कोचिंग विवाद : सेल्फ डिफेंस का तर्क कानूनी रूप से कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा………………….

पटना के चर्चित खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर विवाद में एक नया और बड़ा मोड़ आ गया है. पुलिस ने इस मामले में जो अपडेटेड केस डायरी तैयार की है, उससे खान ग्लोबल स्टडीज के प्रमुख खान सर उर्फ फैजल खान की कानूनी मुश्किलें काफी ज्यादा बढ़ सकती हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 29 जून 2026, 05:17 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कोचिंग विवाद : सेल्फ डिफेंस का तर्क कानूनी रूप से कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा………………….
Photo: UB India News Archive

पटना के चर्चित खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर विवाद में एक नया और बड़ा मोड़ आ गया है. पुलिस ने इस मामले में जो अपडेटेड केस डायरी तैयार की है, उससे खान ग्लोबल स्टडीज के प्रमुख खान सर उर्फ फैजल खान की कानूनी मुश्किलें काफी ज्यादा बढ़ सकती हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, केस डायरी में कोचिंग विवाद के दौरान हुई फायरिंग और हथियारों के वेरिफिकेशन को लेकर बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.

खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर विवाद मामले में पुलिस की अपडेटेड केस डायरी ने नया मोड़ ला दिया है. पुलिस ने केस डायरी में खान सर उर्फ फैजल खान के दोनों सुरक्षा गार्डों के हथियारों को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें दर्ज की हैं. पटना पुलिस का दावा है कि एक गार्ड का हथियार बिहार में वैध परमिट के बिना था, जबकि दूसरे गार्ड द्वारा हथियार के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए गए हैं. अब इस मामले में 30 जून को कोर्ट में सुनवाई होनी है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं.

केस डायरी में हथियार परमिट पर उठे सवाल
पटना पुलिस की नई केस डायरी में खान सर के सुरक्षा गार्ड्स के पास मौजूद हथियारों को लेकर गंभीर आपत्ति जताई गई है. सूत्रों के अनुसार, खान सर के बॉडीगार्ड तालेबर सिंह का हथियार बिहार राज्य में बिना किसी वैध परमिट के पाया गया है. पुलिस का दावा है कि दूसरे गार्ड प्रदीप कुमार के हथियार का इस्तेमाल भी नियमों के खिलाफ जाकर किया गया था. पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में दोनों हथियारों को लेकर कई अहम और बड़े प्वाइंट निकाले हैं और दर्ज किए हैं. इन खुलासों के बाद खान सर की ओर से कोर्ट में दिया गया आत्मरक्षा यानी सेल्फ डिफेंस का तर्क कानूनी रूप से कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है.

फायरिंग का वीडियो बना था जांच का आधार
बता दें कि इस पूरे मामले में पुलिस ने 4 जून को खान सर के दोनों सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार किया था. पटना की कदमकुआं थाना पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दोनों गार्ड फायरिंग करते दिखाई दिए थे. इसी वीडियो को जांच का अहम आधार बनाया गया. बाद में दोनों हथियार जब्त कर उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया. अब फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों को भी केस का हिस्सा बनाया जा रहा है.

पुलिस करेगी लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा
मिली जानकारी के अनुसार, पटना पुलिस इस मामले में नियमों के उल्लंघन को लेकर बेहद सख्त रुख अपना रही है. हालांकि दोनों सुरक्षा गार्ड्स के पास हथियारों के लाइसेंस मौजूद हैं, लेकिन बिहार में उनके उपयोग और परमिट से जुड़े नियमों की अनदेखी की गई है. इसी कारण पटना पुलिस अब इन दोनों सुरक्षा गार्ड्स के हथियारों के लाइसेंस को स्थायी रूप से रद्द करने की कानूनी अनुशंसा करने की तैयारी में है.

4 जून को हुई थी गार्ड्स की गिरफ्तारी

इस पूरे विवाद की शुरुआत खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर हुए पथराव के बाद हुई थी. घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें खान सर के सुरक्षा गार्ड सरेआम फायरिंग करते हुए नजर आ रहे थे. इसी वायरल वीडियो को आधार बनाकर पटना पुलिस ने बीते 4 जून को दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया था. तब पुलिस ने मौके से दोनों हथियारों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया था, जिसकी रिपोर्ट भी केस डायरी का हिस्सा बनाई गई है.

खान सर को मिली थी राहत
यहां यह भी बता दें कि कोचिंग संस्थानों के बीच हुए विवाद के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के संस्थापक रौशन आनंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं खान सर उर्फ फैजल खान को इस मामले में अदालत से जमानत मिल चुकी है. साथ ही उनकी गिरफ्तारी पर भी फिलहाल रोक लगी हुई है. हालांकि, उनके दोनों सुरक्षा गार्ड पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं और उनके खिलाफ जांच जारी है.

30 जून की कोर्ट सुनवाई पर टिकी नजरें
अब जब खान सर और उनके गार्ड्स के इस मामले को लेकर कोर्ट में अगली और सबसे महत्वपूर्ण सुनवाई 30 जून को होने जा रही है, तो सबकी नजरें इस पर टिक गईं हैं. बता दें कि कोर्ट ने पिछली सुनवाई में पुलिस को पूरी केस डायरी पेश करने का आदेश दिया था और खान सर की गिरफ्तारी पर 30 जून तक रोक लगाई थी.अब माना जा रहा है कि पुलिस की इस नई रिपोर्ट को देखने के बाद कोर्ट खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर कोई सख्त फैसला ले सकती है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!
शिक्षा

TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा और टीआरई- 4 को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने बड़ी बात कही है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा है कि TRE4 में पीटी-मेन्स और CDP हमने स्वीकार नही किया है। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव दिया है। हमने कहा कि छात्रों […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..
शिक्षा

TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..

BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। वहीं छात्र आज सीएम हाउस घेरने निकले हैं। इस बीच CM सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट कर विद्यार्थी सहयोग शिविर के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया-विद्यार्थियों की हर आवाज सुनी […]

UB India News25 अग॰
एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?
शिक्षा

एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और अगले साल तक एक करोड़ युवा भारतीयों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में ट्रेनिंग देने की घोषणा की। यह स्पष्ट संकेत था कि मोदी सरकार युवाओं को ज्यादा प्रतिस्पर्धी और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना चाहती है। खास बात […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………
शिक्षा

TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अच्‍छी खबर है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इसकी घोषणा कभी भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए ही TRE-4 की घोषणा की गई […]

UB India News24 अग॰
परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन
शिक्षा

परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन

बिहार सरकार राज्य की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने की तैयारी में जुट गई है. इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सदस्यीय विशेष समिति का गठन करने का फैसला लिया है. इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर […]

UB India News24 अग॰
पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………
शिक्षा

पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………

बिहार की राजधानी पटना में आज पीएचडी होल्डर्स का लोकभवन मार्च किया गया. यह मार्च सुबह 11 बजे आर ब्लॉक चौराहे से शुरू हुआ. अपनी कई मांगों को लेकर पीएचडी होल्डर्स पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. अब आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए वे लोकभवन तक मार्च कर रहे हैं. मार्च को देखते […]

UB India News22 अग॰
TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….
शिक्षा

TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….

शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। 18 अगस्त से शुरू हुआ ‘न्याय सत्याग्रह’ का आज 5वां दिन है। शुक्रवार को रात भर सैकड़ों छात्र धरनास्थल पर बैठे रहे। वहीं, शनिवार सुबह होते होते ये संख्या हजार तक पहुंच सकती है। […]

UB India News22 अग॰