बिहार के 211 प्रखंडों में आज से शुरू हो जाएंगे डिग्री कॉलेज……

बिहार के 211 प्रखंडों में नवनिर्मित डिग्री कॉलेजों में बुधवार से पढ़ाई शुरू होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड स्थित कासिल गांव से इन कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है और अधिकारी मंगलवार को ही भागलपुर पहुंच चुके हैं। इन नए कॉलेजों में अब […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 15 जुलाई 2026, 05:42 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार के 211 प्रखंडों में आज से शुरू हो जाएंगे डिग्री कॉलेज……
Photo: UB India News Archive

बिहार के 211 प्रखंडों में नवनिर्मित डिग्री कॉलेजों में बुधवार से पढ़ाई शुरू होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड स्थित कासिल गांव से इन कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है और अधिकारी मंगलवार को ही भागलपुर पहुंच चुके हैं।

इन नए कॉलेजों में अब तक 60 हजार से अधिक छात्रों का नामांकन हुआ है। सबसे अधिक नामांकन मुंगेर विश्वविद्यालय के तहत आने वाले 40 से अधिक कॉलेजों में हुए हैं। विषयों की बात करें तो छात्रों ने सबसे ज्यादा रुचि हिंदी और इतिहास में दिखाई है। एक डिग्री कॉलेज बनाने का कुल बजट लगभग 15 करोड़ रुपए है। प्रथम चरण में इन्हें किराए के या खाली सरकारी भवनों में शुरू किया गया है। पुराने भवनों की मरम्मत और फर्नीचर पर प्रति कॉलेज 50 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।

जो जमीन देगा उसी के नाम पर होगा कॉलेज कॉलेज निर्माण के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 5 एकड़ और शहरी क्षेत्र में 2.5 एकड़ भूमि का मानक है। जमीन दान देने वालों के नाम पर ही कॉलेज का नाम रखा जाएगा। अभी विश्वविद्यालय के शिक्षकों को इन कॉलेजों में प्रतिनियुक्त किया गया है।

उच्च शिक्षा निदेशक ने कहा कि प्रतिनियुक्ति के आधार पर प्रधानाचार्यों की तैनाती संबंधित विश्वविद्यालयों द्वारा पहले ही की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि बाद में इन कॉलेजों में आर्ट्स, साइंस एवं कॉमर्स के 16 विषयों की पढ़ाई होगी।
उन्होंने कहा कि जिन 16 विषयों की पढ़ाई होगी, उनमें से 15 विषयों में दो-दो शिक्षक होंगे। 16वां विषय वोकेशनल के रूप में होगा, जिसमें एक ही शिक्षक होंगे। हर नए डिग्री कॉलेज के लिए में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी के 44 पद सृजित किए गए हैं। होंगे। इनमें प्रधानाचार्य सहित 32 सहायक प्राध्यापक एवं 12 शिक्षकेतर कर्मचारी होंगे।

बिहार सरकार के सात निश्चय-तीन के चौथे निश्चय उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य के तहत सभी प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया, ताकि छात्रों विशेषकर लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा हो।

अभी भी सभी 534 प्रखंडों में से 209 प्रखंडों में कोई भी अंगीभूत या संबद्ध डिग्री कॉलेज नहीं है। बाद में तीन और प्रखंडों में एक-एक डिग्री महाविद्यालय और खोलने का फैसला लिया गया।

इससे नए महाविद्यालयों की संख्या 211 हो गई। अपना भवन एवं परिसर बनने तक सभी 211 नए महाविद्यालयों का संचालन संबंधित प्रखंडों के चयनित प्लसटू विद्यालयों एवं बुनियादी विद्यालयों के भवनों में होगा।

सभी महाविद्यालयों में भवन, कक्षा, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत, शौचालय, स्वच्छता, इंटरनेट एवं अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जा चुकी हैं। इसके लिए हर कॉलेज पर 50 लाख रुपये दिए गए थे। बता दें कि पहले इन महाविद्यालयों में पहली जुलाई से पढ़ाई शुरू होनी थी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!
शिक्षा

TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा और टीआरई- 4 को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने बड़ी बात कही है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा है कि TRE4 में पीटी-मेन्स और CDP हमने स्वीकार नही किया है। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव दिया है। हमने कहा कि छात्रों […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..
शिक्षा

TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..

BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। वहीं छात्र आज सीएम हाउस घेरने निकले हैं। इस बीच CM सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट कर विद्यार्थी सहयोग शिविर के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया-विद्यार्थियों की हर आवाज सुनी […]

UB India News25 अग॰
एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?
शिक्षा

एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और अगले साल तक एक करोड़ युवा भारतीयों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में ट्रेनिंग देने की घोषणा की। यह स्पष्ट संकेत था कि मोदी सरकार युवाओं को ज्यादा प्रतिस्पर्धी और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना चाहती है। खास बात […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………
शिक्षा

TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अच्‍छी खबर है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इसकी घोषणा कभी भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए ही TRE-4 की घोषणा की गई […]

UB India News24 अग॰
परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन
शिक्षा

परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन

बिहार सरकार राज्य की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने की तैयारी में जुट गई है. इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सदस्यीय विशेष समिति का गठन करने का फैसला लिया है. इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर […]

UB India News24 अग॰
पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………
शिक्षा

पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………

बिहार की राजधानी पटना में आज पीएचडी होल्डर्स का लोकभवन मार्च किया गया. यह मार्च सुबह 11 बजे आर ब्लॉक चौराहे से शुरू हुआ. अपनी कई मांगों को लेकर पीएचडी होल्डर्स पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. अब आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए वे लोकभवन तक मार्च कर रहे हैं. मार्च को देखते […]

UB India News22 अग॰
TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….
शिक्षा

TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….

शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। 18 अगस्त से शुरू हुआ ‘न्याय सत्याग्रह’ का आज 5वां दिन है। शुक्रवार को रात भर सैकड़ों छात्र धरनास्थल पर बैठे रहे। वहीं, शनिवार सुबह होते होते ये संख्या हजार तक पहुंच सकती है। […]

UB India News22 अग॰