भरत तिवारी के एनकाउंटर पर पुलिस के खिलाफ आरा में भारी जनाआक्रोश…….

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर (Bhojpur Fake Encounter) के बाद जनाक्रोश भड़क गया। गुरुवार को भरत के घरवालों के साथ उसके गांव और आसपास के लोगों की भारी भीड़ ने सड़क पर उसका शव रख जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसका सामना भारी भीड़ से हुआ। पुलिस ने इन्हें […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 18 जून 2026, 06:47 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भरत तिवारी के एनकाउंटर पर पुलिस के खिलाफ आरा में भारी जनाआक्रोश…….
Photo: UB India News Archive

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर (Bhojpur Fake Encounter) के बाद जनाक्रोश भड़क गया। गुरुवार को भरत के घरवालों के साथ उसके गांव और आसपास के लोगों की भारी भीड़ ने सड़क पर उसका शव रख जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसका सामना भारी भीड़ से हुआ। पुलिस ने इन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज भी किया, लेकिन भीड़ में से ज्यादातर लोग टस से मस होने का नाम नहीं ले रहे थे।

आरा में भड़का जनाक्रोश

शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में युवक भरत तिवारी की पुलिस एनकाउंटर (Bhojpur Encounter) में हुई मौत के बाद लोगों का आक्रोश भड़क उठा। लोग पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करके फांसी देने की मांग कर रहे हैं। भरत तिवारी के लिए उमड़ी भारी भीड़ ने आरा-बक्सर फोर लेन सड़क को जाम कर दिया है। इस दौरान लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस लाठी चटकाती रही और राइफल दिखाती रही। लेकिन जनाक्रोश चरम पर था।

हजारों की भीड़ सड़क पर आई

भरत तिवारी का शव गांव पहुंचते ही उसके गांव के लोगों के अलावा आसपास के इलाकों के लोग भी भड़ उठे। इसके बाद हजारों लोगों की भीड़ ने शव को आरा बक्सर फोरलेन पर रख कर उसे जाम कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लोगों को हटने के लिए चेतावनी दी। लेकिन जनाक्रोश ऐसा था कि भीड़ हटने को रत्ती भर भी तैयार नहीं थी। ऐसे में पुलिस को भीड़ पर लाठीचार्ज करना पड़ा। थोड़ी देर के लिए भीड़ तितर बितर तो हुई लेकिन उसके बाद लोग पुलिस की राइफलों के सामने ही आकर अड़ गए।

सड़क जाम के कारण फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कई बार परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। स्थिति लगातार तनावपूर्ण होती गई।

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। इसके बाद सड़क खाली कराने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को दौड़ाकर खदेड़ा। इस दौरान कई लोगों के चोटिल होने की भी सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

एनकाउंटर के उच्चस्तरीय जांच की मांग

ग्रामीणों का आरोप है कि भरत भूषण तिवारी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि लगातार समझाने-बुझाने के बावजूद जाम नहीं हटाया जा रहा था, जिसके कारण यातायात बहाल कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करनी पड़ी। इलाके में तनाव बना हुआ था। बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है।

थानेदार समेत 6 पुलिसवाले सस्पेंड

भरत तिवारी के एनकाउंटर के केस में शाहपुर के थानेदार, सब इंस्पेक्टर, एक सहायक सब इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। लेकिन लोगों को इससे संतुष्टि नहीं है। वहीं एनकाउंटर पर अभी भी पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। परिजनों का सीधा तौर पर आरोप है कि पुलिस ने जानबूझकर कर भरत तिवारी को सरेंडर के बाद भी गोली मार दी। वो भी एक दो नहीं बल्कि उसे चार-चार गोलियां मारी गईं। खबर लिखे जाने तक सड़क पर लोगों का आक्रोश थमा नहीं था।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई
अपराध

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन […]

UB India News11 अग॰