RE-NEET परीक्षा में फर्जीवाड़ा , 5 मेडिकल छात्र समेत 30 गिरफ्तार

बिहार के लखीसराय में NEET परीक्षा को लेकर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ. पुलिस ने 30 लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में 9 कथित मुन्ना भाई, बायोमैट्रिक कर्मी और एक मेडिकल छात्र भी शामिल है. पुलिस को आशंका है कि परीक्षा में अभ्यर्थियों की जगह दूसरे लोगों को बैठाने और पहचान सत्यापन में गड़बड़ी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 22 जून 2026, 05:07 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
RE-NEET परीक्षा में फर्जीवाड़ा , 5 मेडिकल छात्र समेत 30 गिरफ्तार
Photo: UB India News Archive

बिहार के लखीसराय में NEET परीक्षा को लेकर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ. पुलिस ने 30 लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में 9 कथित मुन्ना भाई, बायोमैट्रिक कर्मी और एक मेडिकल छात्र भी शामिल है. पुलिस को आशंका है कि परीक्षा में अभ्यर्थियों की जगह दूसरे लोगों को बैठाने और पहचान सत्यापन में गड़बड़ी करने का संगठित प्रयास किया गया था. एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा फर्जीवाड़े का दायरा कितना बड़ा है.

पुलिस ने इस मामले में गैंग के सरगना समेत PMCH, गया मेडिकल कॉलेज, AIIMS रायबरेली और BHU के मेडिकल छात्रों सहित कुल 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बायोमेट्रिक जांच करने वाली कंपनी के 14 कर्मचारी भी शामिल हैं। पुलिस ने राजकीय उच्च विद्यालय हसनपुर, KRK हायर सेकेंडरी स्कूल और केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लखीसराय SP प्रेरणा के अनुसार, आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

अर्पित राज से 2024 में भी CBI कर चुकी है पूछताछ

लखीसराय में गिरफ्तार सॉल्वर गैंग के सरगना अर्पित राज से पहले भी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) पूछताछ कर चुकी है। अर्पित का नाम पहले भी NEET परीक्षा से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है। 2024 में NEET पेपर लीक मामले की जांच के दौरान CBI ने उससे कई बार पूछताछ की थी।

लखीसराय के 9 ‘मुन्ना भाई’ अरेस्ट

लखीसराय में NEET (UG) री-एग्जामिनेशन के दौरान सॉल्वर गैंग के सक्रिय होने की आशंका पर पुलिस और प्रशासन ने 9 संदिग्ध ‘मुन्ना भाइयों’ को अरेस्ट किया है। सूत्रों के अनुसार, KRK विद्यालय परीक्षा केंद्र से 1, केंद्रीय विद्यालय से 7 और हसनपुर विद्यालय से 1 संदिग्ध को पकड़ा गया है। हिरासत में लिए गए सभी युवक लखीसराय के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जांच में सामने आया कि हाजीपुर निवासी मयंक, जो PMCH का मेडिकल छात्र है, बायोमेट्रिक जांच करने वाली कंपनी के कर्मचारियों से मिलीभगत कर खुद कर्मचारी बनकर हसनपुर परीक्षा केंद्र में घुस गया था। हालांकि, पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मयंक से हुई गहन पूछताछ के बाद बायोमेट्रिक कंपनी के अन्य कर्मचारी भी पकड़े गए, जिसके बाद पूरे सॉल्वर गैंग का बड़ा भंडाफोड़ हो सका।

परीक्षा के दौरान कैंपस से बाहर निकलने पर थी रोक

NEET-UG परीक्षा में मेडिकल छात्रों के सॉल्वर बनने पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशें नाकाम साबित हुईं।परीक्षा के दौरान कोई भी MBBS छात्र कैंपस से बाहर न निकल सके, इसके लिए विभाग के विशेष सचिव के निर्देश पर PMCH समेत राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में रविवार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक विभागवार सेमिनार और क्विज का आयोजन किया गया।इसमें सभी छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य की गई थी। इसके बावजूद PMCH के थर्ड ईयर के छात्र मयंक कश्यप को लखीसराय में कथित तौर पर सॉल्वर के रूप में गिरफ्तार किया गया। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं।

फिजिक्स का पेपर काफी कठिन था, बायोलॉजी ने संभाला

देशभर के 5,400 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों के चेहरों पर राहत तो दिखी, लेकिन क्वेश्चन पेपर के स्तर को लेकर उनकी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं रहीं। कुल मिलाकर RE-NEET का पेपर मॉडरेट करने वाला था। इस बार रटने की बजाय कॉन्सेप्चुअल समझ और स्पष्टता पर अधिक जोर दिया गया। एक्सपर्ट्स के अनुसार, फिजिक्स का पेपर सबसे कठिन और लंबा था। इसकी वजह से अभ्यर्थियों का औसत स्कोर 10 से 20 अंक तक कम हो सकता है। वहीं, केमिस्ट्री का स्तर सामान्य रहा। इनऑर्गेनिक के अधिकांश सवाल सीधे NCERT पर आधारित थे। बायोलॉजी का पेपर अपेक्षाकृत आसान रहा। एक्सपर्ट का मानना है कि फिजिक्स के कठिन पेपर का असर कट-ऑफ पर भी पड़ सकता है और इस विषय के कारण कुल कट-ऑफ में 10 से 15 अंकों तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

पटना में 16 जून को पहुंचा था क्वेश्चन पेपर

नीट री एग्जाम के लिए प्रश्न पत्र वायु सेना के विशेष विमान से 16 जून को पटना एयरपोर्ट पहुंचा था। पटना एयरपोर्ट आने के बाद वायु सेना का विमान ने प्रश्नपत्र दिया था। उसके बाद दरभंगा, गया और फिर गयाजी एयरपोर्ट में प्रश्नपत्र अधिकारियों के हवाले कर दिया। नीट की परीक्षा पटना समेत बिहार के कई जिलों में 21 जून को होगी। यह एग्जाम 3 जून को ही हुआ था, पर पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दिया गया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!
शिक्षा

TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा और टीआरई- 4 को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने बड़ी बात कही है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा है कि TRE4 में पीटी-मेन्स और CDP हमने स्वीकार नही किया है। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव दिया है। हमने कहा कि छात्रों […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..
शिक्षा

TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..

BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। वहीं छात्र आज सीएम हाउस घेरने निकले हैं। इस बीच CM सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट कर विद्यार्थी सहयोग शिविर के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया-विद्यार्थियों की हर आवाज सुनी […]

UB India News25 अग॰
एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?
शिक्षा

एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और अगले साल तक एक करोड़ युवा भारतीयों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में ट्रेनिंग देने की घोषणा की। यह स्पष्ट संकेत था कि मोदी सरकार युवाओं को ज्यादा प्रतिस्पर्धी और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना चाहती है। खास बात […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………
शिक्षा

TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अच्‍छी खबर है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इसकी घोषणा कभी भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए ही TRE-4 की घोषणा की गई […]

UB India News24 अग॰
परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन
शिक्षा

परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन

बिहार सरकार राज्य की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने की तैयारी में जुट गई है. इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सदस्यीय विशेष समिति का गठन करने का फैसला लिया है. इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर […]

UB India News24 अग॰
पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………
शिक्षा

पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………

बिहार की राजधानी पटना में आज पीएचडी होल्डर्स का लोकभवन मार्च किया गया. यह मार्च सुबह 11 बजे आर ब्लॉक चौराहे से शुरू हुआ. अपनी कई मांगों को लेकर पीएचडी होल्डर्स पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. अब आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए वे लोकभवन तक मार्च कर रहे हैं. मार्च को देखते […]

UB India News22 अग॰
TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….
शिक्षा

TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….

शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। 18 अगस्त से शुरू हुआ ‘न्याय सत्याग्रह’ का आज 5वां दिन है। शुक्रवार को रात भर सैकड़ों छात्र धरनास्थल पर बैठे रहे। वहीं, शनिवार सुबह होते होते ये संख्या हजार तक पहुंच सकती है। […]

UB India News22 अग॰