामले की सुनवाई अभी जारी रहेगी. फिलहाल कोर्ट ने खान सर को अंतरिम राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. इसका मतलब है कि पुलिस अभी उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती.
- वकील ने कहा कि अदालत ने केस डायरी और अन्य जरूरी दस्तावेज तलब किए हैं. अगली सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं हुई है, जिसकी जानकारी बाद में दी जाएगी.
- उन्होंने बताया कि अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उनकी दलीलों को स्वीकार किया और अंतरिम संरक्षण (इंटरिम प्रोटेक्शन) दिया. जब तक कोर्ट का अगला आदेश नहीं आता, तब तक खान सर स्वतंत्र रूप से आ-जा सकते हैं.
- वकील के मुताबिक फिलहाल खान सर को कोर्ट में पेश होने की कोई जरूरी नहीं है. अगर अदालत की ओर से कोई निर्देश दिया जाता है, तभी उन्हें उपस्थित होना होगा. अब मामले में आगे की सुनवाई केस डायरी आने के बाद होगी, जिसके बाद जमानत याचिका पर अंतिम फैसला लिया जाएगा.
खान सर फायरिंग केस: क्या है पूरा मामला? जानिए हर सवाल का जवाब
पूरा मामला क्या है?यह मामला पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) में 2 जून की रात हुई हिंसा और फायरिंग से जुड़ा है. घटना के बाद यह मामला कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तर पर चर्चा का विषय बन गया.सवाल 2: 2 जून की रात क्या हुआ था?संस्थान की ओर से आरोप लगाया गया कि 15-20 लोग कैंपस में घुस आए, तोड़फोड़ की, पोस्टर और बैनर फाड़े तथा सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट की. इस दौरान फायरिंग की भी सूचना सामने आईखान सर ने क्या आरोप लगाए?खान सर (फैजल खान) ने दावा किया कि उनके संस्थान को निशाना बनाकर सुनियोजित हमला किया गया. उन्होंने कहा कि हमलावरों ने गोलीबारी की और इसके पीछे एक प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान से जुड़े लोगों का हाथ हो सकता है.सवाल 4: पुलिस जांच में क्या पता चला?जांच के दौरान कुछ वीडियो सामने आए. पुलिस के अनुसार वीडियो में खान ग्लोबल स्टडीज के दो सुरक्षा गार्ड हवाई फायरिंग करते दिखाई दिए. इसके बाद दोनों गार्डों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके हथियार भी जब्त कर लिए गए.
सवाल 5: रोशन आनंद का नाम इस मामले में कैसे आया?घटना के बाद रोशन आनंद का नाम भी सामने आया. खान सर के पक्ष ने उन पर आरोप लगाए, लेकिन रोशन आनंद ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए खुद को निर्दोष बताया. बाद में पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया.सवाल 6: खान सर के खिलाफ मामला कैसे दर्ज हुआ?पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार गार्डों ने पूछताछ में दावा किया कि उन्होंने खान सर के कहने पर फायरिंग की थी. इसी आधार पर पुलिस ने खान सर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की.सवाल 7: खान सर पर कौन-कौन से आरोप लगे हैं?पटना पुलिस ने खान सर के खिलाफ हत्या के प्रयास (एटेम्प्ट टू मर्डर), आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है.सवाल 8: पुलिस ने क्या कार्रवाई की?एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने खान सर की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी शुरू की. मामले की जांच अभी भी जारी है.सवाल 9: खान सर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए क्या किया?गिरफ्तारी की आशंका के बीच खान सर ने कोर्ट का रुख किया और पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत (एंटीसिपेटरी बेल) की याचिका दाखिल की.सवाल 10: कोर्ट से खान सर को क्या राहत मिली?अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. यानी अगली सुनवाई तक पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती.सवाल 11: अभी मामले की स्थिति क्या है?मामला फिलहाल पुलिस जांच और अदालत, दोनों स्तरों पर चल रहा है. पुलिस का दावा है कि फायरिंग खान सर के निर्देश पर हुई, जबकि खान सर और उनके समर्थक इसे संस्थान पर हमला और साजिश बता रहे हैं. मामले की सच्चाई जांच और अदालत की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.
खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, गार्ड से गोली चलाने का है आरोप
फैजल खान उर्फ खान सर को फायरिंग मामले में बड़ी राहत मिली है. उनकी ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए पटना सिविल कोर्ट के जिला जज ने फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. कोर्ट के इस आदेश के बाद खान सर को तत्काल गिरफ्तारी का खतरा नहीं रहेगा. पिछले […]
UB India News
बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।
संबंधित खबरें (Related Stories)
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।
TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!
बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा और टीआरई- 4 को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने बड़ी बात कही है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा है कि TRE4 में पीटी-मेन्स और CDP हमने स्वीकार नही किया है। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव दिया है। हमने कहा कि छात्रों […]
TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..
BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। वहीं छात्र आज सीएम हाउस घेरने निकले हैं। इस बीच CM सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट कर विद्यार्थी सहयोग शिविर के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया-विद्यार्थियों की हर आवाज सुनी […]
एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?
स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और अगले साल तक एक करोड़ युवा भारतीयों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में ट्रेनिंग देने की घोषणा की। यह स्पष्ट संकेत था कि मोदी सरकार युवाओं को ज्यादा प्रतिस्पर्धी और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना चाहती है। खास बात […]
TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………
बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इसकी घोषणा कभी भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए ही TRE-4 की घोषणा की गई […]
परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन
बिहार सरकार राज्य की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने की तैयारी में जुट गई है. इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सदस्यीय विशेष समिति का गठन करने का फैसला लिया है. इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर […]
पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………
बिहार की राजधानी पटना में आज पीएचडी होल्डर्स का लोकभवन मार्च किया गया. यह मार्च सुबह 11 बजे आर ब्लॉक चौराहे से शुरू हुआ. अपनी कई मांगों को लेकर पीएचडी होल्डर्स पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. अब आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए वे लोकभवन तक मार्च कर रहे हैं. मार्च को देखते […]
TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….
शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। 18 अगस्त से शुरू हुआ ‘न्याय सत्याग्रह’ का आज 5वां दिन है। शुक्रवार को रात भर सैकड़ों छात्र धरनास्थल पर बैठे रहे। वहीं, शनिवार सुबह होते होते ये संख्या हजार तक पहुंच सकती है। […]








