भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। गुरुवार सुबह रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा अपनी टीम के साथ भरत तिवारी के गांव बिलौटी पहुंचे।उनके साथ शाहबाद रेंज के DIG सत्य प्रकाश, भोजपुर के DM तनय सुल्तानिया, भोजपुर के SP राज समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद हैं।रिटायर्ड जज विनोद कुमार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 25 जून 2026, 06:35 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू
Photo: UB India News Archive

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। गुरुवार सुबह रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा अपनी टीम के साथ भरत तिवारी के गांव बिलौटी पहुंचे।उनके साथ शाहबाद रेंज के DIG सत्य प्रकाश, भोजपुर के DM तनय सुल्तानिया, भोजपुर के SP राज समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद हैं।रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने भरत तिवारी के माता-पिता और भाई से भी मुलाकात की है। साथ ही वारदात से जुड़े जगहों का निरीक्षण किया।विनोद कुमार सिन्हा से मुलाकात के बाद भरत तिवारी की मां आशा देवी ने बताया,

उन्होंने मुझसे कहा कि आप लिखकर दीजिए क्या चाहती हैं। मैंने जज साहब से कहा कि मेरे बेटे को को जिस-जिस ने मारा है, उसे फांसी होनी चाहिए।जिस SDM का मेरे बेटे की हत्या में हाथ था वो भी उनके साथ आया था। मैंने उनके सामने कहा कि इसे फांसी दो। प्रशासन गुंडा है, गुंडे का एक ही इलाज है फांसी। मुझे कोर्ट पर विश्वास है। CBI जांच होनी चाहिए।

17 जून को भरत तिवारी का एनकाउंटर हुआ था। परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस वालों पर FIR दर्ज कराई है। इसके बाद CM ने इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।

भरत एनकाउंटर मामले में बिहार स्टेट लॉ कमिशन की टीम शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव पहुंची है। रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा मामले की जांच कर रहे हैं। उनके साथ शाहबाद रेंज के DIG सत्य प्रकाश, भोजपुर के DM तनय सुल्तानिया, भोजपुर के SP राज समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद हैं।

एनकाउंटर के 8 दिन बाद परिवार से मिले भोजपुर SP

इधर, एनकाउंटर के 8वें दिन जिले के एसपी राज भरत के परिजनों से मिले। भरत तिवारी के घर से एसपी दफ्तर की दूरी 28 किलोमीटर है। एसपी को 28 किलोमीटर की दूरी तय करने में 8 दिन का वक्त लग गया।

बुधवार को रात के अंधेर में जिले के कप्तान दलबल के साथ भरत तिवारी के घर पहुंचे। करीब एक घंटे तक परिजन से मिले। इस दौरान एसपी ने स्पष्ट कहा कि वह बोलने नहीं, बल्कि परिवार की पीड़ा और पक्ष सुनने आए हैं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले के हर पहलू की निष्पक्ष जांच की जाएगी। मुलाकात के दौरान भरत तिवारी की मां आशा देवी ने बेटे की मौत के मामले की सीबीआई जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। आज बीजेपी एमएलसी पवन सिंह भरत तिवारी के घर वालों से मिलेंगे।

इधर, बुधवार को भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में बिलौटी गांव में महापंचायत हुई। महापंचायत में शामिल लोगों का कहना था कि भरत तिवारी की जो मांग थी, उसे पूरा किया जाए, नहीं तो श्राद्धकर्म के बाद वे विधानसभा का घेराव करेंगे।

भरत तिवारी के एनकाउंटर के सवाल पर सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि जो भी पुलिसकर्मी दोषी हैं, उनपर कार्रवाई होनी चाहिए। NDA सरकार में उनके परिवार को न्याय जरूर मिलेगा। पवन सिंह आज भरत तिवारी के परिवार से मिलने जाएंगे।

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में अबतक क्या-क्या हुआ

लाइव अपडेट्स

भरत की भाभी बोलीं- सरेंडर के बाद गोली क्यों मारी

भरत तिवारी की भाभी सुमन देवी ने कहा कि मेरे देवर के सपने को पूरा किया जाए, उसने गरीबों के लिए जो कुछ सपना देखा था, उसे पूरा किया जाए। डीआईजी से मांग की है कि एनकाउंटर में जो भी शामिल है, उसे फांसी की सजा दी जाए। भरत तिवारी का एनकाउंटर नहीं हुआ है, उनकी साजिश के तहत हत्या की गई है। जब पिस्टल फेंक दी थी, उन्हें पकड़ा जा सकता था, गोली क्यों मारी गई।

भरत के घर से अपडेट दे रहे हैं रिपोर्टर अभिनय प्रकाश

1600 किलोमीटर दूर हरियाणा के भिवानी से आए एक शख्स ने भरत तिवारी के घर पर तिरंगा फहराया और कहा कि अब ये असली शहीद का घर हो गया है। शख्स ने कहा कि जब से भरत तिवारी के एनकाउंटर की खबर सुनी, मुझे नींद नहीं आ रही थी। मैं मांग करता हूं कि भरत तिवारी को शहीद का दर्जा दिया जाए। भरत तिवारी समाज के लोगों के लिए सुविधाएं ही तो मांग रहा था, सरकार ने क्या किया, सरकार ने उसे गोली मार दी।

भोजपुर के ही देवकुली गांव से आए एक शख्स ने कहा कि भरत की हत्या क्यों की गई, भरत तिवारी प्रशासन और बिहार सरकार पर भारी पड़ गया है।

भरत तिवारी के गांव से 10 किलोमीटर दूर से आए एक शख्स ने कहा कि भरत तिवारी को न्याय देना पड़ेगा, भरत तिवारी के लिए हम लोग अपनी जान दे देंगे। अगर न्याय नहीं मिला तो हम लोग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का घेराव करेंगे।

32 मिनट पहले

भाई वीरेंद्र बोले- सरकार के सारे एनकाउंटर फेक हैं

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, बिहार में अब तक जितने एनकाउंटर हुए, वो फेक एनकाउंटर हुए हैं। जब दलित का एनकाउंटर होता है, तो नक्सली से कनेक्शन जोड़ा जाता है। जब अकलियत का एनकाउंटर होता है, तो आतंकवादी से कनेक्शन जोड़ा जाता है। लेकिन जब फॉरवर्ड का एनकाउंटर होता है, तब शहीद का दर्जा मांगा जाता है। ये दोहरी नीति नहीं चलने देंगे। जो भी एनकाउंटर हुआ है, उसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए।

रिटायर्ड जज ने कहा-अभी कुछ नहीं कहूंगा

रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने भरत के परिवार से मुलाकात की। हालांकि उन्होंने अभी मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। बोले अभी शुरूआती जांच है, कुछ नहीं कहूंगा।

SDM को फांसी होनी चाहिएः भरत की मां

रिटायर्ड जज से मुलाकात को लेकर भरत की मां ने बताया, ‘उन्होंने मुझसे कहा कि आप लिखकर दीजिए क्या चाहती हैं। मैंने जज साहब से कहा कि मेरे बेटे को जिस-जिस ने मारा है, उसे फांसी होनी चाहिए। जिस SDM का मेरे बेटे की हत्या में हाथ था, वो भी उनके साथ आया था। मैंने उनके सामने कहा कि इसे फांसी दो। प्रशासन गुंडा है, गुंडे का एक ही इलाज है फांसी। मुझे कोर्ट पर विश्वास है। CBI जांच होनी चाहिए।’

10:53 AM25 जून 2026
भरत तिवारी के परिवार से भी मुलाकात

रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा बिहार लॉ कमिशन की टीम के साथ भरत के पिता काशीनाथ तिवारी, मां आशा देवी, भरत के भाई चंदन तिवारी से मुलाकात कर रहे हैं।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई
अपराध

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन […]

UB India News11 अग॰