योगी मॉडल के कारण कहीं लेने के देने न पड़ जाएं…………..

भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद बिहार पुलिस विवादों में घिर गयी है। इसकी वजह से सम्राट चौधरी सरकार दबाव में है। इस घटना ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। विपक्षी दल सरकार पर हमले कर रहे हैं। इस पूरे परिदृश्य को देखने के बाद एक सवाल उठता है कि अपराध नियंत्रण का कौन सा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 24 जून 2026, 05:47 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
योगी मॉडल के कारण कहीं लेने के देने न पड़ जाएं…………..
Photo: UB India News Archive

भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद बिहार पुलिस विवादों में घिर गयी है। इसकी वजह से सम्राट चौधरी सरकार दबाव में है। इस घटना ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। विपक्षी दल सरकार पर हमले कर रहे हैं। इस पूरे परिदृश्य को देखने के बाद एक सवाल उठता है कि अपराध नियंत्रण का कौन सा तरीका कारगर और सही है? नीतीश कुमार का या सम्राट चौधरी का? नीतीश कुमार ने तो 20 साल राज किया लेकिन कभी किसी एनकाउंटर को लेकर विवादों में नहीं घिरे। लेकिन सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बने हुए करीब सवा दो महीने ही हुए हैं कि उनकी सख्त नीति सवालों के घेरे में आ गयी। भरत तिवारी एनकाउंटर में क्या सही और क्या गलत है, यह तो जांच के बाद पता चलेगा, लेकिन इस घटना के खिलाफ लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। अगर सरकार के किसी काम से जनता नाराज है, तो यह शासन के लिए चिंता की बात है।

ऐसा पुख्ता सबूत हो कि अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिले

नीतीश कुमार ने अपराध नियंत्रण के लिए साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन और स्पीडी ट्रायल का सहारा लिया था। जल्द से जल्द सटीक अनुसंधान करो, अपराधी के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटा कर कोर्ट में पेश करो ताकि कोर्ट स्पीडी ट्रायल कर जल्द से जल्द सजा दे सके। इस पूरी योजना में ‘पुख्ता सबूत’ सबसे अहम कड़ी थी। कोई गवाह चाह कर भी पलट नहीं सकता था। सबकी कुंडली पुलिस के पास रहती थी। इसकी वजह से कोर्ट त्वरित गति से अपराधियों को सजा सुनाने लगा। ऐसी दफा के अंदर सजा का ऐलान होता कि बेल मिलना भी मुश्किल हो जाता। इससे अपराधी जेल के अंदर पहुंच गये। जो बाहर थे वे डर गये। इस तरह राज्य में अमन-चैन बहाल हो गया।

वैज्ञानिक अनुसंधान ढीला, कमजोर सबूत, अपराधी को जमानत

हालांकि बाद में ये तरीका उतना कारगार नहीं रहा। समय के साथ वैज्ञानिक अनुसंधान ढीला पड़ता गया। पुलिस प्रमुख बदलते रहे। सबको अपने-अपने तरीके से काम करना पसंद था। मातहत पुलिस अधिकारियों को पहले जैसा कोई प्रेरणादायी पुलिस प्रमुख नहीं मिला। थाना स्तर की पुलिस जांच में पहले की तरह मुस्तैद नहीं रही। पुख्ता सबूत के अभाव में अपराधियों को जल्द जमानत मिल जाने लगी। जब कुछ दिनों के बाद वे जेल से बाहर आते तो और भी गंभीर अपराध में शामिल हो जाते। इसकी वजह से अपराधियों में कानून का भय खत्म हो गया।

सरकार ने पुलिस के हाथ खोले लेकिन सिर मुंडाते ही ओले

बिहार में जब अपराधियों का तांडव बढ़ने लगा तो सवाल उठा कि लॉ एंड ऑर्डर कैसे ठीक किया जाए? जब सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए उत्तर प्रदेश के योगी मॉडल को अपनाया। उन्होंने पुलिस के हाथ खोल दिये। उन्होंने कहा कि अगर अपराधी पुलिस पर गोली चलाएंगे तो उन्हें 48 घंटे के अंदर जवाब मिलेगा। अब अपराधियों को माला पहनाने की जरूरत नहीं बल्कि उन्हें माला चढ़ाने की जरूरत है। इसके बाद बिहार पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में एनकाउंटर का दौर शुरू किया। लेकिन एक-डेढ़ महीने में यह नीति विवादों में घिर गयी। भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद पुलिस सवालों में है।

एडीजी ने माना कि पुलिस से चूक हुई

आरोप लगा कि पुलिस ने किसी खुन्नस में एनकाउंटर के नाम पर एक सिरफिरे युवक को खत्म कर दिया। इस मामले में अब आरोपी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज हो चुका है। एडीजी विधि व्यवस्था सुधांशु कुमार ने भी माना है कि इस मामले में पुलिस से चूक हुई है। बिहार मानवाधिकार आयोग ने इस केस में डीजीपी और मुख्य सचिव को तलब किया है।

  • क्या जल्दबाजी में पुलिस को खुली छूट देकर बिहार सरकार ने गलती की?
  • योगी आदित्यनाथ ने क्राइम कंट्रोल के लिए लागू किया है अलग फॉर्मूला
  • नीतीश राज में स्पीडी ट्रायल बना था क्राइम के खिलाफ कारगर हथियार

बिना तैयारी के योगी मॉडल लागू किया?

आरोप लग रहा है बिहार में बिना किसी तैयारी के योगी मॉडल को लागू करने की कोशिश की जा रही है। यूपी पुलिस ने पिछले 9 साल में 17 हजार से अधिक एनकाउंटर किये जिसमें 290 से अधिक अपराधी मारे गये। 11 हजार 800 से अधिक घायल हुए। लेकिन इसके लिए योगी आदित्यनाथ ने पुलिस तंत्र में बहुत व्यापक सुधार किये। उन्होंने पुलिस को जवाबी कार्रवाई की छूट तो दी लेकिन इस मामले में त्वरित फैसला लेने के लिए बड़े अधिकारियों को भी इसमें शामिल किया।

1972 से दबी थी फाइल, योगी ने पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू की

उत्तर प्रदेश में पहली बार उन्होंने सात शहरों (लखनऊ, नोएडा, कानपुर, वाराणसी, आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज) में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू की। उत्तर प्रदेश में IAS अधिकारियों ने 1972 से ये फाइल दबा कर रखी हुई थी। इस प्रणाली के लागू होने से पुलिस कप्तानों को लाठीचार्ज, कर्फ्यू, फायरिंग जैसे सख्त आदेश देने का अधिकार मिल गया। पहले इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) से अनुमति लेनी पड़ती थी। इससे पुलिस को गंभीर और संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई का अधिकार मिल गया। यानी पुलिस को कुछ मामलों में ‘मजिस्टेरिल पावर’ भी मिल गया।

बिहार में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू नहीं

लेकिन बिहार में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू नहीं है। बड़ी आबादी वाला राज्य होने के बावजूद किसी शहर में यह व्यवस्था नहीं है। बिहार में कानून व्यवस्था जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के बीच विभाजित है। यहां किसी हिंसक प्रदर्शन, जुलूस या असामाजिक तत्वों की भीड़ से निपटने के लिए अगर पुलिस को फायरिंग की जरूरत है तो वह कार्यकारी मजिस्ट्रेट के आदेश पर निर्भर रहती है। आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस केवल सेल्फ डिफेंस में ही अपनी मर्जी से गोली चला सकती है। बिहार में बहुत समय से मांग हो रही है कि यहां भी पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू की जाए। लेकिन इससे पहले जरूरी है कि बिहार की पुलिस ‘जवाबी कार्रवाई’ के नाम पर कोई मनमानी नहीं करे। केवल जिम्मेदार पुलिस ही सेल्फ डिफेंस में एनकाउंटर कर सकती है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई
अपराध

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन […]

UB India News11 अग॰