पटना शहर से बाहर शिफ्ट होंगे कोचिंग संस्थान !……………..

बिहार की राजधानी पटना में फैजल खान उर्फ खान सर और रोशन आनंद उर्फ रोशन सर के बीच चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि पटना शहर में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों के लिए शहर से बाहर एक व्यवस्थित और संगठित सेंटर विकसित किया जाएगा, ताकि […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 20 जून 2026, 06:39 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना शहर से बाहर शिफ्ट होंगे कोचिंग संस्थान !……………..
Photo: UB India News Archive
बिहार की राजधानी पटना में फैजल खान उर्फ खान सर और रोशन आनंद उर्फ रोशन सर के बीच चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि पटना शहर में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों के लिए शहर से बाहर एक व्यवस्थित और संगठित सेंटर विकसित किया जाएगा, ताकि शिक्षा संस्थानों का एक समर्पित हब बनाया जा सके. नगर विकास एवं आवास विभाग की विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार का शिक्षा के क्षेत्र में गौरवशाली इतिहास रहा है. ऐसे में अब समय आ गया है कि पटना में बिखरे हुए कोचिंग संस्थानों को एक व्यवस्थित स्थान पर विकसित किया जाए.

पटना से बाहर बनेगा कोचिंग हब

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “जितनी भी कोचिंग संस्थाएं हैं, उनका भी एक ऑर्गनाइज्ड सेंटर होना चाहिए. पटना शहर में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों को सिटी एरिया से बाहर एक स्थान पर होना चाहिए. हमारा आग्रह है कि वे पटना के बाहर जाएं. वहां सरकार पूरी व्यवस्था विकसित करेगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी.” हालांकि, मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह व्यवस्था कब तक लागू होगी और इसके लिए कौन-सी जगह चिन्हित की जाएगी.

66 हजार एकड़ में बसाया जाएगा नया शहर

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार पटना से भी बड़ा एक नया शहर बसाने की दिशा में काम कर रही है. करीब 66 हजार एकड़ में विकसित होने वाले नए पाटलिपुत्र टाउनशिप में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पानी, बिजली, सफाई और अन्य सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. उन्होंने कहा कि टाउनशिप के निर्माण से शहरों का सुनियोजित विकास होगा और लोगों को बेहतर शहरी सुविधाएं मिल सकेंगी.

हर वार्ड में बनेगा सब्जी हाट

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पटना नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में आधुनिक सब्जी हाट विकसित किए जाएं. इन बाजारों में सब्जी, दूध, मछली सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे लोगों को सुविधा होगी और शहर में अव्यवस्था भी कम होगी.

बरसात से पहले सड़क और नालों की मरम्मत के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां भी सीवरेज या अन्य कार्यों के कारण सड़कें और नाले क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें बरसात से पहले हर हाल में दुरुस्त किया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि बारिश समाप्त होने तक नई योजनाओं की खुदाई शुरू नहीं की जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.

गंगा को प्रदूषण से बचाने पर जोर

सम्राट चौधरी ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ें, ताकि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के माध्यम से गंदे पानी का शोधन हो सके और गंगा नदी में प्रदूषित पानी जाने से रोका जा सके.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!
शिक्षा

TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा और टीआरई- 4 को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने बड़ी बात कही है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा है कि TRE4 में पीटी-मेन्स और CDP हमने स्वीकार नही किया है। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव दिया है। हमने कहा कि छात्रों […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..
शिक्षा

TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..

BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। वहीं छात्र आज सीएम हाउस घेरने निकले हैं। इस बीच CM सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट कर विद्यार्थी सहयोग शिविर के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया-विद्यार्थियों की हर आवाज सुनी […]

UB India News25 अग॰
एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?
शिक्षा

एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और अगले साल तक एक करोड़ युवा भारतीयों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में ट्रेनिंग देने की घोषणा की। यह स्पष्ट संकेत था कि मोदी सरकार युवाओं को ज्यादा प्रतिस्पर्धी और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना चाहती है। खास बात […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………
शिक्षा

TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अच्‍छी खबर है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इसकी घोषणा कभी भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए ही TRE-4 की घोषणा की गई […]

UB India News24 अग॰
परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन
शिक्षा

परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन

बिहार सरकार राज्य की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने की तैयारी में जुट गई है. इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सदस्यीय विशेष समिति का गठन करने का फैसला लिया है. इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर […]

UB India News24 अग॰
पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………
शिक्षा

पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………

बिहार की राजधानी पटना में आज पीएचडी होल्डर्स का लोकभवन मार्च किया गया. यह मार्च सुबह 11 बजे आर ब्लॉक चौराहे से शुरू हुआ. अपनी कई मांगों को लेकर पीएचडी होल्डर्स पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. अब आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए वे लोकभवन तक मार्च कर रहे हैं. मार्च को देखते […]

UB India News22 अग॰
TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….
शिक्षा

TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….

शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। 18 अगस्त से शुरू हुआ ‘न्याय सत्याग्रह’ का आज 5वां दिन है। शुक्रवार को रात भर सैकड़ों छात्र धरनास्थल पर बैठे रहे। वहीं, शनिवार सुबह होते होते ये संख्या हजार तक पहुंच सकती है। […]

UB India News22 अग॰