जान-माल की सुरक्षा को खतरा बताते तेज प्रताप ने दर्ज कराई FIR……….

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने खिलाफ साजिश रचने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, उनकी छवि धूमिल करने और जान-माल की सुरक्षा को खतरा बताते हुए पटना के सचिवालय थाने में विस्तृत एफआईआर दर्ज कराई है. पटना के सचिवालय थाने को सौंपे गए अपने आधिकारिक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 20 जून 2026, 06:28 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जान-माल की सुरक्षा को खतरा बताते तेज प्रताप ने दर्ज कराई FIR……….
Photo: UB India News Archive
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने खिलाफ साजिश रचने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, उनकी छवि धूमिल करने और जान-माल की सुरक्षा को खतरा बताते हुए पटना के सचिवालय थाने में विस्तृत एफआईआर दर्ज कराई है. पटना के सचिवालय थाने को सौंपे गए अपने आधिकारिक शिकायती पत्र में तेज प्रताप ने आकाश यादव और अनुष्का यादव समेत कुल 8 लोगों को नामजद करते हुए तेज प्रताप ने बेहद गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. एफआईआर में तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से उनके नाम और प्रतिष्ठा का दुरुपयोग कर रहे हैं. आवेदन के अनुसार, उनके नाम से फर्जी कागजात तैयार किए गए, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भ्रामक प्रचार किया गया और उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई.
तेज प्रताप यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि आरोपितों की गतिविधियों से उन्हें और उनके परिवार को जान-माल का खतरा महसूस हो रहा है. आवेदन में यह भी दावा किया गया है कि पूरे घटनाक्रम के पीछे एक संगठित साजिश है, जिसका उद्देश्य उन्हें राजनीतिक और सामाजिक रूप से बदनाम करना है.तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने मिलकर षड्यंत्रपूर्वक फर्जी दस्तावेज तैयार किए, उनका दुरुपयोग किया तथा उनके खिलाफ गलत और भ्रामक सूचनाएं प्रसारित कीं. इनमें पांच बेहद गंभीर आरोप हैं.

आरोप 1: सुनियोजित तरीके से ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना

तेज प्रताप यादव ने अपनी प्राथमिकी में पहला और सबसे बड़ा आरोप गंभीर ब्लैकमेलिंग का लगाया है. उन्होंने पुलिस को लिखित रूप में बताया है कि नामजद किए गए सभी आरोपी एक सोची-समझी रणनीति के तहत पिछले लंबे समय से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं. आरोपियों का मुख्य कृत्य उन्हें लगातार डराना-धमकाना और ऐसी परिस्थितियां पैदा करना है जिससे वे मानसिक तनाव के दौर से गुजरें.
  • कोई ठोस कार्रवाई नहीं होगी
तेज प्रताप यादव ने आकाश यादव और अनुष्का यादव समेत 8 आलोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इसको लेकर पुलिस से निष्पक्ष जांच की अपील भी है.

आरोप 2: अवैध धन उगाही और मोटी रंगदारी वसूलने का प्रयास

सचिवालय थाने को दिए गए पत्र के अनुसार, तेज प्रताप यादव ने विरोधियों पर ‘अवैध धन वसूली’ यानी जबरन वसूली का बेहद संगीन आरोप मढ़ा है. तेज प्रताप का दावा है कि यह पूरा गिरोह उन पर दबाव बनाकर मोटी रकम ऐंठने की फिराक में है. इसके लिए बकायदा पैसों के लेनदेन और वित्तीय जाल बिछाने की कोशिश की जा रही है, जिसके पुख्ता और डिजिटल सबूत वे खुद जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों को सौंपने की बात कह रहे हैं.

आरोप 3: राजनीतिक-सामाजिक छवि को मटियामेट करने की साजिश

आरोप 4: झूठे मुकदमों के जाल में फंसाने का खतरनाक जाल

तेज प्रताप यादव ने अपनी प्राथमिकी में यह गंभीर आशंका जताई है कि विरोधी खेमे के लोग उनके खिलाफ कोर्ट और थानों में फर्जी और मनगढ़ंत मुकदमे दर्ज करा रहे हैं. उनका इशारा सीधे तौर पर आकाश यादव द्वारा हाल ही में पटना कोर्ट में दायर किए गए उस नालिसी मुकदमे की तरफ था, जिसमें तेज प्रताप पर जबरन घर में घुसने का आरोप लगाया गया है. तेज प्रताप ने इसे पूरी तरह से झूठा और उन्हें फंसाने की एक सोची-समझी स्क्रिप्ट बताया है.
Tej Pratap Yadav Case Patna, Akash Court Complaint Patliputra, Anushka Yadav Ujjaini Case, Lawrence Bishnoi Threat Bihar, Lalu Yadav Son Court Case, Patna Civil Court Hearing, Tej Pratap Forcible, तेज प्रताप यादव केस पटना, आकाश कोर्ट शिकायत पाटलिपुत्र, अनुष्का यादव उज्जैनी मामला, लॉरेंस बिश्नोई धमकी बिहार, लालू यादव बेटा कोर्ट केस, पटना सिविल कोर्ट सुनवाई, तेज प्रताप जबरन प्रवेश
तेज प्रताप पर कोर्ट में मुकदमा में अनुष्का यादव के घर में जबरन घुसने और धमकी का आरोप लगाया है. इसके काउंटर में तेज प्रताप यादव ने भी पटना के सचिवालय थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है.

आरोप 5: जान-माल को गंभीर नुकसान पहुंचाने की धमकी

प्राथमिकी के सबसे अंत में तेज प्रताप ने अपनी सुरक्षा को लेकर सबसे बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंने लिखित तौर पर कहा है कि वर्तमान में उनके पास पर्याप्त सुरक्षा या अंगरक्षक (बॉडीगार्ड) उपलब्ध नहीं हैं. इस सुरक्षा के अभाव का फायदा उठाकर आरोपी उन्हें लगातार जान-माल की क्षति पहुंचाने की धमकी दे रहे हैं. तेज प्रताप ने आशंका जताई है कि ये लोग भविष्य में उन पर किसी भी तरह का जानलेवा हमला कर सकते हैं, जिसके कारण वे अपनी निजी सुरक्षा को लेकर इस वक्त बेहद डरे और सहमे हुए हैं.

अब एफआईआर के आरोपों की सच्चाई जानेगी पुलिस

तेज प्रताप यादव ने पुलिस से आरोपियों के व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल और बैंक खातों की सघन जांच कर निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. जानकारी के अनुसार, सचिवालय थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब पुलिस आवेदन में लगाए गए आरोपों, उपलब्ध दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाएगी. ऐसे में जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि एफआईआर में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और किन लोगों की भूमिका सामने आती है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई
अपराध

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन […]

UB India News11 अग॰